सालभर से 0% रिटर्न दे रहा है यह Realty Stock, अब Q2 में कंपनी की हुई रिकॉर्ड बिक्री, 87% उछला मुनाफा

Lodha Developers Q2 Results: लोढ़ा डेवलपर्स (पूर्व में मैक्रोटेक डेवलपर्स) ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी ने मुनाफे और प्री सेल्स में जबरदस्त बढ़ोतरी हासिल की है. जानिए कैसे रहे लोढ़ा डेवलपर्स के तिमाही नतीजे.
सालभर से 0% रिटर्न दे रहा है यह Realty Stock, अब Q2 में कंपनी की हुई रिकॉर्ड बिक्री, 87% उछला मुनाफा

Lodha Developers Q2 Results: BSE 200 में शामिल देश की दिग्गज रियल एस्टेट डेवलपर लोढ़ा ग्रुप (पूर्व में मैक्रोटेक डेवलपर्स) का दूसरे तिमाही के मुनाफे में 87 फीसदी की दमदार तेजी देखी गई है. यही नहीं शानदार मुनाफे के साथ-साथ कंपनी ने अपनी अभी तक सर्वश्रेष्ठ दूसरी तिमाही की प्री सेल्स बुकिंग दर्ज की गई है. इसके अलावा रियल्टी कंपनी ने पलावा में एक ग्रीन डेटा सेंटर पार्क स्थापित करने के लिए MoU साइन किया है. इस पार्क में अमेजन वेब सर्विसेज और SIT (टेमासेक कंपनी) आ चुके हैं. गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

87% बढ़ा लोढ़ा डेवलपर्स का नेट प्रॉफिट

लोढ़ा डेवलपर्स की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी का एडजेस्टेड नेट प्रॉफिट 87 फीसदी बढ़कर 790 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 420 करोड़ रुपए रहा था.

सर्वश्रेष्ठ दूसरी तिमाही की प्री-सेल्स

  • मुनाफे के साथ-साथ कंपनी ने 4570 करोड़ रुपए की अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ दूसरी तिमाही की प्री-सेल्स (बिक्री बुकिंग) भी दर्ज की गई है.

रेवेन्यू में 45% की तेजी, कामकाजी मुनाफा भी उछला

  • लोढा डेवलपर्स का दूसरी तिमाही में रेवेन्यू साल-दर-साल 45 फीसदी बढ़कर 3800 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी का कामकाजी मुनाफा 37 फीसदी बढ़कर 1310 करोड़ रुपए रहा था.

एक नजर में तिमाही नतीजे

मुख्य आंकड़े (Consolidated)Q2 FY26 (₹ करोड़)Q2 FY25 (₹ करोड़)बदलाव (YoY)
रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस3,8002,625.7+45%
एडजस्टेड EBITDA1,310960+37%
एडजस्टेड नेट प्रॉफिट (PAT)790420+87%
PAT मार्जिन20.4%15.8%

+460 bps

पहली छमाही में 9020 करोड़ रुपए प्री-सेल्स

लोढ़ा डेवलपर्स का एडजेस्टेड नेट प्रॉफिट मार्जिन ने भी पिछले साल के 15.8 फीसदी से बढ़कर 20.4 फीसदी हो गया है. वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी की कुल प्री-सेल्स 9020 करोड़ रुपए रही है.

टारगेट पहले ही किया पूरा

  • कंपनी ने अपने 21000 करोड़ रुपए के वार्षिक प्री-सेल्स गाइडेंस को पूरा करने की राह पर है. इसके अलावा कंपनी ने पूरे साल के लिए 25,000 करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट जोड़ने क टारगेट सिर्फ पहली में ही पूरा कर लिया है.

2300 करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट

  • लोढ़ा डेवलपर्स ने दूसरी तिमाही में ही 2300 करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट जोड़े गए हैं. इन नए निवेशों के बावजूद कंपनी का नेट कर्ज 5370 करोड़ रुपए पर स्थिर है. यह इंडस्ट्री में सबसे कम में से एक है.

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर

लोढ़ा डेवलपर्स का शेयर गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE पर 0.55% या 6.50 अंकों की गिरावट के साथ 1172.10 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.31% या 3.70 अंक टूटकर 1,175.50 रुपए पर बंद हुआ है. लोढ़ा डेवलपर्स का 52 वीक हाई 1,531 रुपए और 52 वीक लो 1,035.15 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक 13.87% तक कमजोर हो चुका है. पिछले 6 महीने में 11.57% तक टूट चुका है. सालभर में शेयर ने 0.31% की कमजोरी देखी है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: लोढ़ा का Q2FY26 में शुद्ध मुनाफा कितना रहा?

जवाब: कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 87% बढ़कर ₹790 करोड़ (₹7.9 बिलियन) रहा.

सवाल: लोढ़ा की Q2 में बिक्री (प्री-सेल्स) कैसी रही?

जवाब: यह लोढ़ा की अब तक की सर्वश्रेष्ठ दूसरी तिमाही थी, जिसमें ₹4,570 करोड़ की बिक्री हुई.

सवाल: क्या लोढ़ा ने Q2 के लिए कोई डिविडेंड (लाभांश) दिया है?

जवाब: नहीं, 30 अक्टूबर 2025 की बोर्ड मीटिंग में Q2 के लिए किसी अंतरिम डिविडेंड की घोषणा नहीं की गई.

सवाल: कंपनी का रेवेन्यू कितना बढ़ा?

जवाब: कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 45% बढ़कर ₹3,800 करोड़ हो गया.

सवाल: लोढ़ा पर कितना कर्ज है?

जवाब: 30 सितंबर 2025 तक, कंपनी का नेट कर्ज ₹5,370 करोड़ (₹53.7 बिलियन) था.

Add Zee Business as a Preferred Source