टाइटेनियम तैयार करने वाली इकलौती डिफेंस कंपनी का Q4 मुनाफा 39% बढ़ा, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

Mishra Dhatu Nigam Q4 Results: क्रिटिकल मिनरल्स टाइटेनियम एलॉय मैन्युफैक्चर करने वाली देश की एकमात्र डिफेंस कंपनी Mishra Dhatu ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. रेवेन्यू में 35% और मुनाफे में 39% का ग्रोथ दर्ज किया गया. शेयर होल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है.
टाइटेनियम तैयार करने वाली इकलौती डिफेंस कंपनी का Q4 मुनाफा 39% बढ़ा, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

 रेवेन्यू में 35% और मुनाफे में 39% का ग्रोथ दर्ज किया गया. प्रतीकात्मक फोटो (AI/Gemini)

Mishra Dhatu Nigam Q4 Results: डिफेंस सेक्टर की कंपनी मिश्र धातु निगम लिमिटेड ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है. कंपनी के मुनाफे में 39% का बड़ा ग्रोथ दर्ज किया गया है. शेयर होल्डर्स के लिए बोर्ड ने डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर में डेढ़ फीसदी की तेजी है और यह 422 रुपए पर कारोबार कर रहा है. बता दें कि यह देश की एकमात्र कंपनी है जो क्रिटिकल मिनरल्स टाइटेनियम एलॉय मैन्युफैक्चर करती है.

कितना मिलेगा डिविडेंड?

Mishra Dhatu के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 12.5% यानी प्रति शेयर 1.25 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. FY26 के लिए फाइनल डिविडेंड है. इससे पहले कंपनी ने 85 पैसे प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड जारी भी कर चुकी है. फिलहाल रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट को लेकर जानकारी नहीं है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

चौथी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 35% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 553 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 25% ग्रोथ के साथ 117 करोड़ रुपए रहा. मार्जिन 23% के मुकाबले घटकर 21% पर आ गया है. नेट प्रॉफिट 39% ग्रोथ के साथ 78 करोड़ रुपए रहा. वैल्यु ऑफ प्रोडक्शन 19.15% ग्रोथ के साथ 392 करोड़ रुपए रहा. चौथी तिमाही के लिए कंपनी का टर्नओवर किसी एक तिमाही का सर्वोच्च स्तर रहा है. Q4 में कंपनी का टर्नओवर 553 करोड़ रुपए का है जो एक साल पहले समान तिमाही में 410 करोड़ रुपए था.

Mishra Dhatu Q4 Results

पैरामीटरQ4 FY26Q4 FY25

सालाना (%)

रेवेन्यू₹ 552.75 Cr₹ 410.56 Cr+34.63%
Value of Production₹ 392.19 Cr₹ 329.16 Cr+19.15%
EBITDA₹ 117.00 Cr₹ 93.30 Cr+25.00%
EBITDA मार्जिन21%23%-200 bps (घटा)
Profit Before Tax (PBT)₹ 107.00 Cr₹ 77.16 Cr+38.67%
PAT - नेट प्रॉफिट₹ 77.75 Cr₹ 56.14 Cr+38.49%


FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.5% ग्रोथ के साथ 1208 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 10.7% ग्रोथ के साथ 275 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 19% ग्रोथ के साथ 131 करोड़ रुपए रहा. वैल्यु ऑफ प्रोडक्शन में 12% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 1194 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग मार्जिन 14% पर फ्लैट रहा है.

Mishra Dhatu FY26 Results

पैरामीटरFY 2025-26FY 2024-25सालाना (%)
टर्नओवर / रेवेन्यू₹ 1,208.63 Cr₹ 1,074.10 Cr+12.52%
Value of Production₹ 1,193.92 Cr₹ 1,065.62 Cr+12.04%
EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट)₹ 275.59 Cr₹ 248.97 Cr+10.69%
EBITDA मार्जिन14%14%फ्लैट
Profit Before Tax (PBT)₹ 184.09 Cr₹ 156.04 Cr+17.98%
PAT - नेट प्रॉफिट₹ 130.79 Cr₹ 110.07 Cr+18.82%

FY26 के लिए क्या रहा बड़ा अचीवमेंट?


कंपनी का टर्नओवर ऑलटाइम हाई 1209 करोड़ रुपए का रहा. टाइटेनियम एलॉय का प्रोडक्शन डबल होकर 700T रहा. इसके अलावा Metal Bank को लेकर एक करार किया गया है जिससे डिफेंस प्रोजेक्ट के लिए क्रिटिकल मिनरल्स की कभी कमी नहीं होगी.

कंपनी का ऑर्डर बुक कितना है?

31 मार्च 2026 के आधार पर इसका टोटल ऑर्डर बुक 2290 करोड़ रुपए का है. इसमें सबसे बड़ा ऑर्डर डिफेंस सेगमेंट से 1569 करोड़ रुपए का है.इसके अलावा स्पेस सेगमेंट से 488 करोड़ रुपए का ऑर्डर है.

क्या करती है कंपनी?

Mishra Dhatu Nigam डिफेंस एंड एयरोस्पेस की लीडिंग सरकारी कंपनी है जिसे Miniratna का दर्जा मिला हुआ है. कंपनी स्पेशल स्टील, सुपर एलॉय और देश की एकमात्र टाइटेनियम एलॉय मैन्युफैक्चरर है. टाइटेनियम एलॉय का इस्तेमाल एयरोस्पेस में होता है और यह काफी क्रिटिकल मिनरल्स में एक है. इसका कारोबार एनर्जी सेगमेंट में भी फैला हुआ है.

2 महीने निचले स्तर से 60% की रिकवरी

Mishra Dhatu का शेयर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 422 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 468 रुपए और लो 267 रुपए है जो इसने मार्च के महीने में ही बनाया था. पिछले दो महीने में निचले स्तर से शेयर में करीब 60% की तेजी आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6