Dividend Stocks: सरकारी कंपनी ने किया चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स, जानें कब खाते में आएंगे पैसे

Dividend Stocks: सरकारी कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने 32% अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी दी है.
Dividend Stocks: सरकारी कंपनी ने किया चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स, जानें कब खाते में आएंगे पैसे

(File Image)

Dividend Stocks: महारत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड (REC Ltd) ने सोमवार को निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकारी कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने 32% अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी दी है.

डिविडेंड डीटेल्स

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, महारत्न पीएसयू REC Ltd ने अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की. बोर्ड ने 10 रुपए फेस वेल्यू पर 3.20 रुपए यानी 32% प्रति शेयर चौथे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी. कंपनी ने बताया कि यह फैसला 16 मार्च 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक में लिया गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

इससे पहले कंपनी ने तीसरी तिमाही में ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹4.60 का अंतरिम डिविडेंड दिया था.

डिविडेंड रिकॉर्ड और पेमेंट डेट

  • Maharatna PSU ने चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 20 मार्च 2026 को तय की है.
  • इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वे इस डिविडेंड के योग्य होंगे.
  • कंपनी के मुताबिक अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 14 अप्रैल 2026 तक शेयरधारकों के खातों में कर दिया जाएगा.

REC: Dividend History

  • Q2FY26 में कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹4.60 का अंतरिम डिविडेंड दिया था.
  • Q1FY26 में भी कंपनी ने ₹4.60 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड ही घोषित किया था.
  • वहीं FY25 के लिए कंपनी ने ₹2.60 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था.

REC Q3 रिजल्ट

  • REC का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.3% बढ़कर ₹4,043 करोड़ रहा.
  • इस दौरान नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 2.8% चढ़कर ₹5,275 करोड़ रहा.
  • कुल आय ₹15,058 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹14,287 करोड़ थी.
  • महारत्न कंपनी की कुल आय में सालाना आधार पर 5.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

शेयर का प्रदर्शन

सरकारी कंपनी REC Ltd के शेयर सोमवार (16 मार्च) को 0.20% बढ़कर 332.30 रुपए पर बंद हुए. स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 450.35 रुपए हैं और लो 321.05 रुपए हैं. एक हफ्ते में पीएसयू स्टॉक 2.44% तक बढ़ चुके हैं. लेकिन इस साल शेयर अब तक 9.60% तक लुढ़के हैं.

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week7.902.44%
2 Weeks-6.60-1.95%
1 Month-21.40-6.05%
YTD-35.30-9.60%
3 Months-2.95-0.88%
6 Months-48.10-12.64%
1 Year-74.35-18.28%
2 Years-114.45-25.62%
3 Years215.35184.14%
5 Years216.39186.69%
10 Years270.39436.75%

बीते 6 महीने में सरकारी कंपनी के शेयर में 12.64% और पिछले एक साल में 18.28% तक की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले 3 साल में शेयर 184.14% और 5 साल में 1806.69% तक बढ़े हैं. वहीं, पिछले 10 साल में कंपनी ने 436.75% रिटर्न दिए हैं.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6