&format=webp&quality=medium)
LTIMindtree Q4 Results: आईटी सेक्टर की कंपनी LTIMindtree Ltd. ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने इस दौरान 4% की तिमाही आधार पर वृद्धि के साथ 1,128 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया.
कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू इस तिमाही में 1% बढ़कर 9,772 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 9,661 करोड़ रुपये था. यह आंकड़ा भी बाजार की उम्मीदों के अनुरूप ही रहा. Bloomberg ने रेवेन्यू के लिए 9,887 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था.
हालांकि कंपनी का EBIT (ब्याज और कर से पहले की कमाई) 1.2% बढ़कर 1,345 करोड़ रुपये रहा, जो विश्लेषकों के अनुमान 1,428 करोड़ रुपये से थोड़ा कम रहा. EBIT मार्जिन मामूली बढ़कर 13.8% हुआ, जबकि अनुमान था कि यह 14.45% तक रहेगा.
LTIMindtree के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 45 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है, जो निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है. नतीजों की घोषणा से पहले ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई. बुधवार को BSE पर LTIMindtree के शेयर 5.6% चढ़कर 4,538.5 रुपये पर बंद हुए, जबकि उसी दिन Sensex में सिर्फ 0.65% की बढ़त दर्ज की गई.