FMCG कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट! अगले 5 साल में दोगुना कमाई करने का रखा लक्ष्य, निचले स्तर से 25% रिकवर हुआ स्टॉक्स

Marico Share Price: मैरिको 2030 तक 20,000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
FMCG कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट! अगले 5 साल में दोगुना कमाई करने का रखा लक्ष्य, निचले स्तर से 25% रिकवर हुआ स्टॉक्स

Marico Share Price: रोजमर्रा के उपभोग का सामान (FMCG) बनाने वाली प्रमुख कंपनी मैरिको (Marico) का लक्ष्य अगले 5 साल में अपने राजस्व को दोगुना करने का लक्ष्य है. मैरिको 2030 तक 20,000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है. कंपनी के चेयरमैन हर्ष मारीवाला ने यह बात कही है.

FY25 में ₹10,000 करोड़ के राजस्व का आंकड़ा पार किया

सफोला (Saffola), पैराशूट (Parachute) और लिवॉन (Livon) जैसे लोकप्रिय ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में इसे एक उपलब्धि बताते हुए मारीवाला ने कहा कि यह मैरिको के ब्रांड और इनोवेशन की मजबूती का प्रतिबिंब है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 100% तो नहीं... लेकिन 50% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 3 Stocks, ब्रोकरेज ने बताया क्यों है भरोसा

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

उन्होंने कहा कि कंपनी अब बदलाव के अगले चरण के लिए तैयारी कर रही है, जिसका लक्ष्य अगले पांच साल में 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व हासिल करना है.

FY30 तक ₹20,000 करोड़ के राजस्व तक पहुंचना

शेयरधारकों को संबोधित करते हुए मारीवाला ने कहा, इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाते हुए हम अपने अगले लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित हैं. 2030 तक 20,000 करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंचना. यह इनोवेशन, उद्देश्यपूर्ण ब्रांड निर्माण और परिचालन उत्कृष्टता पर आधारित एक स्पष्ट रूपरेखा से निर्देशित होगा.

मैरिको (Maricoः पहले खाद्य तेल और हेयर केयर उत्पादों के लिए जानी जाती थी. कंपनी ने इससे आगे धीरे-धीरे विस्तार किया है. मैरिको के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सौगत गुप्ता ने कहा कि अब कंपनी का व्यापक उद्देश्य विविध और गतिशील जनसांख्यिकी की उभरती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उपभोक्ता-केंद्रित पोर्टफोलियो का निर्माण करना और उसे मजबूत करना है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6