Lenskart में 5313 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील, 5 शेयर होल्डर ने बेची 4.15% हिस्सेदारी, शेयर में दिखा एक्शन

लेंसकार्ट में बाजार खुलने से पहले बड़ी ब्लॉक डील हुई है. इस ब्लॉक डील में करीब 4.15 हिस्सेदारी बेची गई. इसके बाद कंपनी के शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली लेकिन, कुछ देर में शेयर में रिकवरी आ गई.
Lenskart में 5313 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील, 5 शेयर होल्डर ने बेची 4.15% हिस्सेदारी, शेयर में दिखा एक्शन

लेंसकार्ट की ब्लॉक डील में 5,313.58 करोड़ रुपए के शेयरों के हुए सौदे (प्रतीकात्मक फोटो/Gemini)

शुक्रवार कोबाजार खुलने से पहले लेंसकार्ट में बड़ी ब्लॉक डील हुई है, जिसमें कंपनी के कुल 5,313.58 करोड़ रुपए के शेयरों के सौदे हुए हैं. इसका कंपनी के शेयर पर असर दिखा. इसके अलावा Exide लिमिटेड में 10.1 लाख रुपए के कई सौदे हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार कई बड़ी ब्लॉक डील हुई, जहां लाखों शेयर के सौदे हुए हैं. शंकर बिल्डप्रो, अपडेटर सर्विसेज, डायमंड पावर इंफ्रा और शांति गोल्ड इंटरनेशनल जैसी कंपनियों में पब्लिक शेयर होल्डर्स ने अपनी हिस्सेदारी बेची. वहीं,कई म्यूचुअल फंड्स और इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने इन कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाया है.

11.22 करोड़ शेयरों के हुए सौदे

शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले लेंसकार्ट में 5,313.58 करोड़ रुपए के कुल 11,22,42,914 शेयरों के सौदे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक इस सौदे के तहत करीब 5 शेयरहोल्डर्स ने मिलकर कंपनी की 4.15 फीसदी हिस्सेदारी बेची है.

470 रुपए का फ्लोर प्राइस

  • इस ब्लॉक डील के लिए 470 रुपए प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है.
  • ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली लेकिन, कुछ वक्त बाद रिकवरी आई.
  • शुरुआती कारोबारी सत्र मेंBSE पर लेंसकार्ट का शेयर 3.45 अंकों की बढ़त और NSE पर 1.18 % की तेजी से ट्रेड कर रहा है.

शंकर बिल्डप्रो में पब्लिक शेयर होल्डर ने खरीदी हिस्सेदारी

गुरुवार को कारोबारी सत्र में शंकर बिल्डप्रो लिमिटेड में 17 करोड़ रुपए के शेयरों के सौदे हुए हैं. पब्लिक शेयर होल्डर Turnaround Opportunities Fund ने कंपनी में 1.5 लाख शेयर खरीदे हैं.

1,135 रुपए प्रति शेयर का भाव

  • Turn around Opportunities Fund ने कंपनी की कुल 0.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है.
  • ब्लॉक डील 1,135 रुपए प्रति शेयर के भाव पर की गई है, जिसका कुल सौदा मूल्य 17 करोड़ रुपए रहा है.
  • अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड में बंधन म्यूचुअल फंड्स ने दिलचस्पी दिखाई है. बाजार से कंपनी के 3.7 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) खरीदे.
  • अपडेट सर्विसेज लिमिटेड में सौदा 162.71 रुपए प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुआ, जिसकी कुल वैल्यू 6.1 करोड़ रुपए है.

ब्लॉक डील के खरीदारों की डीटेल्स

कंपनी का नामखरीदारशेयरों की संख्याहिस्सेदारी (%)भाव (₹/शेयर)वैल्यू (₹ Cr)
Shankara BuildproTurnaround Opportunities Fund1.5 लाख0.60%1,13517
Updater ServicesBandhan Mutual Fund3.7 लाख0.50%162.716.1
Shanti Gold Intl.Astorne Capital VCC Arven15 लाख0.20%22533.7

Zee Business Live TV यहां पर देखें

डायमंड पावर इंफ्रा लिमिटेड में बिकवाली

बिकवाली के मोर्चे पर, डायमंड पावर इंफ्रा लिमिटेड में बड़ी हलचल देखने को मिली है. पब्लिक शेयर होल्डर यूनिटी एसोसिएट्स ने अपनी 0.6 फीसदी हिस्सेदारी बाजार में बेची है.

पब्लिक शेयरहोल्डर ने बेची 0.6% हिस्सेदारी

  • डायमंड पावर इंफ्रा लिमिटेड में पब्लिक शेयरहोल्डर यूनिटी एसोसिएट्स ने अपनी 0.6 फीसदी हिस्सेदरी बाजार में बेची है.
  • कुल 32 लाख शेयर 175.62 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं, जिससे इस सौदे का कुल साइज 56.1 करोड़ रुपए रहा है.
  • शांति गोल्ड इंटरनेशनल में भी निवेश देखा गया है. Astorne Capital VCC Arven ने कंपनी के 15 लाख शेयर (0.2% हिस्सेदारी) खरीदी.
  • डील 225 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुई है, जिसका कुल मूल्य 33.7 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 ब्लॉक डील क्या होती है?

ब्लॉक डील में शेयर बाजार में एक ही बार में कम से कम 5 लाख शेयरों या 10 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के शेयरों की खरीद-बिक्री एक साथ होती है.

Q2 फ्लोर प्राइस का मतलब क्या होता है?

ब्लॉक डील में फ्लोर प्राइस वह सबसे कम कीमत होती है, जिस पर कई शेयर होलडर्स अपने शेयर बेचने के लिए तैयार होता है. शेयर की बिक्री इस कीमत पर या इससे ऊपर ही होती है.

Q3 ब्लॉक डील कैसे और कब होती है?

स्टॉक एक्सचेंज एक अलग ब्लॉक डील विंडो खोलते हैं. इसके दो सत्र होते हैं: सुबह 8.45 बजे और 9 बजे और दोपहर 2.05 बजे से 2.20 बजे होती है.

Q4 ब्लॉक डील में कौन हिस्सा लेता है?

इसमें बड़े खिलाड़ी जैसे संस्थागत निवेशक, म्यूचुअल फंड्स, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, कंपनी के प्रमोटर्स और बड़े HNIs शामिल होते हैं.

Q5 रिटेल निवेशक ब्लॉक डील कर सकते हैं?

नहीं, आम निवेशक सीधे तौर पर ब्लॉक डील में हिस्सा नहीं ले सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6