Dividend Stock: बाजार बंद होने पहले सरकारी कंपनी ने किया चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock: सरकारी कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी दी. बोर्ड ने 32.5% प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है.
Dividend Stock: बाजार बंद होने पहले सरकारी कंपनी ने किया चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

(File Image)

Dividend Stock: 'महारत्न कंपनी' पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (PFC) के शेयर में 3% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. महारत्न पीएसयू स्टॉक में ये तेजी तब आई कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अंतरिम डिविडेंड और फंड जुटाने की घोषणा की. BSE पर PFC के शेयर 3.18% बढ़कर ₹419.45 पर पहुंच गए.

डिविडेंड डीटेल्स

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, Maharatna PSU पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 17 मार्च को बोर्ड बैठक की. इस बैठक में बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) की मंजूरी दी. बोर्ड ने 10 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयर पर 3.25 रुपए यानी 32.5% प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

डिविडेंड रिकॉर्ड और पेमेंट डेट

  • Maharatna PSU ने चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 22 मार्च 2026 तय की है.
  • इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वे इस डिविडेंड के योग्य होंगे.
  • कंपनी के मुताबिक अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 16 अप्रैल 2026 तक शेयरधारकों के खातों में कर दिया जाएगा.

सरकारी कंपनी ने शेयरधारकों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने PAN, फॉर्म 15G/15H और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कर दें, ताकि कम दर पर या बिना TDS का फायादा मिल सके.

डीटेल्स
Total FundraisingUp to ₹1,60,000 Crore
Funding PeriodFY 2026-27
Interim Dividend₹3.25 per Share (4th Interim FY 2025-26)
Record Date23 March 2026
Payment Date16 April 2026

PFC: Dividend History

  • Q3FY26 में कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹4 का अंतरिम डिविडेंड दिया था.
  • Q2FY26 में सरकारी कंपनी ने ₹3.65 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड ही घोषित किया था.
  • Q1FY26 में भी कंपनी ने ₹3.70 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड ही घोषित किया था.
  • वहीं FY25 के लिए कंपनी ने ₹2.05 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था.

₹1.6 लाख करोड़ फंड जुटाने को मंजूरी

सबसे पहले, PFC बोर्ड ने FY27 के लिए घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट्स से बॉन्ड, टर्म लोन, कमर्शियल पेपर (CP) आदि के ज़रिए फंड जुटाने को मंजूरी दी. पीएफसी के बोर्ड ने ₹1,60,000 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी है.

कुल राशि में से, लगभग ₹1.1 लाख करोड़ लॉन्ग और मीडियम टर्म कर्ज के जरिए जुटाए जाएंगे, जिनमें डोमेस्टिक बॉन्ड, टर्म लोन, ग्रीन बॉन्ड और 54EC कैपिटल गेन बॉन्ड शामिल हैं. इसके अलावा, ₹20,000 करोड़ फॉरेन करेंसी बॉरोइंग के जरिए जुटाए जा सकते हैं, जैसे कि सिंडिकेटेड लोन, विदेशी बॉन्ड और FCNR(B) इंस्ट्रूमेंट्स. बाकी ₹30,000 करोड़ की रकम शॉर्ट-टर्म बॉरोइंग से आने की उम्मीद है, जिसमें कमर्शियल पेपर्स (CPs), शॉर्ट-टर्म लोन और सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट (CDs) शामिल हैं.

शेयर का प्रदर्शन

सरकारी कंपनी का शेयर 2.63 फीसदी बढ़कर 417.20 रुपए पर बंद हुए. स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 443.95 रुपए और लो 330.05 रुपए है. पीएसयू कंपनी का मार्केट कैप 1,37,861.75 करोड़ रुपए है.

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week5.501.33
2 Weeks11.852.92
1 Month0.850.20
YTD54.7015.07
3 Months82.1524.48
6 Months12.853.17
1 Year28.107.21
2 Years36.809.66
3 Years293.03234.95
5 Years309.23284.95
10 Years349.85515.24

स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो बीते 2 हफ्ते में यह 2.92% तक बढ़ चुके हैं. जबकि इस साल शेयर में अब तक 24.48% की तेजी आई है. पिछले एक साल में शेयर 7.21% चढ़ा है. हालांकि, पिछले 3 साल में स्टॉक ने 235%, 5 साल में 286% और बीते 10 साल में 515% से ज्यादा रिटर्न दिए हैं.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6