&format=webp&quality=medium)
मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में आज सुबह CNG सप्लाई बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है. RCF कंपाउंड के भीतर GAIL की मुख्य गैस सप्लाई पाइपलाइन डैमेज होने के कारण शहर भर में CNG स्टेशन बंद हो गए हैं. इससे ऑटो, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट सर्विसेज पर बड़ा असर पड़ रहा है.
Wadala स्थित City Gate Station (CGS) तक जाने वाली GAIL की मेन गैस सप्लाई लाइन तीसरे पक्ष की वजह से डैमेज हो गई. इस पाइपलाइन से ही MGL को गैस की सप्लाई मिलती है, इसलिए पाइपलाइन बंद होते ही पूरे नेटवर्क की सप्लाई प्रभावित हो गई. MGL ने कहा है कि मरम्मत का काम GAIL द्वारा पूरा होने के बाद ही सप्लाई सामान्य हो पाएगी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, गैस सप्लाई रुकने के कारण तीनों शहरों में अधिकांश CNG स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए समर्पित CNG स्टेशन भी चालू नहीं हो पा रहे. ऑटो-टैक्सी ऑपरेशंस पर इसका सीधा प्रभाव पड़ा है. कई जगह यात्रियों को वाहन नहीं मिल रहे.
MGL ने स्पष्ट किया है कि घरेलू PNG उपभोक्ताओं को गैस सप्लाई बिना रुकावट जारी रखी जाएगी. कंपनी इस श्रेणी को प्राथमिकता दे रही है ताकि घरों में कोई समस्या न हो.
प्रभावित इलाकों में इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों को वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. जब तक CGS Wadala से सप्लाई बहाल नहीं होती, तब तक इन्हें गैस उपलब्ध नहीं होगी.
MGL ने कहा है कि जैसे ही GAIL पाइपलाइन की मरम्मत कर सप्लाई बहाल करेगा, MGL नेटवर्क में गैस सप्लाई सामान्य होने लगेगी. फिलहाल समयसीमा स्पष्ट नहीं है, लेकिन टीमें मौके पर काम कर रही हैं.