Power कंपनी के हाथ लगा एक बड़ा ऑर्डर, स्टॉक 3% से ज्यादा चढ़ा, सालभर में मिला 650% रिटर्न

Multibagger Power Stocks: शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि 90.29 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी इस ऑर्डर को FY24-25 में पूरा करेगी.
Power कंपनी के हाथ लगा एक बड़ा ऑर्डर, स्टॉक 3% से ज्यादा चढ़ा, सालभर में मिला 650% रिटर्न

Multibagger Power Stocks: पावर जेनरेशन कंपनी वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Waaree Renewable Technologies) के लिए अच्छी खबर है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पावर कंपनी को एक बड़ा ठेका मिला है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि 90.29 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी इस ऑर्डर को FY24-25 में पूरा करेगी. ऑर्डर मिलने की खबर से स्टॉक मे तेजी आई है. कारोबार के दौरान BSE पर स्टॉक 3.6 फीसदी बढ़कर 1980 के स्तर पर पहुंच गया. बता दें कि यह एक मल्टीबैगर पावर स्टॉक है. इसने अपने शेयरधारकों को सिर्फ 6 महीने में 295% फीसदी रिटर्न दिया है.

Waaree Renewable Order Details

एक्सचेंज फाइलिंग में पावर जेनरेशन कंपनी ने कहा कि उसे Waaree Renewable को 30 MW DC सोलर पावर प्रोजेक्ट का ऑर्डर हासिल हुआ है. यह ऑर्डर 90.29 करोड़ रुपये का ऑर्डर है. कंपनी ये ऑर्डर FY24-25 में ऑर्डर पूरा करेगी. इससे पहले, 26 जून 2024 को पावर कंपनी को राजस्थान में 412.5 मेगावाट की सोलर प्रोजेक्ट स्थापित करने का ठेका मिला था. यह ठेका इंजीनियरिंग, खरीद व अनुबंध (EPC) से जुड़ा है. वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज को राजस्थान में एसीओना एनर्जी की सब्सिडियरी कंपनी जूना रिन्यूएबल एनर्जी की 412.5 मेगावाट क्षमता की सोलर प्रोजेक्ट के लिए ईपीसी ठेका मिला. यह प्रोजेक्ट राज्य के बीकानेर जिले के कवनी गांव में स्थापित की जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- केला फसल के ये हैं तीन बड़े दुश्मन, इनको समय रहते करें काबू, वरना...

Waaree Renewable Share History

मल्टीबैगर पावर स्टॉक का 52 वीक हाई 3,037.75 और लो 226.32 है. पावर स्टॉक का परफॉर्मेंस देखें तो बीते 6 महीने में शेयर 295 फीसदी चढ़ा है. साल 2024 में स्टॉक 346 फीसदी और बीते 1 साल में 650 फीसदी से ज्यादा उछला है. वहीं, पिछले 2 साल में स्टॉक ने 3140 फीसदी और बीते 3 साल में 6072 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6