&format=webp&quality=medium)
मारुति सुजुकी ने Q4 के लिए जारी किए नतीजे, किया डिविडेंड का ऐलान. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Maruti Suzuki Q4 Results: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने FY26 के लिए नतीजे पेश कर दिए हैं और साथ ही निवेशकों के लिए रिकॉर्ड 2800% डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने इस तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री तो दर्ज की है, लेकिन सालाना आधार पर इसके प्रॉफिट में गिरावट दर्ज हुई है. वैसे, ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मार्च तिमाही में Maruti Suzuki की कुल बिक्री 11.8% बढ़कर 6,76,209 यूनिट रही, जो कंपनी का अब तक का सबसे ऊंचा तिमाही बिक्री आंकड़ा है. इसमें घरेलू बिक्री 5,38,994 यूनिट रही, जबकि निर्यात रिकॉर्ड 1,37,215 यूनिट पर पहुंच गया. कंपनी लगातार पांचवें साल भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्टर बनी रही और देश के कुल पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में उसकी हिस्सेदारी 49% रही.
कंपनी की नेट सेल्स पहली बार किसी तिमाही में 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंची. Q4FY26 में आय बढ़कर 50,078.7 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 38,839 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: Varun Beverages: नतीजों के बाद स्टॉक में आएगी तूफानी तेजी? एक साथ 6 ब्रोकरेज बुलिश, आगे क्या है टारगेट और स्ट्रैटेजी
ऑपरेटिंग स्तर पर भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. EBIT 30.4% बढ़कर रिकॉर्ड 4,409 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. हालांकि, शुद्ध मुनाफा करीब 7% घटकर 3,590 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने बताया कि mark-to-market impact की वजह से नेट प्रॉफिट पर दबाव आया.
LIVE TV:
पूरे वित्त वर्ष FY26 की बात करें तो Maruti Suzuki ने रिकॉर्ड 24.23 लाख यूनिट बिक्री दर्ज की, जिसमें घरेलू बिक्री 19.75 लाख यूनिट और निर्यात 4.48 लाख यूनिट रहा. कंपनी की वार्षिक आय 20.2% बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि शुद्ध मुनाफा रिकॉर्ड 14,445 करोड़ रुपये रहा.
कंपनी ने यह भी बताया कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV e VITARA अब 44 देशों में एक्सपोर्ट की जा रही है. यह कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
| मेट्रिक | Q4 FY26 | Q4 FY25 | बदलाव |
| बिक्री वॉल्यूम | 6,76,209 यूनिट | 6,04,635 यूनिट | 11.8% ↑ |
| नेट सेल्स | ₹50,078.7 करोड़ | ₹38,839.1 करोड़ | 28.9% ↑ |
| ऑपरेटिंग EBITDA | ₹6,156.9 करोड़ | ₹4,842.6 करोड़ | 27.1% ↑ |
| ऑपरेटिंग EBIT | ₹4,409.2 करोड़ | ₹3,381.2 करोड़ | 30.4% ↑ |
| कर पूर्व मुनाफा (PBT) | ₹4,836 करोड़ | ₹4,861.8 करोड़ | 0.5% ↓ |
| शुद्ध मुनाफा (PAT) | ₹3,590.5 करोड़ | ₹3,857.3 करोड़ | 6.9% ↓ |
कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 140 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 135 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था. कंपनी ने इसके लिए 7 अगस्त, 2026 का रिकॉर्ड डेट रखा है, वहीं, 9 सितंबर, 2026 को निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: क्या हैं RBI के नए ECL नियम, जिनके चलते टूट गए सरकारी बैंकों के शेयर? 1.4% तक गिरा PSU Bank इंडेक्स
नतीजों के बाद शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट आ गई थी. शेयर 12,926 रुपये के पास ट्रेड कर रहा था. इंट्राडे में इसका रेंज 13,305 से 12,836 के बीच दर्ज हुआ.
Motilal Oswal Financial Services के मार्केट एनालिस्ट सिद्धार्थ खेमका ने कहा रेवेन्यू उनके अनुमान से बेहतर रहा है. हालांकि कंपनी के मार्जिन पर प्रेशर दिखा है. कोर बिजनेस वॉल्यूम हेल्दी था. डिमांड अलग-अलग सेगमेंट में फ्लैट था. एक्सपोर्ट मिक्स काफी इंप्रूव हुआ था.
लेकिन ओवरऑल ऑटो सेक्टर Q2 में डिमांड काफी मजबूत थी, सारे ही सेगमेंट्स में. पैसेंजर व्हीकल सॉफ्ट था, लेकिन CVs, ट्रैक्टर्स में अच्छी डिमांड थी. इनपुट कॉस्ट प्रेशर अब दिखाई दे रही है. कमोडिटी का इंपैक्ट भी अब आगे देखने को मिल रहा है. लेकिन अगर कोई करेक्शन होता है तो ऑटो सेक्टर ऐसे में स्ट्रॉन्ग रह सकता है.
उन्होंने कहा कि अगर 2-व्हीलर में EV सेगमेंट की बात करें तो TVS Motors और CVs में Ashok Leyland पसंद हैं.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 डिविडेंड रिकॉर्ड डेट क्या होती है?
रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिसके आधार पर तय होता है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा.
Q2 फेस वैल्यू पर डिविडेंड प्रतिशत कैसे निकाला जाता है?
डिविडेंड राशि को फेस वैल्यू से भाग देकर और 100 से गुणा करके डिविडेंड प्रतिशत निकाला जाता है.
Q3 ऑटो कंपनियों के मुनाफे पर किन फैक्टर्स का सबसे ज्यादा असर पड़ता है?
कच्चे माल की कीमत, मांग, निर्यात, मुद्रा विनिमय दर और ब्याज दरें ऑटो कंपनियों की कमाई को प्रभावित करती हैं.
Q4 किसी कंपनी के लिए एक्सपोर्ट बढ़ना क्यों अहम माना जाता है?
निर्यात बढ़ने से कंपनी को नए बाजार मिलते हैं, आय के स्रोत विविध होते हैं और घरेलू मांग की कमजोरी का असर कम होता है.
Q5 इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार पारंपरिक ऑटो कंपनियों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
EV सेगमेंट भविष्य की ग्रोथ का बड़ा क्षेत्र माना जाता है, इसलिए कंपनियां इसमें शुरुआती बढ़त बनाने की कोशिश कर रही हैं.