मल्टीबैगर स्मॉलकैप स्टॉक में ताबड़तोड़ रैली, मिला ₹231 करोड़ का बड़ा ठेका, ऑर्डर बुक ₹3,460 करोड़ के पार

Multibagger Smallcap Stock: इस खबर के बाद शेयरों में तेजी देखी गई और कंपनी का स्टॉक गुरुवार के ट्रेड में करीब 10% चढ़ गया और 219 के इंट्राडे हाई पर चला गया. BSE पर लगभग 2.04 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई.
मल्टीबैगर स्मॉलकैप स्टॉक में ताबड़तोड़ रैली, मिला ₹231 करोड़ का बड़ा ठेका, ऑर्डर बुक ₹3,460 करोड़ के पार

Multibagger Smallcap Stock: सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी Garuda Construction and Engineering Limited को मुंबई के चांदिवली में करीब 6.17 लाख वर्ग फुट के पुनर्वास प्रोजेक्ट के निर्माण का नया ठेका मिला है. इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू लगभग ₹231 करोड़ है और इसे 3 साल में पूरा किया जाना है. नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ कंपनी की कुल ऑर्डर बुक अब बढ़कर लगभग ₹3,460.78 करोड़ हो गई है.

खबर के बाद शेयर चढ़ा

इस खबर के बाद शेयरों में तेजी देखी गई और कंपनी का स्टॉक गुरुवार के ट्रेड में करीब 10% चढ़ गया और 219 के इंट्राडे हाई पर चला गया. BSE पर लगभग 2.04 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जो इसके दो हफ्तों के औसत 1.72 लाख से अधिक रही. कुल टर्नओवर करीब ₹4.36 करोड़ रहा और कंपनी का मार्केट कैप अब ₹2,032 करोड़ के आसपास पहुंच गया है.

हालांकि, BSE और NSE दोनों ने Garuda Construction को लंबी अवधि की ASM (Additional Surveillance Measure) सूची में रखा हुआ है, ताकि निवेशकों को शेयर में बढ़ी हुई वोलैटिलिटी को लेकर सतर्क किया जा सके.

कंपनी के शेयर अभी अपनी सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (5 से लेकर 200-डे SMA) के ऊपर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि 14-दिन का RSI 75.67 के स्तर पर है, जो ओवरबॉट जोन का संकेत देता है. सितंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 67.56% रही.

Garuda Construction and Engineering Limited एक भारत-आधारित सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है. कंपनी आवासीय, आवासीय-कम-व्यावसायिक, औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए सिविल कंस्ट्रक्शन सेवाएं प्रदान करती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6