ई-ऑक्शन से चमकी महारत्न PSU की कमाई, Q4 में डबल डिजिट में उछला मुनाफा, 52.5% डिविडेंड का ऐलान

महारत्न पीएसयू कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है. साथ ही सरकारी कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
ई-ऑक्शन से चमकी महारत्न PSU की कमाई, Q4 में डबल डिजिट में उछला मुनाफा, 52.5% डिविडेंड का ऐलान

Coal India

Coal India Q4 Results: कोल सेक्टर की सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. महारत्न पीएसयू ने इस तिमाही में डबल डिजिट की ग्रोथ दर्ज की है. इसके अलावा कंपनी ने रेवेन्यू और कामकाजी मुनाफे के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया है. मैनेजमेंट के मुताबिक चौथी तिमाही में मुनाफे में बढ़ोतरी का अहम कारण ई-ऑक्शन की मात्रा में 6 मिलियन टन की बढ़ोतरी और औसत सेल्स रियलाइजेशन में 6 फीसदी सुधार रहा है. कोल इंडिया ने 52.5 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में कोल इंडिया का शेयर लाल निशान पर बंद हुआ. पांच कारोबारी सत्र में 2.43% तक चढ़ा है.

5.25 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

कोल इंडिया की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक पीएसयू ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 5.25 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है. इसके लिए आगामी AGM में शेयरधारकों से मंजूरी मिलेगी.

12% बढ़ा कंपनी का नेट प्रॉफिट

  • कोल इंडिया ने इस वित्त वर्ष में कुल 21.25 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है.
  • 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कोल इंडिया लिमिटेड का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 10,908 करोड़ रुपए रहा है. पिछले साल की इसी अवधि में यह 9740 करोड़ रुपए रहा है.
  • कंपनी का रेवेन्यू 46,490 करोड़ रुपए रहा, पिछले साल की समान अवधि में यह 43,962 करोड़ रुपए था. चौथी तिमाही में कंपनी का कामकाजी मुनाफा 17,917 करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है.
  • EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 39 फीसदी पर पहुंच गया है, जो पिछले साल 36 फीसदी था.

एक नजर में कंपनी के वित्तीय आंकड़े

मैट्रिक्सQ4 FY26 (करोड़ रुपए)Q4 FY25 (करोड़ रुपए)YoY (%)FY 2025-26 (करोड़ रुपए)FY 2024-25 (करोड़ रुपए)YoY (%)
कुल आय51,61847,9018%1,79,6761,78,6491%
रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन्स46,49043,9626%1,68,4001,69,177-0.5%
EBITDA17,91716,04012%57,13957,139-7%
नेट प्रॉफिट10,9089,74012%31,07135,450-12%

वित्त वर्ष 2025 में घटा मुनाफा

पूरे वित्त वर्ष में कंपन के मुनाफे में 12 फीसदी की गिरावट आई है. यह 35,450 करोड़ रुपए से घटकर 31,071 करोड़ रुपए रहा है. कोल इंडिया के मुताबिक के मुताबिक पूरे साल में मुनाफे में गिरावट के कई कारण रहे हैं.

इस कारण घटा मुनाफा

  • मैनेजमेंट के मुताबिक अधिकारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए 1458 करोड़ रुपए का एकमुश्त प्रोविजन किया गया है.
  • झारखंड में मिनरल बेयरिंग लैंड सेस 250 रुपए से बढ़ाकर 450 रुपए प्रति टन किया गया. इससे अन्य खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई है.
  • ई-ऑक्शन की कीमतों में गिरावट और ठेके से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी ने प्रार्जिन को प्रभावित किया है.
  • पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू पिछल वित्त वर्ष के स्तर के बराबर 1.68 लाख करोड़ रुपए रहा है.
  • वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कामकाजी मुनाफा 53,276 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है. इसमें सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट आई है.

सब्सिडियरी कंपनियों का प्रदर्शन (PBT - करोड़ ₹ में)

सहायक कंपनीFY 2025-26FY 2024-25बदलाव (%)
NCL14,81012,85615%
MCL14,36114,1621%
SECL6,4336,2673%
ECL-1,257343-

Zee Business Live TV यहां पर देखें

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

सोमवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE में कोल इंडिया का शेयर 0.65% या 2.95 अंकों की गिरावट के साथ 452.90 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.33% या 1.50 अंक कमजोर होकर 454.50 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 476 रुपए और 52 वीक लो 368.65 रुपए रहा है. महारत्न पीएसयू का शेयर इस साल की शुरुआत से अभी तक 13.50% तक मजबूत हो चुका है. पिछले 6 महीने में कोल इंडिया का शेयर 14.57% और सालभर में 14.44% रिटर्न दिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: कोल इंडिया ने क्या डिविडेंड की कोई रिकॉर्ड डेट तय की है?

जवाब:
नहीं कोल इंडिया ने डिविडेंड की कोई रिकॉर्ड डेट तय नहीं की है.

सवाल: कंपनी के कैपेक्स की योजना क्या है?

जवाब:
कोल इंडिया ने कोयला निकासी और नई रेल लाइनों के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपए से 16,500 करोड़ रुपए के कैपेक्स का टारगेट रखा है.

सवाल: कोल इंडिया का फोकस क्या कोयले से हटकर दूसरे सेक्टर पर भी है?

जवाब:
इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक, कोल इंडिया अब रिन्यएबल एनर्जी सेगमेंट में सोलर पावर प्रोजेक्ट्स और एल्युनमीनियम प्रोजेक्ट्स में निवेश कर रही है.

सवाल: कोल इंडिया के पास अभी कितना कैश रिजर्व है?

जवाब: मार्च 2026 तक के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक कोल इंडिया के पास पर्याप्त नकदी और बैंक बैलेंस है. इसका इस्तेमाल भविष्य के विस्तार प्रोजेक्ट्स और डिविडेंड भुगतान के लिए किया जाएगा.

सवाल: कोल इंडिया ने मैनपावर को लेकर क्या कोई जानकारी दी है?

जवाब:
रिटायरमेंट के कारण कंपनी की कुल कर्मचारी संख्या में प्रति वर्ष लगभग 5 से 6 फीसदी की प्राकृतिक कमी आ रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6