बाजार बंद होने के बाद Navranta PSU का आया रिजल्ट, 53% डिविडेंड का ऐलान, Q3 मुनाफा 25% बढ़ा

Navranta PSU Stock: FY25 की तीसरी तिमाही में सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुनाफे में 25% की बढ़ोतरी हुई, जबकि रेवेन्यू में 17% का उछाल आया है.
बाजार बंद होने के बाद Navranta PSU का आया रिजल्ट, 53% डिविडेंड का ऐलान, Q3 मुनाफा 25% बढ़ा

NBCC Q3 Results, Dividend: बाजार बंद होने के बाद नवरत्न पीएसयू एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है. FY25 की तीसरी तिमाही में सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुनाफे में 25% की बढ़ोतरी हुई, जबकि रेवेन्यू में 17% का उछाल आया है. नतीजे के साथ नवरत्न कंपनी (Navratna Company) ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

NBCC Q3 Results: मार्जिन में इजाफा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में एनबीसीसी का मुनाफा 25.1% बढ़कर 138.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, एक साल पहले समान तिमाही में 110.7 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 16.6% चढ़कर 2,827 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इस तिमाही में रेवेन्यू 2,423.5 करोड़ रुपये था.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- गिरते बाजार में Defence कंपनी ने एयर-डिफेंस सिस्टम्स के लिए की बड़ी डील, 2 साल में 242% रिटर्न, रखें नजर

दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 142 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले इस तिमाही में यह 116.8 करोड़ रुपये था. तीसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन 20 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 5% हो गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में 4.8% था.

NBCC Dividend: 53% डिविडेंड का ऐलान

नवरत्न कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू पर 0.53 रुपये (53%) प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी दी है. अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) के लिए रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी 2025 तय की गई है.

NBCC Share Price

नवरत्न पीएसयू स्टॉक (Navratna PSU Stock) मंगलवार (11 फरवरी) को 5.47% की गिरावट के साथ 85.33 रुपये पर बंद हुआ है. स्टॉक का 52 वीक हाई 139.90 रुपये है, जो इसने 28 अगस्त 2024 को बनाया था. लो 70.14 रुपये है. अपने हाई से शेयर अभी 39% नीचे है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में शेयर 8.31%, 6 महीने में 30.73% और बीते एक साल में 13.50% तक टूट चुका है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर ने 266.54% का रिटर्न दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6