&format=webp&quality=medium)
Meesho App Download: देश में चाइनीज एप पर प्रतिबंध लगाने का फायदा स्वदेशी ब्रांड्स को देखने को मिल रहा है. देशी ई-कॉमर्स एप मीशो (Meesho) ने ऐसा ही एक नया रिकॉर्ड बनाया है. Meesho ने बुधवार को बताया कि अक्टूबर 2021 में वह दुनिया में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला ई-कॉमर्स एप बन गया है.
एप एनी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मीशो ने अगस्त से अक्टूबर, 2021 के बीच एप स्टोर और प्ले स्टोर पर 57 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया. जिससे यह भारत में सभी कैटेगरी में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला एप बन गया है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
Meesho के फाउंडर और सीईओ विदित आत्रे (Vidit Aatrey) ने कहा, "हमने हमेशा अपने यूजर्स को अपने इनोवेशन के केंद्र में रखा है. हमने इंडस्ट्री में पहली बार सेलर्स के लिए जीरो फीसदी कमीशन मॉडल अपनाया और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मीशो को इस्तेमाल करना यूजर्स के लिए आसान हो."
आत्रे ने कहा, "भारत के टियर 2 मार्केट के निर्माण पर फोकस के साथ ही हमारी सफलता के साथ आता है. सभी के लिए ई-कॉमर्स को सभी के इस्तेमाल के योग्य बनाने के लिए हम भारत के असंगठित रिटेल इंडस्ट्री को और अधिक इंडिया फर्स्ट पहलों के साथ डिजिटल बनाना जारी रखेंगे."
हाल ही में सेंसर टॉवर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि के दौरान घरेलू सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म अक्टूबर 2021 में दुनिया भर में टॉप 10 सबसे अधिक बार डाउनलोड किया जाने वाला गैर-गेमिंग एप में शामिल होने एक मात्र भारतीय कंपनी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बन गया.
खेल और फिटनेस, पालतू जानवरों की सप्लाई, ऑटोमेटिव एक्सेसरीज जैसे नए कैटेगरी के साथ मीशो ने अब अफने रोस्टर में 700 से अधिक प्रोडक्ट कैटेगरी तक बढ़ा दिया है..