LIC Dividend: निवेशकों को ₹10 मिलेंगे या ₹20? बोनस इशू के बाद हो गई कंफ्यूजन तो यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

LIC Dividend: LIC ने 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. साथ ही कंपनी ने अपने इतिहास का पहला 1:1 बोनस शेयर इश्यू भी ऐलान किया है. लेकिन 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड “प्री-बोनस बेसिस” पर 20 रुपये के बराबर है. यही लाइन कन्फ्यूजन की वजह बनी है. लेकिन असल में निवेशकों को कैलकुलेशन कैसे होगा, इसे आसान भाषा में समझते हैं.
LIC Dividend: निवेशकों को ₹10 मिलेंगे या ₹20? बोनस इशू के बाद हो गई कंफ्यूजन तो यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

LIC ने Dividend के साथ पहली बार Bonus Issue का ऐलान किया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Reuters)

LIC Dividend: सरकारी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation of India यानी LIC ने चौथी तिमाही नतीजों के साथ वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. साथ ही कंपनी ने अपने इतिहास का पहला 1:1 बोनस शेयर इश्यू भी ऐलान किया है. इसी वजह से कई निवेशकों के मन में सवाल है कि आखिर असली डिविडेंड 10 रुपये मिलेगा या 20 रुपये.

दरअसल, कंपनी ने कहा है कि 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड “प्री-बोनस बेसिस” पर 20 रुपये के बराबर है. यही लाइन कन्फ्यूजन की वजह बनी है. लेकिन असल में निवेशकों को कैलकुलेशन कैसे होगा, इसे आसान भाषा में समझते हैं.

बोनस शेयर और डिविडेंड का पूरा मामला

LIC ने 1:1 बोनस शेयर इश्यू का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि निवेशकों को हर 1 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा. यानी अगर किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं, तो बोनस के बाद उसके पास कुल 200 शेयर हो जाएंगे.

कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. वहीं बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 1 जून 2026 को माना जाएगा.

इसके बाद कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के लिए 25 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. चूंकि बोनस शेयर डिविडेंड रिकॉर्ड डेट से पहले निवेशकों के डीमैट खाते में आ जाएंगे, इसलिए डिविडेंड पुराने और बोनस दोनों शेयरों पर मिलेगा.

तो आखिर 10 रुपये मिलेंगे या 20 रुपये?

तकनीकी तौर पर LIC ने 10 रुपये प्रति शेयर का ही डिविडेंड घोषित किया है. लेकिन बोनस के बाद शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी, इसलिए कुल डिविडेंड राशि भी दोगुनी हो जाएगी.

उदाहरण से समझिए

LIC Dividend Bonus

अब अगर इसी 2,000 रुपये को पुराने 100 शेयरों के हिसाब से देखें, तो यह प्रभावी तौर पर 20 रुपये प्रति शेयर के बराबर बैठता है. यही वजह है कि कंपनी ने इसे “20 रुपये प्रति शेयर ऑन प्री-बोनस बेसिस” कहा है.

रिकॉर्ड डेट क्यों है अहम?

जो निवेशक 29 मई 2026 तक LIC के शेयर अपने डीमैट खाते में रखेंगे, उन्हें बोनस शेयर का फायदा मिलेगा. वहीं 25 जून 2026 तक शेयर होल्ड करने वाले निवेशकों को फाइनल डिविडेंड मिलेगा. क्योंकि बोनस शेयर पहले ही अलॉट हो जाएंगे, इसलिए डिविडेंड बोनस शेयरों पर भी मिलेगा.

LIC का कॉर्पोरेट एक्शन इतिहास

करीब 69 साल के इतिहास में यह LIC का पहला बोनस शेयर इश्यू है. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में लगातार डिविडेंड भी बढ़ाया है.

  • 2025 में डिविडेंड: 12 रुपये प्रति शेयर
  • 2024 में डिविडेंड: 6 रुपये प्रति शेयर
  • 2024 में अंतरिम डिविडेंड: 4 रुपये प्रति शेयर
  • 2023 में डिविडेंड: 3 रुपये प्रति शेयर
  • 2022 में डिविडेंड: 1.50 रुपये प्रति शेयर

इस बार बोनस शेयर और डिविडेंड के डबल फायदे की वजह से LIC का शेयर नतीजों के बाद निवेशकों के फोकस में है. आज शेयर इंट्राडे में 5% ऊपर चढ़कर ₹839 के हाई पर पहुंच गया था.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 बोनस शेयर मिलने के बाद क्या शेयर की कीमत बदलती है?

हां. आमतौर पर बोनस इश्यू के बाद शेयर की कीमत एडजस्ट हो जाती है, क्योंकि बाजार में कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है. हालांकि निवेशक की कुल होल्डिंग वैल्यू पर सीधा असर नहीं पड़ता.

Q2 क्या बोनस शेयर पाने के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता है?

नहीं. अगर निवेशक रिकॉर्ड डेट तक पात्र हैं, तो बोनस शेयर अपने-आप डीमैट खाते में क्रेडिट हो जाते हैं.

Q3 क्या बोनस शेयर पर भी भविष्य में डिविडेंड मिलता है?

हां. बोनस शेयर भी सामान्य इक्विटी शेयर की तरह होते हैं. कंपनी भविष्य में जो भी डिविडेंड घोषित करेगी, उसका फायदा बोनस शेयरों पर भी मिलेगा.

Q4 बोनस इश्यू से कंपनी को क्या फायदा होता है?

बोनस इश्यू से कंपनी के शेयर छोटे निवेशकों के लिए ज्यादा किफायती दिखने लगते हैं. इससे शेयर में लिक्विडिटी और रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है.

Q5 क्या बोनस शेयर मिलने पर तुरंत टैक्स देना पड़ता है?

सिर्फ बोनस शेयर मिलने पर कोई तत्काल टैक्स नहीं लगता. लेकिन बाद में इन शेयरों को बेचने पर कैपिटल गेन टैक्स के नियम लागू हो सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6