&format=webp&quality=medium)
MTAR Technologies के शेयर ने 15 अप्रैल को 5024 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया. (प्रतीकात्मक फोटो)
MTAR Technologies क्लीन एनर्जी और डिफेंस एंड एयरोस्पेस सेगमेंट की दिग्गज कंपनी है. इस शेयर में पिछले कुछ समय से जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है. 15 अप्रैल को यह शेयर 12.5% की तेजी के साथ BSE पर 4946 रुपए पर बंद हुआ. इंट्राडे में इसने 5024 रुपए का नया लाइफ हाई भी बनाया. इस साल अब तक रिटेल निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा हो चुका है. बता दें कि 2 लाख से अधिक स्मार्ट रीटेल निवेशकों के पास इस कंपनी की 20% से अधिक हिस्सेदारी है. आइए जानते हैं कि कंपनी क्या करती है और शेयर में एक्शन का क्या कारण है.
MTAR Technologies के शेयर में हालिया तेजी का कारण ब्लूम एनर्जी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लूम एनर्जी Oracle को 2.8 GW का फ्यूल सेल सप्लाई करेगी. यह सप्लाई ओरैकल के AI ड्रीम को पूरा करने के लिए है. ब्लूम एनर्जी ने कहा कि Fuel cells की मदद से पावर जेनरेशन जल्दी शुरू हो जाता है. ओरैकल के एक अधिकारी ने भी कहा कि ब्लूम एनर्जी के एफिशिएंट फ्यूल सेल एनर्जी से जल्द पावर जेनरेशन होता है जो AI प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत जरूरी है.
ये भी पढ़ें: Defence PSU Stock में शुभ निवेश की सलाह, इंडियन नेवी की बैकबोन है कंपनी; ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
MTAR Technologies एक कैपिटल गुड्स एंड इंजीनियरिंग कंपनी है जो क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस एंड डिफेंस और अन्य प्रोडक्ट्स बनाती है. एमटार टेक्नोलॉजी ब्लूम एनर्जी के लिए Fuel Cells बनाती है जिसको लेकर ब्लूम ने ओरैकल के साथ करार किया है. एमटार टेक्नोलाजी का 60-65% तक रेवेन्यू केवल ब्लूम एनर्जी से आता है. बता दें कि यह कंपनी ब्लूम एनर्जी के लिए इलेक्ट्रोलाइजर यूनिट का एकमात्र सप्लायर भी है.
ये भी पढ़ें: ₹520 पर जा सकता है इस महारत्न कंपनी का शेयर, 5 प्वाइंट्स में समझें मल्टी ईयर ग्रोथ की दमदार कहानी
Q3 रिजल्ट के बाद कॉनकॉल में एमटार टेक्नोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ श्रीनिवास रेड्डी ने बताया था कि क्लीन एनर्जी सेगमेंट की बात करें तो कंपनी की वर्तमान कैपेसिटी 8000 यूनिट हॉट बॉक्स (जिसमें केमिकल रिएक्शन होता है) की है. मार्च 2026 तक इसे 12000 यूनिट और दिसंबर 2026 तक 20000 यूनिट पर पहुंचाने की योजना है. उसके बाद आने वाले सालों में कंपनी अपनी कैपेसिटी को 30000 यूनिट हॉट बॉक्स तक लेकर जाएगी. दरअसल, ब्लूम एनर्जी के Fuel cells को लेकर एक्सेप्टेंस तेजी से बढ़ रहा है जिसका डायरेक्ट बेनिफिट MTAR Technologies को मिलेगा.

यही वजह है कि MTAR Technologies के शेयर में इस साल के शुरू से ही एक्शन देखा जा रहा है. 31 दिसंबर 2025 को एमटार टेक्नोलॉजी का शेयर 2416 रुपए पर था. आज इसने 4860 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया. इस साल अब तक शेयर डबल से ज्यादा हो चुका है.
बता दें कि 31 दिसंबर 2025 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 2395 करोड़ रुपए का था. इसमें फ्यूल सेल को लेकर ऑर्डर 49% से अधिक था. Q3 में कंपनी को कुल 1368 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला था. FY25 का टोटल रेवेन्यू 676 करोड़ रुपए का था जिसके मुकाबले यह ऑर्डर बुक तीन गुना से अधिक है जो अगले 2-3 सालों की रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है.

Q3 में कंपनी के परफॉर्मेंस की बात करें तो रेवेन्यू में सालाना आधार पर 59.3% और तिमाही आधार पर 105.0% ग्रोथ रहा था. ग्रॉस प्रॉफिट में सालाना आधार पर 47.7% और तिमाही आधार पर 84.4% का ग्रोथ रहा था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 92.5% सालाना और 276.6% तिमाही ग्रोथ रहा था. EBITDA मार्जिन 23.0% था जो दूसरी तिमाही में 12.5% और एक साल पहले समान तिमाही में 19.1% था. नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 117.3% ग्रोथ के साथ 35 करोड़ रुपए था.

ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स इक्विटीज ने MTAR Technologies को लेकर अपनी फ्रेश रिपोर्ट में एक मीडिया इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा कि FY26 में 30-35% और FY27 में 50% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है. FY26 का ऑर्डर बुक 28 बिलियन रुपए पर क्लोज हो सकता है जो दिसंबर 2025 के आधार पर 23 बिलियन रुपए था. EBITDA मार्जिन 24% पर सस्टेन कर सकता है जो Q3 में 23.0% और Q2 में 12.5% था.
इसी महीने में न्यूक्लियर पावर प्रोग्राम के तहत भारत ने मेड इन इंडिया फास्ट ब्रीड रिएक्टर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. यह न्यूक्लियर पावर जेनरेशन से पहले का अहम पड़ाव होता है. MTAR Technologies ने कहा कि Fast Breeder Reactor को लेकर 70% कोर कंपनी ने पूरा किया है. पिछले 15-20 सालों के रिसर्च के बाद इसे पूरा किया गया है. सिंगल फास्ट ब्रीड रिएक्टर को लेकर कंपनी का रेवेन्यू 15 बिलियन रुपए के करीब रह सकता है. भारत सरकार का मेगा प्लान है जो एक बड़ी अपॉर्च्युनिटी कंपनी के लिए तैयार कर रहा है.
| कैटिगरी | मार्च 2025 | जून 2025 | सितम्बर 2025 | दिसम्बर 2025 | मार्च 2026 |
| Promoters | 31.77% | 31.65% | 31.41% | 30.59% | 30.44% |
| FIIs | 6.74% | 7.57% | 9.21% | 12.24% | 17.31% |
| DIIs | 24.40% | 23.51% | 24.81% | 29.96% | 27.66% |
| Public | 37.10% | 37.26% | 34.58% | 27.19% | 24.59% |
2025 में जब शेयर अंडरपरफॉर्म कर रहा था तब इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने अग्रेसिवली अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. मार्च 2025 के आधार पर FII/DII की हिस्सेदारी 31% थी जो अब बढ़कर 45% पर पहुंच गया है. अभी 21 म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी कंपनी में 23.49% है. 200536 रीटेल निवेशकों के पास 20.65% हिस्सेदारी है.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 MTAR Technologies के शेयर में तेजी क्यों?
ब्लूम एनर्जी और Oracle डील से एमटार टेक्नोलॉजी के ग्रोथ उम्मीद बढ़ी है.
Q2 इस डील से MTAR Technologies को क्या फायदा होगा?
एमटार टेक्नोलॉजी ब्लूम एनर्जी को फ्यूल सेल सप्लाई करती है जिसके लिए ओरैकल के साथ करार हुआ है.
Q3 MTAR Technologies कंपनी क्या करती है?
यह कंपनी क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस और डिफेंस के लिए इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है.
Q4 MTAR Technologies का ग्रोथ आउटलुक कैसा है?
मैनेजमेंट ने FY26 में 30-35% और FY27 में 50% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान रखा है.
Q5 MTAR Technologies के लिए ग्रोथ का ट्रिगर क्या है?
न्यूक्लियर एनर्जी (Fast Breeder Reactor) और Fuel Cells की बढ़ती डिमांड से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा.