Q4 में 14% उछला इस मेटल कंपनी का मुनाफा, 280% डिविडेंड का ऐलान; जानें पूरी डीटेल

Metal Stock: आयरन एंड स्टील की दिग्गज कंपनी JSW Steel ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. क्रूड स्टील प्रोडक्शन एंड सेल्स किसी एक तिमाही में सबसे अधिक रहा. मुनाफे में करीब 14% का ग्रोथ दर्ज किया गया जबकि शेयर होल्डर्स के लिए कंपनी ने 280% डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
Q4 में 14% उछला इस मेटल कंपनी का मुनाफा, 280% डिविडेंड का ऐलान; जानें पूरी डीटेल

JSW Steel Q4 Results.

Metal Stock: आयरन एंड स्टील की दिग्गज कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 13.5% उछाल के साथ 1501 करोड़ रुपए रहा जबकि रेवेन्यू में 3% की गिरावट दर्ज की गई. Q4 में कंपनी का क्रूड स्टील प्रोडक्शन एंड सेल्स किसी एक तिमाही में सबसे अधिक रहा. शेयर होल्डर्स के लिए 280% डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है. यह शेयर एक चौथाई फीसदी की मजबूती के साथ 1008 रुपए (JSW Steel Share Price) पर बंद हुआ. FY26 के लिए कंपनी ने कंसोलिडेटेड आधार पर 30.50 मिलियन टन क्रूड स्टील प्रोडक्शन और 29.20 मिलियन टन सेल्स का गाइडेंस जारी किया है.

JSW Steel Q4 Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चौथी तिमाही में JSW Steel का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13.5% उछाल के साथ 1501 करोड़ रुपए रहा. जी बिजनेस का अनुमान 1720 करोड़ रुपए का था. रेवेन्यू 3.1% गिरावट के साथ 44819 करोड़ रुपए रहा जबकि अनुमान 44700 करोड़ रुपए का था. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4.1% उछाल के साथ 6378 करोड़ रुपए का रहा जबकि अनुमान मार्जिन 13.24% से बढ़कर 14.2% रहा. नेट डेट टू इक्विटी 0.94x और नेट डेट टू एबिटा 3.34x टाइम्स पर है. क्रूड स्टील प्रोडक्शन ऑल टाइम हाई 7.633 मिलियन टन रहा और सेल्स 7.49 मिलियन टन रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

कुल 12000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी

FY25 में कंपनी के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो नेट प्रॉफिट 3491 करोड़ रुपए का रहा. ऑपरेटिंग EBITDA 22904 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेशनल रेवेन्यू 168824 करोड़ रुपए रहा. क्रूड स्टील प्रोडक्शन 27.791 मिलियन टन और सेल्स 26.452 मिलियन टन रहा. बोर्ड ने QIP के जरिए 7000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी है जबकि NCDs यानी नॉन कंवर्टिबल डिबेंचर के जरिए 5000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी है.

JSW Steel Dividend Details

JSW Steel के बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 280% यानी हर शेयर पर 2.8 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. 25 जुलाई 2025 को AGM की बैठक बुलाई गई है. अगर इस बैठक में डिविडेंड पर फैसला लिया जाता है तो डिविडेंड का भुगतान अगले 30 दिनों में कर दिया जाएगा. 8 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6