Q3 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा बढ़ा, आय घटी, डिविडेंड का किया ऐलान, 2 साल में दिया 109% रिटर्न

Navranta PSU Stock: दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 78% बढ़ा है. हालांकि, आय में 12 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि मार्जिन में बढ़ोतरी हुई है.
Q3 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा बढ़ा, आय घटी, डिविडेंड का किया ऐलान, 2 साल में दिया 109% रिटर्न

Engineers India Q3 Results, Dividend: नवरत्न पीएसयू (Navratna PSU) इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 78% बढ़ा है. हालांकि, आय में 12 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि मार्जिन में बढ़ोतरी हुई है. नतीजे के साथ नवरत्न कंपनी (Navratna Company) ने निवेशकों के लिए डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है.

Engineers India Q3 Results: मुनाफा बढ़ा, आय घटी

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में नवरत्न कंपनी Engineers India का मुनाफा 78% बढ़कर ₹93.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले समान तिमाही में मुनाफा ₹52.7 करोड़ रुपये था. हालांकि, दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय में 12% की गिरावट आई है. सालाना आधार पर आय ₹867.6 करोड़ से घटकर ₹764.6 करोड़ रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 40% तक रिटर्न, नतीजों के बाद ब्रोकरेज इन 8 स्टॉक्स पर बुलिश

वहीं, तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 95.8% बढ़कर ₹98 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में ₹50 करोड़ था. इस दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़कर 12.8% हो गया, जो पिछले साल इस तिमाही में 5.8% था. बता दें कि इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के अधीन नवरत्न पीएसयू है. कंपनी ऑयल एंड गैस और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज में इंजीनिरिंग कंसल्टेंसी और EPC सर्विसेज प्रदान करती है.

Engineers India Dividend: 40% डिविडेंड का ऐलान

नवरत्न कंपनी Engineers India के बोर्ड ने नतीजे के साथ-साथ डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड ने 5 रुपये फेस वैल्यू पर 2 रुपये (40%) प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) को मंजूरी दी है. बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 फरवरी 2025 तय की है. डिविडेंड का भुगतान 3 मार्च 2025 से किया जाएगा.

Engineers India Share Price

शेयर (Navranta PSU Stock) सोमवार (10 फरवरी) को 3.01% बढ़कर 169.40 रुपये पर बंद हुआ है. स्टॉक का 52 वीक हाई 304 रुपये है, जो इसने 12 जुलाई 2024 को बनाया था. 52 वीक लो 153.10 रुपये, जो 28 जनवरी 2025 को टच किया है. अपने हाई से शेयर अभी 44.27% नीचे है. एक साल में नवरत्न पीएसयू स्टॉक 25% से ज्यादा टूट चुका है. हालांकि, बीते 2 वर्ष में इसने 109% का दमदार रिटर्न दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6