नौसेना में शामिल INS Taragiri, मॉडर्न हथियार और टेक्नोलॉजी से लैस; इस डिफेंस पीएसयू ने बनाया, स्टॉक पर रखें नजर

Mazagon Dock Shipbuilders: सोमवार को जब बाजार खुलेंगे तो इस शेयर पर निवेशक नजर रख सकते हैं. क्योंकि कंपनी ने एक स्वदेशी जहाज तैयार किया, जो आज भारतीय नौसेना में शामिल हो गया है.
नौसेना में शामिल INS Taragiri, मॉडर्न हथियार और टेक्नोलॉजी से लैस; इस डिफेंस पीएसयू ने बनाया, स्टॉक पर रखें नजर

भारतीय नौसेना में आईएनएस तारागिरी शामिल हो गया है (फाइल फोटो)

Mazagon Dock Shipbuilders: डिफेंस पीएसयू कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर पर सोमवार को नजर रखनी है. लॉन्ग वीकेंड के बाद जब बाजार खुलेंगे तो इस कंपनी के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है. क्योंकि, कंपनी की ओर से बनाए गए INS Taragiri को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है.

3 अप्रैल यानी आज आईएनएस तारागिरी को विशाखापट्टनम में औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया. इससे भारत की समुद्री सुरक्षा और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

स्वदेशी जहाज है INS Taragiri

Add Zee Business as a Preferred Source

यह जहाज Project 17A के तहत बनने वाली फ्रिगेट्स की सीरीज का तीसरा जहाज है और करीब 75% स्वदेशीकरण (indigenisation) के साथ तैयार किया गया है. इसका मतलब है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली अधिकांश तकनीक और सिस्टम भारत में ही विकसित किए गए हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस जहाज को नौसेना को समर्पित किया. INS Taragiri का शामिल होना ऐसे समय में हुआ है, जब हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region) में सामरिक गतिविधियां तेज हो रही हैं और भारत अपनी समुद्री मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है.

5 प्वाइंटर्स की समरी

Mazagon

क्या है INS Taragiri और क्यों है खास?

INS Taragiri एक स्टेल्थ फ्रिगेट है, यानी इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि दुश्मन के रडार से बचते हुए ऑपरेशन कर सके.

  • लंबाई: 149 मीटर
  • चौड़ाई: 17.8 मीटर
  • डिस्प्लेसमेंट: लगभग 6400 टन
  • स्पीड: 28 नॉट्स से ज्यादा

यह जहाज CODOG (Combined Diesel or Gas) प्रोपल्शन सिस्टम से लैस है, जिसमें गैस टर्बाइन और डीजल इंजन दोनों का इस्तेमाल होता है. इससे जहाज को तेज गति और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी मिलती है. इसमें 2 गैस टर्बाइन और 2 मुख्य डीजल इंजन दिए गए हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

एडवांस टेक्नोलॉजी और हथियारों से लैस

INS Taragiri को आधुनिक हथियारों और सेंसर सिस्टम्स से लैस किया गया है, जिससे यह पूरी तरह कॉम्बैट-रेडी है.

  • SRGM (Super Rapid Gun Mount)
  • AK-630 गन सिस्टम
  • Kavach डिकॉय सिस्टम
  • एडवांस रडार और सेंसर
  • हाई-टेक ऑटोमेशन सिस्टम

सबसे खास बात यह है कि इस जहाज ने कमीशनिंग से पहले ही BrahMos मिसाइल का सफल परीक्षण भी किया, जो Project 17A क्लास में पहली बार हुआ है.

कम समय में तैयार, रिकॉर्ड एफिशिएंसी

Mazagon Dock Shipbuilders Ltd ने इस जहाज को बनाने में समय भी कम किया है.

  • पहले जहाज के मुकाबले 14% कम समय में निर्माण
  • सिर्फ 3 महीने में Sea Trials और Machinery Trials पूरे

भारत की समुद्री ताकत को कैसे मिलेगा फायदा?

INS Taragiri के शामिल होने से भारत की समुद्री ताकत कई मायनों में मजबूत होगी:

  • हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ेगी
  • लंबी दूरी तक ऑपरेशन करने की क्षमता
  • दुश्मन के खिलाफ बेहतर डिफेंस
  • समुद्री सुरक्षा और स्ट्रैटेजिक कंट्रोल मजबूत

आत्मनिर्भर भारत को मिला बड़ा बूस्ट

INS Taragiri करीब 75% स्वदेशी तकनीक से बना है.

इस प्रोजेक्ट में:

  • भारतीय नौसेना
  • Mazagon Dock Shipbuilders Ltd
  • MSMEs और घरेलू इंडस्ट्री

सभी ने मिलकर काम किया है. इससे देश में रोजगार के मौके भी बढ़े हैं और डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली है.

Mazagon Dock के लिए क्या मायने?

Mazagon Dock Shipbuilders के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत अहम है:

  • कंपनी की एग्जीक्यूशन कैपेबिलिटी मजबूत हुई
  • बड़े डिफेंस प्रोजेक्ट्स में भरोसा बढ़ा
  • भविष्य में नए ऑर्डर मिलने की संभावना

Mazagon Dock Shipbuilders के स्टॉक का प्रदर्शन

कंपनी ने गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में गिरावट के साथ क्लोजिंग की. ये स्टॉक 2.29 फीसदी गिरकर 2264 के भाव पर बंद हुआ. स्टॉक के प्रदर्शन की बात करें तो साल में अबतक ये शेयर 13 फीसदी टूट चुका है. यहां स्टॉक के परफॉर्मेंस की पूरी टेबल तैयार है-

DurationChange %
1 महीना2.47
3 महीना-9.25
YTD-8.62
6 महीना-20.33
1 साल-13.05
2 साल127.00
3 साल582.62
5 साल2009.08

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 INS Taragiri क्या है?

यह भारतीय नौसेना का एक अत्याधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट है.

Q2 इसे किसने बनाया है?

इसे Mazagon Dock Shipbuilders Ltd ने बनाया है.

Q3 इसमें क्या खास है?

यह आधुनिक हथियारों, सेंसर और स्टेल्थ टेक्नोलॉजी से लैस है.

Q4 इससे भारत को क्या फायदा होगा?

यह समुद्री सुरक्षा और निगरानी क्षमता को मजबूत करेगा.

Q5 क्या यह पूरी तरह स्वदेशी है?

यह करीब 75% स्वदेशी तकनीक से बना है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6