Smartphone से लेकर AC तक सब महंगे! जानें किन 5 बड़े गैजेट्स के दाम 10 से 20% तक बढ़े और क्यों?

स्मार्टफोन के बाद अब फ्रिज, टीवी और लैपटॉप की कीमतें भी 20% तक बढ़ गई हैं.असल में ग्लोबल चिप संकट और बढ़ती शिपिंग कॉस्ट की वजह से कंपनियों ने ग्राहकों पर बोझ डालना शुरू कर दिया है.तो खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट कार्ड और जानें कैसे बचा सकते हैं अपने पैसे.
Smartphone से लेकर AC तक सब महंगे! जानें किन 5 बड़े गैजेट्स के दाम 10 से 20% तक बढ़े और क्यों?

Smartphone से लेकर AC  तक ग्लोबल तनाव और Memory Chip Crisis के कारण महंगे हुए (फोटो: प्रतीकात्मक) 

अगर आप नया फ्रिज, टीवी, लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट को झटका दे सकती है.असल में अब मार्केट में कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.इसकी वजह है ग्लोबल तनाव, सप्लाई चेन संकट और मेमोरी चिप की महंगी कीमतें.

असल में अब कंपनियां बढ़ती लागत खुद नहीं झेल पा रहीं और सीधा बोझ ग्राहकों पर डाला जा रहा है.तो अब हर ग्राहक के मन में ये सवाल है कि आखिर क्या-क्या महंगा हुआ? किसकी कितनी बढ़ी कीमत? और अभी खरीदें या रुकें?


पहले समझ लें पूरी बात

  • फ्रीज 10-12% तक महंगे
  • वाशिंग मशीन 10% से ज्यादा बढ़ी
  • टीवी के भी बढ़े दाम
  • टैपटॉप 15-20% तक महंगे
  • स्मार्टफोन सैगमेट पहले ही दबाव में
  • ग्लोबल चिप कास्ट और टेंशन बड़ा कारण

इलेक्ट्रॉनिक्स अचानक महंगे क्यों हुए?

  • इन प्रोडक्ट्स में कई इम्पोर्टेड पार्ट्स लगते हैं,
  • जैसे मेमोरी चिप्स
  • डिस्प्ले पैनल
  • कंप्रेसर
  • प्रोसेसर
  • PCB कंपोनेंट

अब ग्लोबल लेवल पर

  • जियोपॉलिटिकल टेंशन
  • शिपिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी
  • चिप की कमी / महंगी मेमोरी
  • करेंसी प्रेशर
  • इम्पोर्ट डिपेंडेंसी

इन वजहों से मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ी है

फ्रिज प्राइस हाइक क्या है?

सिंगल डोर फ्रिज

  • पहले: ₹14,000-₹15,000
  • अब: ₹16,000-₹17,000

करीब ₹2,000 बढ़े

डबल डोर फ्रिज

  • पहले: ₹22,000
  • अब: ₹25,500

₹3,000-₹3,500 तक महंगा

कुल मिलाकर फ्रिज 10-12% तक महंगे हुए हैं

price hike

वाशिंग मशीन प्राइस हाइक समझें?

ऑटोमैटिक (बेस मॉडल)

  • पहले: ₹16,000
  • अब: ₹19,000

सेमी ऑटोमैटिक

  • पहले: ₹12,000-₹13,500
  • अब: ₹13,500-₹15,000
  • ₹1,200-₹1,500 तक बढ़ोतरी

TV प्राइस हाइक को समझें

सोनी

  • 43 inch TV
  • पहले: ₹45,000
  • अब: ₹53,000

₹8,000 बढ़ोतरी

  • 98 inch TV
  • पहले: ₹5.6 लाख
  • अब: ₹5.8 लाख

₹20,000 बढ़ोतरी

Laptop प्राइस हाइक अपडेट

लैपटॉप सेगमेंट में 15-20% तक कीमत का दबाव देखा जा रहा है

एंट्री लेवल लैपटॉप

  • पहले: ₹27,000
  • अब: ₹34,000

₹7,000 तक महंगा

स्मार्टफोन भी हुए महंगे

  1. स्मार्टफोन मार्केट में पहले ही कई ब्रांड्स प्राइस रिवाइज कर चुके हैं
  2. खासकर बजट 5G सेगमेंट पर असर ज्यादा है


किसे सबसे ज्यादा झटका

  • स्टूडेंट्स
  • पहली बार खरीदने वाले
  • मिडिल क्लास परिवार
  • होम अप्लायंस खरीदने वाले
  • बजट गैजेट यूजर्स
Productपुरानी कीमतनई कीमतकितनी बढ़ी
लैपटॉप₹27,000₹34,00+ ₹7,000
स्मार्ट टीवी₹45,000₹53,00+ ₹8,000
फ्रिज₹14,000₹16,00+ ₹2,000
वाशिंग मशीन₹16,000₹3,000+ ₹3,000
5G स्मार्टफोन₹12,000₹2,000+ ₹2,000

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

अगर घर का सेटअप अपग्रेड करना था, अब बजट बढ़ाना पड़ेगा
₹50,000 की प्लानिंग अब ₹60,000 तक जा सकती है
शादी/घर शिफ्टिंग खरीदारों पर ज्यादा असर होगा
EMI डिमांड बढ़ सकती है


अभी क्या करें?

अगर अर्जेंट है
अभी फेस्टिव डील्स / एक्सचेंज ऑफर्स देखें
अगर इंतजार कर सकते हैं
कुछ महीने मार्केट ट्रेंड देखें

स्मार्ट बाइंग टिप्स?

पुराने मॉडल्स देखें
कैशबैक ऑफर्स लें
कॉम्बो डील्स देखें
नो-कॉस्ट EMI कम्पेयर करें

यह इतना जरूरी क्यों है?

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स डिमांड प्राइस-सेंसिटिव है
₹2,000-₹8,000 प्राइस जंप बाइंग डिसीजन बदल देता है
कई लोग शॉपिंग पोस्टपोन कर सकते हैं

आपके काम की बात

बता दें कि ग्लोबल तनाव और महंगे अवयव का असर अब साफ दिख रहा है,Fridge महंगे,Washing Machine महंगी, लैपटॉप महंगे,TV महंगे और स्मार्टफोन महंगे.तो अगर खरीदना है तो स्मार्ट टाइमिंग रखें, वरना वही प्रोडक्ट कुछ हफ्तों में और महंगा मिल सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6