फार्मा कंपनी ने किया 90% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 64% बढ़ा मुनाफा, 14% उछला स्टॉक

Marksans Pharma Q4 Results: फार्मा सेक्टर की कंपनी मार्कसन्स फार्मा ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी के मुनाफे में 64% का उछाल दर्ज किया गया. शेयर होल्डर्स के लिए 90% डिविडेंड का ऐलान किया गया है. नतीजों के बाद शेयर में करीब 14% की तेजी है.
फार्मा कंपनी ने किया 90% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 64% बढ़ा मुनाफा, 14% उछला स्टॉक

FY26 में 52% रेवेन्यू US और नॉर्थ अमेरिका से आया है और यहां 24% ग्रोथ दर्ज किया गया. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Marksans Pharma Q4 Results: फार्मा सेक्टर की कंपनी मार्कसन्स फार्मा ने चौथी तिमाही (Q4 Results) में दमदार प्रदर्शन जारी किया है. रेवेन्यू, प्रॉफिट और मार्जिन में बड़ा सुधार दर्ज किया गया है. बोर्ड ने शेयर होल्डर्स के लिए 90% के डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर में 14% की तेजी है और यह 255 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है.

कितना मिलेगा डिविडेंड?

Marksans Pharma के बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 90% यानी प्रति शेयर 90 पैसे के डिविडेंड का ऐलान किया है. AGM में अगर डिविडेंड प्रस्ताव पर मुहर लग जाता है तो अगले 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान कर दिया जाएगा. FY25 में कंपनी ने प्रति शेयर 80 पैसे के डिविडेंड का ऐलान किया था. फिलहाल कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की जानकारी नहीं दी गई है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

Q4 में कंपनी का रेवेन्यू 21% ग्रोथ के साथ 856 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 54% ग्रोथ के साथ 127 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 17.9% से बढ़कर 22.8% पर पहुंच गया. नेट प्रॉफिट 64% ग्रोथ के साथ 149 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन 12.5% से बढ़कर 16.7% पर पहुंच गया.

Marksans Pharma Q4 Results

ParticularsQ4FY26Q3FY26तिमाही ग्रोथ (QoQ)Q4FY25सालाना ग्रोथ (YoY)
Net Income₹891.3₹774.615.10%₹723.823.10%
Operating Revenue₹856.1₹754.413.50%₹708.520.80%
Gross Profit₹465.5₹438.26.20%₹383.221.50%
Gross Margin54.40%58.10%-372 bps54.10%27 bps
EBITDA₹195.4₹160.721.60%₹126.954.00%
EBITDA Margin22.80%21.30%152 bps17.90%491 bps
PAT (Net Profit)₹149.0₹113.731.10%₹90.764.30%
Net Margin16.70%14.70%204 bps12.50%419 bps
EPS (₹)₹3.3₹2.530.90%₹2.063.60%

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

FY26 में ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो रेवेन्यू में करीब 13% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 2950 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 13% ग्रोथ के साथ 601 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 20.3% से मुकाबले 20.4% रहा. नेट प्रॉफिट में करीब 10% की तेजी आई और यह 420 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन -38 bps घटकर 13.8% रहा.

Marksans Pharma FY26 Results

ParticularsFY26FY25सालाना ग्रोथ (YoY)
Net Income₹3,033.5₹2,689.212.80%
Operating Revenue₹2,950.9₹2,622.812.50%
Gross Profit₹1,673.7₹1,479.113.20%
Gross Margin56.70%56.40%32 bps
EBITDA₹600.8₹532.712.80%
EBITDA Margin20.40%20.30%5 bps
PAT (Net Profit)₹420.1₹382.69.80%
Net Margin13.80%14.20%-38 bps
EPS (₹)₹9.2₹8.49.80%

FY26 में किस सेगमेंट से आया कितना रेवेन्यू?

पूरे वित्त वर्ष में Marksans Pharma का 80% रेवेन्यू OTC यानी ओवर-द-काउंटर सेगमेंट से आता है. 20 % रेवेन्यू प्रिस्क्रिप्शन से आता है. ओटीसी सेगमेंट में कंपनी का सबसे ज्यादा पेन मैनेजमेंट और कफ एंड कोल्ड और गैस को लेकर बिकने वाली दवाई से आती है.

Marksans Pharma FY26 Highlights

अमेरिका से आता है 52% रेवेन्यू?

FY26 में 52% रेवेन्यू US और नॉर्थ अमेरिका से आया है और यहां 24% ग्रोथ दर्ज किया गया
UK और यूरोप से 35% के करीब रेवेन्यू आता है और इसमें -1% की गिरावट दर्ज की गई
ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड से 10% के करीब रेवेन्यू आया है और इसका ग्रोथ 20% रहा है
रेस्ट ऑफ वर्ल्ड यानी RoW से 3.4% के करीब रेवेन्यू आया है और इसमें -4% की गिरावट आई

FY26 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन- CEO

दमदार प्रदर्शन को लेकर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ Mark Saldanha ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए माइल स्टोन रहा है. टोटल इनकम पहली बार तीन हजार करोड़ के पार 3033 करोड़ रुपए रही और हमने गाइडेंस को अचीव किया है. 420 करोड़ का ऑल टाइम हाई प्रॉफिट रहा.

कहां से मिला ग्रोथ को सहारा?

न्यू लॉन्च से कंपनी के ग्रोथ को सहारा मिला है. ऑस्ट्रलिया में Rx ब्रांडेड सेगेमेंट का प्रदर्शन हेल्दी रहा है. UK एंड यूरोप बाजार में अच्छी रिकवरी दर्ज की गई है और ऑल टाइम हाई रेवेन्यू रहा है. कंपनी के पास 990 करोड़ रुपए का कैश बैलेंस है और मल्टी ईयर कैपेक्स साइकिल अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. इनपुट कॉस्ट में आ रही तेजी पर हमारी नजर है लेकिन मजबूत बैलेंसशीट और डिसिप्लिन एग्जीक्यूशन का लाभ मिलता है.

1 महीने में 32% उछला स्टॉक

अवधिरिटर्न (%)
1 हफ्ता14.79%
2 हफ्ते26.86%
1 महीना32.43%
3 महीने42.71%
YTD (इस वर्ष की शुरुआत से)40.17%
6 महीने31.74%
1 साल0.10%
2 साल49.57%

Marksans Pharma का शेयर नतीजों के बाद करीब 14% की तेजी के साथ 255 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 270 रुपए और लो 156 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 11400 करोड़ रुपए के करीब है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में करीब 16%, दो हफ्ते में 27% और एक महीने में 32% की तेजी आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6