&format=webp&quality=medium)
भारतीय आईटी सर्विस कंपनी LTIMindtree ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने अमेरिका की एक प्रमुख ग्लोबल केमिकल और पॉलीमर निर्माता कंपनी के साथ 100 मिलियन डॉलर (लगभग ₹835 करोड़) का मल्टी-ईयर करार किया है. यह डील कंपनी के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है, क्योंकि इससे LTIMindtree की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति और भी मजबूत होगी.
कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इस समझौते के तहत LTIMindtree उस अमेरिकी कंपनी को एंड-टू-एंड IT सर्विसेज देगी. इसमें बिजनेस एप्लिकेशंस, इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेशंस, एंड-यूज़र सपोर्ट, सॉफ्टवेयर एसेट मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट एग्ज़ीक्यूशन शामिल हैं.
कंपनी ने बताया कि यह एग्रीमेंट AI (Artificial Intelligence) और ऑटोमेशन के ज़रिए ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने पर फोकस करेगा. इसका मकसद टेक्नोलॉजी के ज़रिए बिजनेस प्रोसेसेज़ को बेहतर और फास्ट बनाना है.
LTIMindtree ने कहा कि इस डील से कंपनी अपने क्लाइंट के लिए कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन, वेंडर कंसोलिडेशन और कंटिन्यूअस इनोवेशन जैसी सुविधाएं मुहैया कराएगी, जिससे सर्विस डिलीवरी और परफॉर्मेंस में निरंतर सुधार होगा.
LTIMindtree के CEO और MD, वेणु लांबू (Venu Lambu) ने कहा, “यह बड़ी जीत हमारी पोजीशन को एक ट्रस्टेड ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर के रूप में और मजबूत बनाती है. हम केमिकल और एनर्जी सेक्टर में AI-सेंट्रिक ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य है कि टेक्नोलॉजी और डोमेन एक्सपर्टीज के जरिए क्लाइंट्स के लिए मेज़रेबल रिजल्ट्स दें.”
LTIMindtree, Larsen & Toubro Group (L&T) की एक सब्सिडियरी कंपनी है. इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है और यह दुनियाभर के क्लाइंट्स को IT कंसल्टिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस मुहैया कराती है. यह डील कंपनी के लिए स्ट्रेटेजिक रूप से अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह केमिकल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कंपनी की पहुंच को और बढ़ाएगी.
हाल ही में LTIMindtree ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) के नतीजे घोषित किए थे, जिसमें कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया. नेट प्रॉफिट की बात करें तो वो ₹1,381.2 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 10% की बढ़त है.
Revenue from Operations की बात करें तो वो ₹10,694.7 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 9% ज्यादा है. सीक्वेंशियल ग्रोथ की बात करें तो कंपनी का प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर भी 10% बढ़ा है. कंपनी ने Q2 में एक और बड़ी डील साइन की थी, एक ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ, जिसमें AI-आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर काम किया जा रहा है.
LTIMindtree की स्ट्रैटेजी अब AI-सेंट्रिक ट्रांसफॉर्मेशन पर केंद्रित है. कंपनी अपने कई क्लाइंट्स के लिए ऐसे सॉल्यूशंस दे रही है जो ऑटोमेशन, मशीन लर्निंग और एनालिटिक्स के जरिए एफिशिएंसी बढ़ाते हैं. इस नई डील से कंपनी के लिए दो बड़े फायदे होंगे- पहला लॉन्ग-टर्म रेवेन्यू स्टेबिलिटी, क्योंकि यह एक मल्टी-ईयर एग्रीमेंट है और दूसरा, ग्लोबल केमिकल इंडस्ट्री में एंट्री, जिससे कंपनी को नए क्लाइंट्स मिलने के अवसर बढ़ेंगे.
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 100 मिलियन डॉलर की यह डील LTIMindtree की ग्रोथ के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. कंपनी ने FY25-26 की शुरुआत से अब तक कई नए क्लाइंट्स जोड़े हैं, और इसका फोकस अब AI, Cloud और डिजिटल इंजीनियरिंग पर है. एनालिस्ट्स मानते हैं कि इस डील से कंपनी के ऑर्डर बुक और मार्जिन्स में सुधार होगा और FY27 तक इसके रेवेन्यू में 12-14% की कंपाउंड ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
Q1. LTIMindtree ने किस कंपनी के साथ यह डील की है?
कंपनी ने अमेरिका की एक ग्लोबल केमिकल और पॉलीमर निर्माता फर्म के साथ 100 मिलियन डॉलर का मल्टी-ईयर करार किया है.
Q2. यह डील कितने सालों की है?
यह एक मल्टी-ईयर एग्रीमेंट है, जो कई सालों तक चलेगा, हालांकि सटीक अवधि का खुलासा नहीं हुआ है.
Q3. इस डील के तहत LTIMindtree कौन-सी सेवाएं देगी?
कंपनी IT सर्विसेज, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, एंड-यूज़र सपोर्ट, और AI आधारित ऑटोमेशन सॉल्यूशंस प्रदान करेगी.
Q4. कंपनी का Q2 FY26 प्रॉफिट कितना रहा?
LTIMindtree का Q2 FY26 नेट प्रॉफिट ₹1,381.2 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 10% की बढ़त है.
Q5. इस डील का कंपनी के लिए क्या महत्व है?
यह डील LTIMindtree की ग्लोबल उपस्थिति को बढ़ाएगी और AI-सेंट्रिक डिजिटल सर्विसेज के क्षेत्र में उसकी पोजीशन को और मजबूत बनाएगी.