Defence PSU को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹1640 करोड़ का ऑर्डर, बुधवार को आएगा रिजल्ट, रखें नजर

Defence Stocks: रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से भारतीय सेना (Indian Army) के लिए एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार (अतुल्य) के लिए ₹1,640 करोड़ का ऑर्डर मिला है.
Defence PSU को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹1640 करोड़ का ऑर्डर, बुधवार को आएगा रिजल्ट, रखें नजर

Navratna PSU Defence Stocks: नवरत्न डिफेंस पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) से एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से भारतीय सेना (Indian Army) के लिए एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार (अतुल्य) के लिए ₹1,640 करोड़ का ऑर्डर मिला है.

₹1,640 करोड़ का ऑर्डर हासिल

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में डिफेंस पीएसयू (Defence PSU) ने कहा, नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने भारतीय वायु सेना को एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार (अतुल्य) की सप्लाई के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ ₹1,640 करोड़ के एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Q1 रिजल्ट के बाद पावर स्टॉक में दौड़ेगा मुनाफे का करंट! हर शेयर पर होगा ₹222 का प्रॉफिट

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

हर मौसम की परिस्थितियों में काम करता है ये रडार

डीआरडीओ (DRDO) द्वारा डिजाइन और बीईएल (BEL) द्वारा निर्मित ये स्वदेशी रडार हर मौसम की परिस्थितियों में दिन और रात के दौरान हवाई खतरों के खिलाफ प्रभावी रक्षा प्रदान करते हैं.

रडार की खासियत

ईसीएम क्षमताओं वाले इन रडारों का उपयोग प्रभावी तटस्थता के लिए सर्विलांस, एक्यूशन, ट्रैकिंग और एयर डिफेंस गन्स को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है. यह सिस्टम डिजाइन के आधार पर मॉड्यूलर है और इसे तैनात करना, संचालित करना और रखरखाव करना आसान है.

30 जून के बाद ₹563 करोड़ के ऑर्डर मिले

BEL को 30 जून 2025 के बाद से 563 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर हासिल हुए हैं. मिल प्रमुख ऑर्डर्स में नेशनल मेरीटाइम डोमेन अवेयरनेस, बंदूकों के लिए इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, संचार उपकरण, एक्टिव एंटेना ऐरे यूनिट, सैटकॉम इंटरसेप्शन सिस्टम, सीकर्, टारगेट एक्विजिशन सिस्टम, जैमर, स्पेयर्स, सेवाएं आदि शामिल हैं.

₹71,700 करोड़ की कुल ऑर्डर बुक

डिफेंस पीएसयू (Defence PSU) के पास ₹71,700 करोड़ की कुल ऑर्डर बुक है.

Defence PSU Stock का प्रदर्शन

अवधिरिटर्न (%)
शुक्रवार का बंद भाव₹395.20 (0.74% गिरावट)
52 वीक हाई₹435.95 (1 जुलाई 2025)
52 वीक लो₹240.15 (19 फरवरी 2025)
2 हफ्ते-3.43%
3 महीने+33%
6 महीने+46%
साल की शुरुआत से अब तक (YTD)+34%
1 साल+31%
2 साल+211%
3 साल+339%
5 साल+1061%

3 महीने में 33% रिटर्न

शुक्रवार (25 जुलाई) को डिफेंस पीएसयू स्टॉक (Defence PSU Stock) 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 395.20 रुपये पर बंद हुआ है. स्टॉक 52 वीक हाई 435.95 रुपये है, जो इसने 1 जुलाई 2025 को बनाया है. वहीं, 52 वीक लो 240.15 रुपये है, जो इसने 19 फरवरी 2025 को टच किया था.

स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो 2 हफ्ते में यह 3.43% गिरा चुका है, जबकि बीते 3 महीने में यह 33% तक उछला है. बीते 6 महीने में शेयर 46%, इस साल अब तक 34% और पिछले एक साल में 31% से ज्यादा चढ़ा है. वहीं, पिछले 2 साल में शेयर ने 211%, 3 साल में 339% और बीते 5 साल में 1061% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.