&format=webp&quality=medium)
LIC Q2 Results: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 30 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा कंपनी की इनकम में भी बढ़ोतरी देखी गई है. इसके अलावा नेट प्रीमियम इनकम के मोर्चे में अच्छा प्रदर्शन किया है. मुनाफे में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण कंपनी का हाई मार्जिन वाले नॉन पार्टिसिपेटिंग प्रोडक्ट्स पर बढ़ता फोकस है. गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में एलाईसी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
LIC की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 10,098.48 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 7,728.68 करोड़ रुपए था.
4.36% बढ़ी LIC की इनकम
नेट प्रीमियम में 5.49% की बढ़त
पहली छमाही में 16% बढ़ा मुनाफा
LIC Q2 FY26: कंसोलिडेटेड नतीजे (YoY)
| विवरण (Consolidated) | Q2 FY26 (₹ करोड़) | Q2 FY25 (₹ करोड़) | बदलाव (%) |
| नेट प्रीमियम आय | 1,26,930.04 | 1,20,325.66 | +5.49% |
| कुल आय | 2,40,454.46 | 2,30,413.07 | +4.36% |
| नेट प्रॉफिट (PAT) | 10,098.48 | 7,728.68 | +30.66% |
पहली छमाही में इंडिविजुअल नॉन पार एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) 30.47 फीसदी बढ़कर 6234 करोड़ रुपए हो गया है. नॉन इंडिविजुअल बिजनेस में नॉन पार प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी पिछले साल के 26.31 फीसदी से बढ़कर 36.31 फीसदी हो गई है.
VNB और मार्जिन: LIC का वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) 12.30% बढ़कर 5,111 करोड़ रुपए हो गया है. खास बात है कि नेट VNB मार्जिन भी 16.2 फीसदी बढ़कर 17.6 फीसदी हो गया है. इसमें 140 bps की बढ़ोतरी हुई है.
AUM और सॉल्वेंसी रेशियो: कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 3.31% बढ़कर 57,23 लाख करोड़ रुपए हो गया है. इसके अलावा सॉल्वेंस रेशियो 1.98 से सुधरकर 2.13 हो गया है.
पॉलिसियों की संख्या में कमी: LIC की बेची गई पॉलिसियों की संख्या में कम आई है. छमाही में बेची गई इंडिविजुअल पॉलिसियों की संख्या 20.83 फीसदी घटकर 72.60 लाख रह गई है.
LIC का शेयर गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE पर 1.21 फीसदी या 10.95 अंकों की गिरावट के साथ 895.45 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 1.29% या 11.70 अंक टूटकर 894 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,007.80 रुपए और 52 वीक लो 715.30 रुपए है. इस साल की शुरुआत से अब तक LIC का शेयर 0.27% तक कमजोर हो चुका है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 13.98% का रिटर्न दिया है. सालभर में शेयर 5.42% कमजोर हो चुका है.
सवाल: Q2 FY26 में LIC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कितना रहा?
जवाब: LIC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट Q2 FY26 में 30.66% बढ़कर ₹10,098.48 करोड़ रहा.
सवाल: LIC की नेट प्रीमियम आय (Q2) में कितनी बढ़ोतरी हुई?
जवाब: Q2 FY26 में LIC की नेट प्रीमियम आय 5.49% बढ़कर ₹1,26,930.04 करोड़ हो गई.
सवाल: LIC का VNB मार्जिन कितना है?
जवाब: पहले छमाही (H1 FY26) में LIC का नेट VNB मार्जिन 1.40% (140 Bps) बढ़कर 17.6% हो गया.
सवाल: 30 सितंबर 2025 तक LIC का AUM कितना था?
जवाब: कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹57,22,896 करोड़ (या ₹57.23 लाख करोड़) था.
सवाल: क्या LIC की पॉलिसी बिक्री बढ़ी है?
जवाब: नहीं, बेची गई पॉलिसियों की संख्या छमाही (H1) में 20.83% घटी है.