मेडिकल ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनी ने किया ₹12 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में मुनाफा घटा; नोट करें रिकॉर्ड डेट

Linde India Q4 Results: मेडिकल ऑक्सीजन बनाने वाली मल्टी नेशनल कंपनी Linde India ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी के मुनाफे में करीब -35% की गिरावट आई है जबकि शेयर होल्डर्स के लिए 12 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया गया है. जानिए रिकॉर्ड डेट कब है.
मेडिकल ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनी ने किया ₹12 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में मुनाफा घटा; नोट करें रिकॉर्ड डेट

इंडस्ट्रियल गैस और मेडिकल ऑक्सीजन की दिग्गज कंपनी है Linde India. प्रतीकात्मक फोटो (A/ChatGPT)

Linde India Q4 Results: मेडिकल ऑक्सीजन समेत इंडस्ट्रियल गैस बनाने वाली दिग्गज कंपनी लिंडे इंडिया ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) पेश किया है. सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में -35% की गिरावट आई है और Q4 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 77.5 करोड़ रुपए रहा. नतीजों के साथ में शेयर होल्डर्स के लिए 12 रुपए डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया गया है. यह शेयर फिलहाल 7203 रुपए पर है.

कितना डिविडेंड दे रही कंपनी?

लिंडे इंडिया के बोर्ड ने FY26 के लिए 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 120% यानी प्रति शेयर 12 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. इसमें 4 रुपए का फाइनल डिविडेंड और 8 रुपए का स्पेशल डिविडेंड शामिल है. AGM की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसका भुगतान किया जाएगा.

AGM की बैठक कब है?

कंपनी ने बताया कि 90th एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन 13 अगस्त 2026 को किया गया है. इस बैठक में डिविडेंड के प्रस्ताव को सामने रखा जाएगा जिसपर शेयर होल्डर्स की मुहर लगेगी.

रिकॉर्ड और पेमेंट डेट कब है?

कंपनी ने बताया कि शेयर ट्रांसफर बुक क्लोजिंग 7-13 अगस्त के बीच होगी. इसका मतलब, डिविडेंड पाने के लिए 7 अगस्त से पहले डीमैट अकाउंट में शेयर होना जरूरी है. जिन निवेशकों के अकाउंट में यह शेयर 7 अगस्त से पहले होगा उन्हें डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 614 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले समान तिमाही में 592 करोड़ रुपए और Q3 में 701 करोड़ रुपए था. टोटल इनकम 620 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले 605 करोड़ रुपए और Q3 में 705 करोड़ रुपए थी. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 116 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 161 करोड़ रुपए और Q3 में 245 करोड़ रुपए था. नेट प्रॉफिट 77.5 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 118.5 करोड़ रुपए और Q3 में 193.5 करोड़ रुपए था. EPS यानी हर शेयर पर कमाई 9.08 रुपए रही जो एक साल पहला 13.88 रुपए और Q3 में 22.67 रुपए थी.

Linde India Q4 Results

पैरामीटरQ4FY26Q3FY26(QoQ ग्रोथ)Q4FY25(YoY ग्रोथ)
रेवेन्यू₹614 Cr₹701 Cr-12.41%₹592 Cr+3.72%
टोटल इनकम₹620 Cr₹705 Cr-12.06%₹605 Cr+2.48%
प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT)₹116 Cr₹245 Cr-52.65%₹161 Cr-27.95%
नेट प्रॉफिट₹77.5 Cr₹193.5 Cr-59.95%₹118.5 Cr-34.60%
हर शेयर पर कमाई (EPS)₹9.08₹22.67-59.95%₹13.88-34.58%

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

FY26 में ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो ऑपरेशनल रेवेन्यू 2531 करोड़ रुपए रहा जो FY25 में 2485 करोड़ रुपए था. टोटल इनकम 2549 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 2553 करोड़ रुपए रहा. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 734 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 613 करोड़ रुपए था. नेट प्रॉफिट 549 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 455 करोड़ रुपए था. EPS यानी हर शेयर पर कमाई 64.37 रुपए रही जो एक साल पहले 53.33 रुपए था.

Linde India FY26 Results

पैरामीटरFY26FY25(YoY ग्रोथ)
ऑपरेशनल रेवेन्यू₹2531 Cr₹2485 Cr+1.85%
टोटल इनकम₹2549 Cr₹2553 Cr-0.16%
प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT)₹734 Cr₹613 Cr+19.74%
नेट प्रॉफिट₹549 Cr₹455 Cr+20.66%
हर शेयर पर कमाई (EPS)₹64.37₹53.33+20.70%

क्या काम करती है Linde India?

Linde India मेडिकल ऑक्सीजन समेत तमाम तरह के इंडस्ट्रियल गैस बनाती है. कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट्स में ऑक्सीजन (O₂), नाइट्रोजन (N₂), हीलियम (He), कॉर्बन डाइऑक्साइड (CO₂) और (Xe) Xenon, (Kr) Krypton जैसे गैस शामिल हैं जिनका इस्तेमाल सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस, एनर्जी इंडस्ट्री में होता है. इसके अलावा इंडस्ट्रियल सेगमेंट के तहत यह स्टील, ग्लास, केमिकल्स जैसे सेक्टर को कैटर करती है. यह मल्टी नेशनल कंपनी Linde plc की इंडियन सब्सिडियरी है.

कंपनी में 75% ओनरशिप प्रमोटर के पास

  • 75% हिस्सेदारी प्रमोटर और 25% पब्लिक है
  • FII/DII की हिस्सेदारी 2.05%/6.88%
  • 29 म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 6.44%
  • 58489 रीटेल के पास 6.18% हिस्सेदारी है

Linde India का शेयर 7203 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 8042 रुपए और लो 5652 रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर ने -1.5% का निगेटिव रिटर्न दिया है जबकि इस साल अब तक नेट आधार पर इसने 22% रिटर्न दिया है. वर्तमान भाव पर इस कंपनी का मार्केट कैप 61438 करोड़ रुपए है. कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 75% है. पब्लिक ओनरशिप में 9% के करीब इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है. डीआईआई कैटिगरी में 29 म्यूचुअल फंड्स 6.44% हिस्सेदारी रखते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6