&format=webp&quality=medium)
रीटेल का यह फेवरेट है और 56,95,354 रीटेल निवेशक ओनरशिप रखते हैं. (फोटो सोर्स: Suzlon Energy)
Suzlon Energy Share Price: विंड पावर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई. कंपनी को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Sunsure Energy से 195 मेगावॉट का नया ऑर्डर मिला है. इस डील के साथ Suzlon के एडवांस 3 MW प्लेटफॉर्म की कुल बिक्री करीब 9 GW तक पहुंच गई है. शुरुआती कारोबार में शेयर 1.36 फीसदी बढ़कर 53.61 रुपए पर पहुंच गया. मिडिल ईस्ट में युद्ध की शुरुआत से अब तक शेयर 25% उछल चुका है.
Suzlon Energy ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इस ऑर्डर के तहत वह 65 S144 विंड टर्बाइन जनरेटर सप्लाई करेगी, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 3 MW होगी. इस प्रोजेक्ट को कर्नाटक के बीजापुर जिले में स्थापित किया जाएगा.
इस नए ऑर्डर के बाद कर्नाटक में Suzlon की कुल ऑर्डर बुक 2 GW के पार पहुंच गई है. वहीं, Sunsure Energy के साथ कंपनी की साझेदारी अब लगभग 300 MW तक पहुंच चुकी है. कंपनी राज्य में 664 MW क्षमता वाले अन्य बड़े कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है.
ये भी जरूर पढ़ें- दमदार नतीजों के बीच वॉटर टेक कंपनी को दिल्ली में मिला बड़ा प्रोजेक्ट; शेयरों में आई तूफानी तेजी
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) में सुजलॉन एनर्जी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल के 3790 करोड़ रुपए से 53.1 फीसदी बढ़कर 5803 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है. जबकि EBITDA 693 करोड़ रुपए से चढ़कर 1023 करोड़ रुपए होने का अनुमान है.
हालांकि मार्जिन 18.3% से घटकर 17.6% रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं, मार्च तिमाही में मुनाफा में 40.3 फीसदी गिरावट की संभावना है. चौथी तिमाही में मुनाफा 1182 करोड़ रुपए से घटकर 706 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है.
सुजलॉन एनर्जी का चौथी तिमाही का रिजल्ट 25 मई 2026 को जारी हो सकता है. बेस क्वार्टर में ₹600 करोड़ का डिफर्ड टैक्स इम्पैक्ट शामिल था.
| पैरामीटर | Q4FY26 | Q4FY25 | बदलाव (YoY %) |
| कुल रेवेन्यू | ₹5,803 करोड़ | ₹3,790 करोड़ | +53.1% |
| EBITDA | ₹1,023 करोड़ | ₹693 करोड़ | +47.6% |
| मार्जिन | 17.60% | 18.30% | -70 bps |
| नेट प्रॉफिट | ₹706 करोड़ | ₹1,182 करोड़ | -40.3% |
ये भी जरूर पढ़ें- इस सरकारी बैंक में 8% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार; आज से खुला OFS, फोकस में रहेगा शेयर
करीब 875-900 MW एक्सक्यूशन के दम पर कंपनी का रेवेन्यू 50%+ बढ़ सकता है. EPC वर्क का शेयर बढ़ने से मार्जिन पर थोड़ा दबाव में रह सकता है, इसलिए EBITDA मार्जिन हल्का घटने का अनुमान है.
PAT में बड़ी गिरावट की वजह डिफर्ड टैक्स इम्पैक्ट और हायर EPC मिक्स हो सकता है. आने वाली तिमाहियों में एक्सक्यूशन बढ़ाने पर फोकस और मार्जिन सस्टेनेबिलिटी पर रहेगा.
सुजलॉन एनर्जी का मार्केट कैप 73,268.12 करोड़ रुपए के है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 11.73% और पब्लिक की हिस्सेदारी 55.23% है.FIIs/DIIs के पास मार्च 2026 आधार पर क्रमश: 23.73%/9.18% ओनरशिप है. रीटेल का यह फेवरेट है और 56,95,354 रीटेल निवेशक ओनरशिप रखते हैं.
ये भी जरूर पढ़ें- गिरते बाजार में इन 3 शेयरों ने पकड़ी तेजी की रफ्तार; 40% की रिकवरी के बाद अब बड़े धमाके की तैयारी
सुजलॉन ग्रुप के एक्जक्यूटिव वाइस चेयरमैन Girish Tanti ने कहा कि कर्नाटक कंपनी का सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है, जहां ऑर्डर बुक 2 GW से ज्यादा हो चुकी है. उन्होंने बताया कि गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान और महाराष्ट्र के साथ कर्नाटक भी कंपनी के लिए प्राथमिक बाजारों में शामिल है.

उन्होंने कहा कि बड़े कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) ग्राहकों के बीच Round-The-Clock (RTC) सॉल्यूशंस के लिए विंड एनर्जी की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे इस सेक्टर में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है.
वहीं, Sunsure Energy महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और कर्नाटक समेत कई राज्यों में प्रोजेक्ट विकसित कर रही है. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 10 GW ऑपरेशनल क्षमता हासिल करना है.
सुजलॉन एनर्जी का शेयर एक हफ्ते में 0.91 फीसदी और 2 हफ्ते में 2.98 फीसदी तक गिर चुका है. हालांकि, बीते 3 महीने में में शेयर में 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 12.56 फीसदी तक टूटा है. जबकि पिछले 3 साल में इसने 474.17 फीसदी और 5 साल में 966.80 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)