L&T Finance के बाजार बंद होने के बाद दमदार नतीजे, 18% बढ़ा मुनाफा, NPA घटा, सालभर में दिया 108.14% रिटर्न

BSE 500 में शामिल एनबीएफसी कंपनी L&T फाइनेंस ने वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट और एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
L&T Finance के बाजार बंद होने के बाद दमदार नतीजे, 18% बढ़ा मुनाफा, NPA घटा, सालभर में दिया 108.14% रिटर्न

BSE 500 में शामिल NBFC कंपनी L&T फाइनेंस ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. एनबीएफसी ने प्रॉफिटेबिलिटी और एसेट क्वालिटी दोनों मोर्चे पर मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. यही नहीं, 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के डिसबर्समेंट और नेट इंटरेस्ट मार्जिन में सुधार आया है. इसका अलावा कंपनी के एनपीए में भी गिरावट आई है. नतीजों से पहले शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में L&T फाइनेंस का शेयर हल्की तेजी के साथ सपाट बंद हुआ है. पिछले 5 दिन में शेयर -0.25% तक टूट चुका है.

नेट प्रॉफिट में 18% का उछाल

L&T फाइनेंस की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक NBFC का वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

739 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट

  • 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में NBFC ने 739 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है.
  • पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 628 करोड़ रुपए था.
  • लेबर कोड के प्रोविजन के 21 करोड़ रुपए के एकमुश्त इफेक्ट को हटा दें तो कोर नेट प्रॉफिट 760 करोड़ रुपए होता.
  • सितंबर-दिसंबर तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन और फीस बढ़कर 10.41 फसदी हो गया है.
  • पिछली तिमाही से तुलना करें तो मार्जिन और फीसदी 10.22 फीसदी से 19 bps अधिक है.

एसेट क्वालिटी में बेहतरीन सुधार

L&T फाइनेंस ने अपनी एसेट क्वालिटी में अच्छा सुधार आया है. कंपनी का ग्रॉस एनपीए घटकर 2.45 फीसदी रह गया है. पिछले साल यह 2.95 फीसदी था.

NPA में हुआ सुधार

  • नेट एनपीए सुधरकर 0.48 फीसदी हो गया है, यह पिछले साल 0.64 फीसदी था.
  • सितंबर से दिसंबर की तिमाही में कंपनी की रिटेल लोन बुक 21 फीसदी बढ़कर 1.11 लाख करोड़ रुपए हो गई है.
  • कुल लोन बुक में रिटेल लोन का हिस्सा 98 फीसदी था.
  • 31 जनवरी 2025 को खत्म हुई तिमाही में 22,701 करोड़ रुपए का अभी तक का सबसे ज्यादा रिटेल डिस्बर्समेंट हुआ. यह आधार पर 49 फीसदी ज्यादा है.
  • होलसेल बुक में 94 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है. इसके अलावा टू व्हीलर फाइनेंस और फार्मर फाइनेंस में बढ़ोतरी हुई है.

एक नजर में L&T फाइनेंस के नतीजे

विवरणQ3 FY26 (दिसंबर 2025)Q3 FY25 (दिसंबर 2024)बदलाव
कुल आय₹ 983.10 करोड़₹ 1,256.88 करोड़-21.78%
रेवेन्यू₹ 943.11 करोड़₹ 1,224.09 करोड़-22.95%
नेट प्रॉफिट15.43 करोड़₹ 21.69 करोड़-28.86%
कुल खर्च₹962.33 करोड़₹ 1,227.41 करोड़-21.59%

सालभर में दिया 108.14% रिटर्न

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE पर L&T फाइनेंस का शेयर 0.19% या 0.55 अंकों की तेजी के साथ 296.30 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.15% या 0.45 अंकों की बढ़त के साथ 296.25 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 329.45 रुपए और 52 वीक लो 292.75 रुपए है. पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर ने 45.68% का रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में 108.14% तक का बंपर रिटर्न दे चुका है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: L&T फाइनेंस का नेट प्रॉफिट कितना बढ़ा है?

जवाब: L&T फाइनेंस के नेट प्रॉफिट में 18% की बढ़ोतरी हुई है.

सवाल: L&T फाइनेंस की एसेट क्वालिटी कैसी रही है?

जवाब: L&T फाइनेंस के ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट आई है.

सवाल: L&T फाइनेंस की रिटेल लोनबुक की क्या स्थिति है?

जवाब: कुल लोन बुक में रिटेल लोन का हिस्सा लगभग 98 फीसदी था.

सवाल: होलसेल बुक में आई गिरावट?

जवाब: होलसेल लोन बुक में 94 फीसदी की गिरावट आई है.

सवाल: NIM की क्या स्थिति है?

जवाब:
NIM में सुधार आया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6