&format=webp&quality=medium)
McDelivery™ की टाइमिंग सुबह 8 बजे से लेकर रात के 11 बजकर 45 मिनट तक है. (पीटीआई)
बर्गर के लिए मशहूर रेस्टोरेंट McDonald’s के डिश ऑनलाइन ऑर्डर करना अब और आसान और सुविधाजनक हो गया है. रेस्टोरेंट ने अपनी ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग सर्विस McDelivery™ को रीलॉन्च किया है. कस्टमर McDelivery™ ऐप या वेबसाइट पर मौजूद मैकडॉनल्ड के डिश को आसानी से ऑनलाइन मंगा सकते हैं. रेस्टोरेंट ने उत्तर भारत और पूर्वी भारत के लिए इस खास सर्विस में काफी कुछ ऐड भी किया है.
इस मौके पर कनॉट प्लाजा रेस्टोंरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (CPRL) के हेड रॉबर्ट हंगंफू ने कहा कि हम McDelivery™ के फिर से शुरू होने से उम्मीद करते हैं कि हमारे कस्टमर ऑनलाइन ऑर्डर देकर हमारे शानदार व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे. हम क्वालिटी सर्विस और सेवा और सफाई के लिए कमिटेड हैं.

मैकडॉनल्ड फिलहाल अपने कस्टमर्स को मिनिमम 300 रुपये या उससे अधिक के ऑर्डर पर McAloo Tikki™ बर्गर फ्री ऑफर कर रहा है. अब से पहले तक मैकडॉनल्ड की ऑनलाइन ऑर्डरिंग सर्विस उत्तर भारत और पूर्वी भारत के चुनिंदा रेस्टोरेंट के लिए ही उपलब्ध थी.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
ऐसे करना होगा ऑर्डर
कस्टमर को www.mcdeliveryonline.com पर रजिस्टर करना होगा या इसके ऐप को स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लें. इसके बाद यहां दिए गए नंबर 011-66000666 पर कॉल कर अपने पसंदीदा फूड ऑर्डर कर सकते हैं. ध्यान रखें कि McDelivery™ की टाइमिंग सुबह 8 बजे से लेकर रात के 11 बजकर 45 मिनट तक है.