बिहार सरकार के एक बिल से लुढ़के माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के Stocks, Fusion Finance के CEO बोले- लोगों को समझ ही नहीं आई खबर 

Microfinance Stocks: बिहार विधानसभा ने Bihar Micro Finance Institutions Bill, 2026 को पास कर दिया है, जिसके बाद शुक्रवार को माइक्रोफाइनेंस सेक्टर के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली.
बिहार सरकार के एक बिल से लुढ़के माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के Stocks, Fusion Finance के CEO बोले- लोगों को समझ ही नहीं आई खबर 

Bihar Microfinance Bill के बाद गिरे माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के शेयर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Microfinance Stocks: बिहार विधानसभा ने Bihar Micro Finance Institutions Bill, 2026 को पास कर दिया है, जिसके बाद शुक्रवार को माइक्रोफाइनेंस सेक्टर के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. बाजार में शुरुआती प्रतिक्रिया काफी निगेटिव रही क्योंकि निवेशकों को लगा कि नए नियम माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के बिजनेस मॉडल को प्रभावित कर सकते हैं.

हालांकि बाद में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और कंपनियों की तरफ से आए स्पष्टीकरण के बाद तस्वीर कुछ अलग नजर आई. दरअसल यह बिल पूरे सेक्टर पर सख्ती लगाने के बजाय अनरेगुलेटेड संस्थाओं को नियंत्रण में लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह बिल क्या है, कंपनियों पर इसका असर कितना होगा और निवेशकों को क्या समझना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या है Bihar Micro Finance Institutions Bill, 2026?

नए कानून का मुख्य उद्देश्य माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाना और जबरन वसूली जैसी शिकायतों पर रोक लगाना है. राज्य सरकार अब माइक्रोफाइनेंस गतिविधियों पर अतिरिक्त निगरानी रखना चाहती है.

बिल के प्रमुख प्रावधान इस तरह हैं:

Bihar Microfinance Bill

सरकार का फोकस साफ है- कमजोर वर्गों को अत्यधिक कर्ज और गलत रिकवरी प्रैक्टिस से बचाना.

माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री के लिए बिहार क्यों बेहद अहम?

निवेशकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि बिहार का माइक्रोफाइनेंस बिजनेस में कितना योगदान है. राज्य में माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री का AUM करीब ₹60,000 करोड़ है. कुल इंडस्ट्री AUM में बिहार की हिस्सेदारी लगभग 15% है. यही वजह है कि जैसे ही बिल पास हुआ, सेक्टर के शेयरों में दबाव दिखा.

कंपनियों का बिहार एक्सपोजर?

  • Utkarsh Small Finance Bank – करीब 45%
  • L&T Finance – लगभग 17%
  • Fusion Finance – करीब 16.7%
  • Asirvad Microfinance – करीब 13%
  • Ujjivan Small Finance Bank – लगभग 11.1%

हाई एक्सपोजर वाली कंपनियों में निवेशकों की चिंता ज्यादा देखने को मिली.

बाजार की पहली प्रतिक्रिया: शेयरों में गिरावट

बिल की खबर आते ही माइक्रोफाइनेंस कंपनियों में बिकवाली बढ़ गई.

  • Fusion Finance 10% टूटा और 181 के इंट्राडे लो पर आ गया था.
  • CreditAccess Grameen में 7% से ज्यादा गिरावट के साथ 1,239 रुपये के इंट्राडे लो पर आया
  • Muthoot Microfin लगभग 3% से ज्यादा कमजोर 169 रुपये के इंट्राडे लो पर आ गया.

हालांकि बाद में स्थिति कुछ संभलती नजर आई.

Fusion Finance के CEO ने की Zee Business से बात

हमारे ‘Corporate Radar’ कार्यक्रम में Fusion Finance के MD और CEO संजय गरियाली ने इस बिल को लेकर बाजार में फैले भ्रम पर विस्तार से बात की. उनके मुताबिक सबसे बड़ी समस्या बिल की गलत व्याख्या रही. रेगुलेटेड और अनरेगुलेटेड संस्थाओं में बड़ा फर्क है

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कानून मुख्य रूप से अनरेगुलेटेड संस्थाओं पर केंद्रित है. बैंक, RRBs, NBFCs और NHB जैसी रेगुलेटेड संस्थाएं सीधे तौर पर प्रभावित नहीं होंगी. बिल का मकसद छोटे गैर-पंजीकृत लेंडर्स को नियमों के दायरे में लाना है.

Fusion Finance के लिए बिहार मार्केट की स्थिति

कंपनी के अनुसार बिहार उनका मजबूत और अनुशासित बाजार रहा है.

  • कंपनी के कुल पोर्टफोलियो का करीब 16-17% बिहार में
  • लगभग ₹1200 करोड़ का बिजनेस एक्सपोजर
  • कलेक्शन एफिशिएंसी 99.7%–99.8%
  • बड़ी संख्या में ऐसे ग्राहक जिन्होंने कभी डिफॉल्ट नहीं किया
  • यह आंकड़े दिखाते हैं कि ग्राउंड लेवल पर लोन रिकवरी मजबूत बनी हुई है.

पूरी बातचीत यहां देखें:

कंपनियों की आगे की रणनीति

संजय गरियाली के मुताबिक यह बिल लंबे समय में सेक्टर के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है.

फिलहाल उनका मुख्य फोकस रहेगा:

  • कर्मचारियों और ग्राहकों को नए नियम समझाना,
  • इंडस्ट्री बॉडी MFIN और RBI के साथ समन्वय
  • ग्राउंड लेवल पर भ्रम खत्म करना
  • कंपनी को FY26 में डिस्बर्समेंट ग्रोथ पर किसी बड़े असर की उम्मीद नहीं है.

निवेशकों के लिए क्या है असली मतलब?

इस पूरे घटनाक्रम से कुछ अहम संकेत निकलते हैं:

  • सरकार माइक्रोफाइनेंस सेक्टर को ज्यादा व्यवस्थित बनाना चाहती है
  • अनरेगुलेटेड खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ेगा
  • रेगुलेटेड कंपनियों को लंबी अवधि में फायदा मिल सकता है
  • शुरुआती गिरावट sentiment driven थी
  • मजबूत कलेक्शन वाली कंपनियां बेहतर स्थिति में रहेंगी
  • यानी शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी संभव है, लेकिन स्ट्रक्चरल तौर पर सेक्टर कमजोर नहीं दिख रहा.

निवेशकों के लिए फिलहाल सबसे जरूरी है- कंपनी का बिहार एक्सपोजर, कलेक्शन क्वालिटी और रेगुलेटरी क्लैरिटी पर नजर रखना. कुल मिलाकर यह कदम माइक्रोफाइनेंस सेक्टर के लिए शॉर्ट टर्म झटका लेकिन लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चरल सुधार की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

FAQs:

1. बिहार माइक्रो फाइनेंस बिल 2026 क्या है?
यह नया कानून माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की गतिविधियों को रेगुलेट करने और ग्राहकों से जबरन या अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए लाया गया है.

2. क्या यह बिल सभी माइक्रोफाइनेंस कंपनियों पर लागू होगा?
नहीं. RBI से रेगुलेटेड बैंक, NBFC और अन्य लाइसेंस प्राप्त संस्थाएं इसके कड़े प्रावधानों से बाहर हैं. इसका मुख्य फोकस अनरेगुलेटेड संस्थाओं पर है.

3. बिहार माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री के लिए क्यों अहम है?
बिहार देश का सबसे बड़ा माइक्रोफाइनेंस बाजार है, जहां इंडस्ट्री का करीब ₹60,000 करोड़ AUM और लगभग 15% हिस्सा मौजूद है.

4. क्या इस बिल से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की ग्रोथ पर असर पड़ेगा?
इंडस्ट्री के अनुसार, रेगुलेटेड कंपनियों के ऑपरेशंस या डिस्बर्समेंट ग्रोथ पर बड़ा नकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद नहीं है.

5. निवेशकों को इस खबर से क्या समझना चाहिए?
बिल का उद्देश्य सेक्टर में अनुशासन बढ़ाना है. लंबी अवधि में इससे रेगुलेटेड माइक्रोफाइनेंस कंपनियों को फायदा मिल सकता है और बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6