&format=webp&quality=medium)
Llyods Engineering Q1 Results: BSE स्मॉलकैप में शामिल कंपनी लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से जून तिमाही के अपने नतीजे घोषित किए हैं. कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड इनकम में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है. हालांकि,कंपनी ने पिछले साल की इसी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड आंकड़े जारी नहीं किए हैं. कंपनी के मुताबिक हाल ही में हुए सब्सिडियरी कंपनियों के अधिग्रहण के कारण, पिछले साल के कंसोलिडेटेड आकंड़ों से तुलना उपलब्ध नहीं कराई गई है. मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान लॉयड्स इंजीनियरिंग का शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ.
लॉयड्स इंजीनियरिंग की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 217.01 करोड़ रुपए था. वहीं, कंपनी की कंसोलिडेटेड टोटल इनकम 225.81 करोड़ रुपए रही है. वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 28.82 फीसदी बढ़कर 174.45 करोड़ रुपए हो गया है, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये 135.42 करोड़ रुपए था. इसके अलावा स्टैंडअलोन इनकम भी 33.37 फीसदी बढ़कर 183.07 करोड़ रुपए हो गई है.
लॉयड्स इंजीनियरिंग का कंसोलिडेटेड मुनाफा पहली तिमाही में 30.18 करोड़ रुपए रहा है. वहीं, स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. ये सालाना आधार पर 21.22 करोड़ रुपए से गिरकर 17.61 करोड़ रुपए रहा है. कंपनी का कंसोलिडेटेड कामकाजमी मुनाफा इस तिमाही में 35.31 करोड़ रुपए रहा है. वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर 22.07 फीसदी बढ़कर 27 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड मार्जिन 16.27 फीसदी रही है. स्टैंडअलोन आधार पर मार्जिन 19.94 से घटकर 18.89 फीसदी (YoY) रहा.
मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान लॉयड्स इंजीनियरिंग का शेयर BSE पर 2.92% या 2.08 अंकों की तेजी के साथ 73.21 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 3.11% या 2.21 अंकों की बढ़त के साथ 73.25 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का शेयर इस साल 6.42% तक चढ़ चुका है. वहीं, पिछले 6 महीने में शेयर ने 8.10% रिटर्न दिया है. सालभर में शेयर 9.72% तक टूट चुका है. कंपनी का 52 वीक हाई 84.27 रुपए और 52 वीक लो 44.51 रुपए है.