Gold के बदले Loan देने वाली इस कंपनी ने किया कमाल, नतीजों से पहले ही किया 260% डिविडेंड देने का ऐलान

सोने (Gold) के बदले कर्ज (Loan) देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल (बोर्ड) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों से पहले 26 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है.
Gold के बदले Loan देने वाली इस कंपनी ने किया कमाल, नतीजों से पहले ही किया 260% डिविडेंड देने का ऐलान

सोने (Gold) के बदले कर्ज (Loan) देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल (बोर्ड) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों से पहले 26 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा करना बाकी है.

नतीजों से पहले शानदार डिविडेंड की घोषणा से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी को तगड़ा मुनाफा हुआ है. मुथूट फाइनेंस ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि बोर्ड ने सोमवार को 2024-25 के लिए 26 रुपये प्रति इक्विटी शेयर या 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य के 260 प्रतिशत के अंतरिम लाभांश के भुगतान पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी.

लोन की सीमा बढ़ाने की सिफारिश

Add Zee Business as a Preferred Source

इसके अलावा, बोर्ड ने शेयरधारकों की मंजूरी के लिए निदेशक मंडल के कर्ज लेने के अधिकार को दो लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने की सिफारिश की. बोर्ड ने कंपनी के एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में जॉर्ज जोसेफ की नियुक्ति को भी मंजूरी दी. इसमें कहा गया है कि प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन हैं.

क्या है स्टॉक का हाल?

मुथूट फाइनेंस के शेयर में सोमवार को शानदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 4.47 फीसदी चढ़कर 2205.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ. दिन में एक वक्त ऐसा भी आया जब कंपनी ने 2209 रुपये का लेवल छू लिया था.

(भाषा से इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6