Gold Loan बिजनेस में L&T Finance की एंट्री, स्टॉक ने बनाया ऑल टाइम हाई, 3 महीने में 36% रिटर्न

L&T Finance Share: एलएंडटी फाइनेंस ने पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (PMFL) के गोल्ड लोन (Gold Loan) बिजनेस के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है.
Gold Loan बिजनेस में L&T Finance की एंट्री, स्टॉक ने बनाया ऑल टाइम हाई, 3 महीने में 36% रिटर्न

L&T Finance Gold Loan: देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) में से एक एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance) ने पॉल मर्चेंट्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनी पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (PMFL) के गोल्ड लोन (Gold Loan) बिजनेस के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इस अधिग्रहण में पीएमएफएल की 130 शाखाएं, लगभग 700 कर्मचारी और ₹1,350 करोड़ के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो का बिजनेस ट्रांसफर शामिल है. सोमवार (9 जून) को शेयर 1.61 फीसदी बढ़कर 192.90 रुपये पर बंद हुआ है.

Gold Loan बिजनेस में एंट्री

इस कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में एलटीएफ ने घोषणा की थी कि वह PMFL के गोल्ड लोन बिजनेस का अधिग्रहण करेगी, और इससे वह गोल्ड लोन (Gold Loan) बिजनेस में कदम रख रही है. यह गोल्ड लोन फ्रेंचाइज एलटीएफ के सिक्योर्ड लोन प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण विस्तार है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 4 Defence Stocks पर ब्रोकरेज बुलिश, 25% तक रिटर्न के लिए BUY की सलाह

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इस अवसर पर एलटीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुदीप्ता रॉय ने कहा, हम पीएमएफएल के गोल्ड लोन बिजनेस के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा करते हुए खुश हैं. ग्राहकों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की हमारी पांच पिलर वाली रणनीति के अनुरूप हम लगातार अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स को सामंजस्यपूर्ण और व्यवस्थित रूप से विस्तारित करने का प्रयास कर रहे हैं.

LTF के पास लगभग 1.6 करोड़ ग्रामीण ग्राहकों का एक बड़ा नेटवर्क है, इसलिए यह अधिग्रहण हमारे बिजनेस के लिए स्वाभाविक और समर्थन करने वाला विस्तार है. हमारे 20,000 की ग्रामीण फील्ड टीम हमें मौजूदा ग्राहक आधार के भीतर गोल्ड लोन (Gold Loan) लीड्स उत्पन्न करने में तुरंत सहायता करेगी. यह हमारी एक प्रमुख ताकत है, जो हमें प्रतिस्पर्धा से अलग बनाती है.

रॉय ने आगे कहा, गोल्ड लोन बिजनेस (Gold Loan Business) हमारे पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण गैप को दूर करेगा, जो सुरक्षित और हाई-यील्ड प्रोडक्ट है और हमारे ग्रामीण व शहरी दोनों प्रकार के ग्राहकों को लाभ पहुंचाएगा. यह अधिग्रहण केवल प्रोडक्ट्स का विस्तार नहीं है, बल्कि पूरे देश में हमारे ग्राहकों के लिए एक व्यापक वित्तीय भागीदार के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है.

गोल्ड लोन बिजनेस (Gold Loan Business) में एलटीएफ की यह एंट्री कंपनी की रिस्क-कैलिब्रेटेड इनऑर्गेनिक ग्रोथ की नीति के अनुरूप है, जो जरूरी क्षमताओं की पूर्ति, आसानी से एकीकृत किए जा सकने वाले बिजनेस मॉडल और मानव संसाधनों की उपलब्धता, तथा उचित मूल्यांकन जैसी आवश्यकताओं को ध्यान में रखती है.

पीएमएफएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सत पॉल बंसल ने कहा, हमने एक मजबूत, कम्प्लायंट और कंज्यूमर-सेंट्रिक गोल्ड लोन बिजनेस तैयार किया है. हमें विश्वास है कि एलटीएफ इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श पार्टनर साबित होगा. हम आश्वस्त हैं कि एलटीएफ में ट्रांसफर हो रहे ग्राहक और कर्मचारी इसकी नेतृत्व क्षमता और व्यापक नेटवर्क के तहत आगे भी सफलता प्राप्त करेंगे.

L&T Finance Share Price

L&T Finance के स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 10 फीसदी, एक महीने में 19 फीसदी और 3 महीने में 36 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है. जबकि इस साल अब तक शेयर 40 फीसदी तक उछला है. पिछले एक साल में शेयर में 15 फीसदी, 2 साल में 152 फीसदी और 5 साल में 235 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. मंगलवार के कारोबार में स्टॉक 195.15 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. स्टॉक का लो 129.15 रुपये है. बीएसई पर NBFC का मार्केट कैप 48,174.49 करोड़ रुपये है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6