&format=webp&quality=medium)
REC Q2 Result: महारत्न पीएसयू REC Ltd ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में सरकारी कंपनी का मुनाफा 9.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि NII 16.3 फीसदी बढ़ी है. नतीजे के साथ कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है. शुक्रवार को शेयर 0.74 फीसदी गिरकर 374.70 रुपए पर बंद हुआ.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार सितंबर तिमाही मे Maharatna PSU का मुनाफा 9.3 फीसदी बढ़कर 4,414.93 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में 4,037.72 करोड़ रुए था.
जुलाई-सितंबर में कंपनी का कुल राजस्व 10.62% बढ़कर 15,162.38 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 13,706.31 करोड़ रुपये था.
VIDEO: Ventilated Seats वाली 10 कारें, ₹15 लाख से कम कीमत!
वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में ब्याज आय 13,484.82 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,589.97 करोड़ रुपये हो गई. कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 16.3 फीसदी बढ़कर 6022 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 5,176.8 करोड़ रुपये थी.
EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 8% बढ़कर 14,677 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इस तिमाही में 13,585.10 करोड़ रुपये थी. जबकि मार्जिन 99.3% से बढ़कर 96.9% हो गया.
इसके साथ ही, कंपनी ने FY26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी के बोर्ड 10 रुपये फेस वैल्यू पर 4.60 रुपये यानी 46% प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर 2025 तय की गई है और डिविडेंड का भुगतान 14 नवंबर 2025 तक किया जाएगा.
रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी REC पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL) ने 17 अक्टूबर 2025 को दो सब्सिडियरीज की सेल्स और ट्रांसफर पूरा किया है. यह प्रक्रिया टैरिफ बेस्ड प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया (TBCB) के तहत चुने गए सफल बिडर्स से मिली राशि मिलने के बाद पूरी की गई.
विद्युत मंत्रालय के अधीन REC एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है, जो देश में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए राज्यों, केंद्र और निजी कंपनियों को लॉन्ग-टर्म लोन और अन्य फाइनेंसिंग प्रोडक्ट्स प्रदान करती है.
VIDEO: “सोना तो खरीदना ही है”... Gold शॉपिंग पर महिला ने कहा कुछ मजेदार!
Maharatna PSU Stock का 52 वीक हाई 573 रुपए है और लो 348.65 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 98,666.90 करोड़ रुपए है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 30.90 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. जबकि इस साल शेयर अब तक 25.86 फीसदी तक लुढ़का है. हालांकि, पिछले 2 वर्ष में शेयर 27.43 फीसदी बढ़ा है. वहीं, पिछले 3 वर्ष में शेयर ने 308.62 फीसदी और 5 साल में 431.79 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Q1. REC Ltd का Q2FY26 में मुनाफा कितना रहा?
चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.3% बढ़कर ₹4,414.93 करोड़ रहा.
Q2. कंपनी की कुल आय में कितनी बढ़ोतरी हुई?
कुल राजस्व 10.62% बढ़कर ₹15,162.38 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹13,706.31 करोड़ था.
Q3. कंपनी ने डिविडेंड का क्या ऐलान किया है?
कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू पर ₹4.60 प्रति शेयर यानी 46% का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.
Q4. REC Ltd क्या करती है?
REC बिजली और इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए लंबी अवधि के ऋण और वित्तीय सेवाएं राज्यों, केंद्र और निजी कंपनियों को प्रदान करती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)