&format=webp&quality=medium)
Navratna PSU Stock: शेयर बाजार में शुक्रवार (14 फरवरी) को गिरावट है. सेंसेक्स 620 अंकों से ज्यादा टूट चुका है जबकि 227 अंक लुढ़का है. बाजार में गिरावट के बीच सरकारी सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 851.7 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है. शेयर शुक्रवार को 4.67 फीसदी की गिरावट के साथ 81.67 रुपये पर है.
एक्सचेंज फाइलिंग में नवरत्न कंपनी (Navratna Company) ने कहा कि उसे 2 ऑर्डर हासिल हुए है. पहला ऑर्डर दामोदर वैली कॉरपोरेशन (Damodar Valley Corporation) से 776.75 करोड़ रुपये का मिला है. इसके तहत दुर्गापुर, कोडरमा और रघुनाथपुर में कोलकाता के न्यू टाउन में डीवीसी प्रशासनिक भवन का निर्माण करना है. वहीं, दूसरा ऑर्डर आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय से 74.94 करोड़ का मिला है. इसके तहत न्यू मोती बाग जीपीआरए कॉम्प्लेक्स (NMB Complex) का रखरखाव काम (2 वर्षों के लिए अर्थात वित्त वर्ष 2025-26 और वित्त वर्ष 2026-27) करना है.
चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में एनबीसीसी का मुनाफा 25.1% बढ़कर 138.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, एक साल पहले समान तिमाही में 110.7 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 16.6% चढ़कर 2,827 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इस तिमाही में रेवेन्यू 2,423.5 करोड़ रुपये था.
नवरत्न कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू पर 0.53 रुपये (53%) प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी दी है. अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) के लिए रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी 2025 तय की गई है.
नवरत्न पीएसयू स्टॉक (Navratna PSU Stock) का 52 वीक हाई 139.90 रुपये है, जो इसने 28 अगस्त 2024 को बनाया था. लो 70.14 रुपये है. अपने हाई से शेयर अभी 41% नीचे है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में शेयर 11.45%, 6 महीने में 29.32% और बीते एक साल में 6.13% तक टूट चुका है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर ने 253% का रिटर्न दिया है.