10 दिनों के भीतर महारत्न PSU को मिला दूसरा बड़ा ऑर्डर! 2 हफ्ते में स्टॉक 10% बढ़ा, बाजार खुलने पर रखें नजर

Maharatna PSU Stock: महारत्न पीएसयू को भारतीय रेलवे (Indian Railways) से 22.87 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
10 दिनों के भीतर महारत्न PSU को मिला दूसरा बड़ा ऑर्डर! 2 हफ्ते में स्टॉक 10% बढ़ा, बाजार खुलने पर रखें नजर

Maharatna PSU Stock.

Maharatna PSU Stock: BSE 200 में शामिल हैवी इलेक्ट्रिक्ल इक्विपमेंट कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) पर बाजार बंद होने से पहले एक बड़ा अपडेट आया है. महारत्न पीएसयू (Maharatna PSU) को भारतीय रेलवे (Indian Railways) से 22.87 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. शुक्रवार के कारोबार में शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

'कवच' के लिए मिला ठेका

भेल (BHEL) की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक यह ऑर्डर रेलवे की स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ (KAVACH) से जुड़ा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऑर्डर की मुख्य बातें-

  • बीएचईएल को यह ऑर्डर 11 सितंबर 2025 को जारी लेटर ऑफ इंटेंट के माध्यम से मिला.
  • ऑर्डर के तहत बीएचईएल को लोकोमोटिव्स में ऑन-बोर्ड कवच उपकरण और स्टेशन, लेवल क्रॉसिंग, इंटरमीडिएट ब्लॉक (IB) और ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल (ABS) स्थानों पर ट्रैकसाइड कवच उपकरण का डिजाइन, विकास, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, ट्रायल और कमीशनिंग करना होगा.

कहां बनेगा 'कवच'?

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कवच उपकरणों का निर्माण बीएचईएल की बेंगलुरु यूनिट में किया जाएगा. ऑर्डर को 18 महीनों में पूरा किया जाना है. यह ऑर्डर पूरी तरह घरेलू है.

क्या है 'कवच' तकनीक?

‘कवच’ भारतीय रेलवे की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (Automatic Train Protection- ATP) है, जिसका उद्देश्य ट्रेनों की टक्कर रोकना और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना है.

इस ऑर्डर से बीएचईएल की रेलवे सुरक्षा और आधुनिकीकरण में भूमिका और भी मजबूत होगी.

बिंदुविवरण
कंपनीभारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
ऑर्डर देने वाली इकाईभारतीय रेलवे (दक्षिण पश्चिम रेलवे)
ऑर्डर वैल्यू₹22.87 करोड़ (GST सहित)
ऑर्डर की तिथि11 सितंबर 2025 (Letter of Intent)
कामलोकोमोटिव्स में ऑन-बोर्ड कवच उपकरण और स्टेशन, लेवल क्रॉसिंग, IB, ABS स्थानों पर ट्रैकसाइड कवच उपकरण का डिजाइन, विकास, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, ट्रायल और कमीशनिंग
पूरा करने की समयसीमा18 महीने

MB Power से किया करार

इसके पहले 3 सितंबर को BHEL को एक बड़ा ऑर्डर मिला था. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, BHEL ने एमबी पावर (मध्यप्रदेश) लिमिटेड से एक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) स्वीकार किया है. इस समझौते के तहत बीएचईएल 1x800 मेगावाट अनुपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (Anuppur Thermal Power Project) के लिए बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर की आपूर्ति करेगी.

DurationAbsolute ChangeChange (%)
1 Week16.307.67%
2 Weeks20.759.98%
1 Month5.952.67%
3 Months-25.20-9.93%
6 Months35.1018.13%
YTD-4.50-1.93%
1 Year-37.30-14.02%
2 Years102.9581.87%
3 Years164.95258.75%
5 Years191.65517.27%
10 Years87.4661.92%

BHEL Share Performance

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान BHEL का शेयर 0.09 फीसदी गिरकर 228.70 रुपए पर बंद हुआ है. महारत्न पीएसयू का 52 वीक हाई 291 रुपए और 52 वीक लो 176 रुपए है. पिछले 6 महीने में भेल का शेयर 18.13% चढ़ा है. पिछले एक साल में स्टॉक 14% तक टूटा है. जबकि 2 हफ्ते में यह 10% तक उछला है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


Q1. BHEL को हाल ही में कौन-सा ऑर्डर मिला है?
कंपनी को भारतीय रेलवे से ₹22.87 करोड़ का ऑर्डर मिला है.

Q2. इस ऑर्डर के तहत BHEL को क्या करना होगा?
ऑर्डर के तहत BHEL को लोकोमोटिव्स में ट्रैकसाइड कवच उपकरण का लगाना है.

Q3. कितने समय में ऑर्डर पूरा होगा?
ऑर्डर को 18 महीनों में पूरा किया जाएगा.

Q4. ‘कवच’ तकनीक क्या है?
‘कवच’ भारतीय रेलवे की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है.

Q5. क्या हाल ही में BHEL को कोई और बड़ा ऑर्डर भी मिला है?
हां. 3 सितंबर को BHEL ने MB Power से एक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6