Diamond park: इस राज्य में बनेगा डायमंड पार्क, जानिए कैसे बदलेगी इलाके की तस्वीर

Diamond park: मध्य प्रदेश के पन्ना में हीरा पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है गई है. 
Diamond park: इस राज्य में बनेगा डायमंड पार्क, जानिए कैसे बदलेगी इलाके की तस्वीर

मध्य प्रदेश का पन्ना हीरों के लिए मशहूर है. (फाइल फोटो: डीएनए)

Diamond park: हीरों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के पन्ना में डायमंड पार्क बनेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने पन्ना जिले में हीरा काटने और पॉलिश के लिए एक पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. चौहान ने भोपाल में पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही. उन्होंने कहा कि पन्ना मध्यप्रदेश में है लेकिन हीरे की कटिंग, पॉलिशिंग का काम दूसरे जगहों पर किया जाता है इसलिए हमने यहां डायमंड पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

हीरों के लिए मशहूर है पन्ना
राज्य के अधिकारियों के मुताबिक, भोपाल से 380 किलोमीटर दूर स्थित पन्ना जिले की खदानों में कुल 12 लाख कैरेट के हीरे होने का अनुमान है. पन्ना जिले की खदानों से निकाले गए हीरों की गुरुवार को खत्म हुई तीन दिनों की नीलामी में 144.32 कैरेट वजन के 105 हीरे 1.87 करोड़ रुपये में बिके. इस नीलामी के दौरान 206.68 कैरेट वजन के कुल 155 हीरों को बिक्री के लिए रखा गया था. जिला हीरा अधिकारी रवि पटेल ने पिछले दिनों बताया कि ‘‘मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नीलामी के पहले दिन (मंगलवार) पन्ना में खनित 117.85 कैरेट वजन के 86 हीरे बेचे गए. इनकी बिक्री से 1.27 करोड़ रुपये की आय हुई.’’

42.40 लाख रुपये में बिका सबसे महंगा हीरा
उन्होंने बताया कि नीलामी में 12.08 कैरेट का एक हीरा सबसे महंगा 42.40 लाख रुपये में बिका. इसे 3.51 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से बेचा गया. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में खनन से प्राप्त हुए 8.22 कैरेट के हीरे ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों की नीलामी में प्रति कैरेट की उच्चतम कीमत हासिल की. 8.22 कैरेट का यह हीरा 4.51 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से 37.07 लाख रुपये में बिका. चार मजदूरों के एक ग्रुप ने पन्ना जिले के हीरापुर तपरिया इलाके में पट्टे पर हासिल भूमि से 8.22 कैरेट का यह हीरा निकालकर 13 सितंबर को पन्ना के हीरा ऑफिस में जमा कराया था.

पटेल ने कहा कि इसके अलावा 6.47 कैरेट का एक दूसरा हीरा 2.37 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से 15.36 लाख रुपये में बिका. वहीं 5.05 कैरेट का हीरा 11.66 लाख रुपये में बिका. अधिकारी ने बताया कि कच्चे हीरों की नीलामी से होने वाली आय सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद उन मजदूरों को दी जाएगी जिन्होंने इन्हें खान से निकाला है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6