6 महीने से पोर्टफोलियो चमका रहा है ये NBFC Stock, बाजार बंद होने के बाद जारी किए दमदार नतीजे, 38% बढ़ा मुनाफा

L&T Finance Q1 Results: BSE 500 में शामिल एनबीएफसी कंपनी लार्सेन एंड टर्बो फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. अप्रैल से जून की तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 38 फीसदी बढ़ा है.
6 महीने से पोर्टफोलियो चमका रहा है ये NBFC Stock, बाजार बंद होने के बाद जारी किए दमदार नतीजे, 38% बढ़ा मुनाफा

L&T Finance Q1 Results: लार्सेन एंड टर्बो फाइनेंस (L&T Finance) ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के मजबूत नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के मुनाफे में 39% का दमदार उछाल दर्ज किए हैं. हालांकि, कंसोलिडेटेड मुनाफा अनुमान से कम रहा है. इसके अलावा कुल इनकम और ब्याज से होने वाली आय (NII) के मोर्चे पर भी मजबूती दर्ज की है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान L&T Finance का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ है.

701.1 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा

लार्सेन एंड टर्बो फाइनेंस की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल से जून की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 701.1 करोड़ रुपए (703 करोड़ रुपए अनुमान) रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये 685.51 करोड़ रुपए था. अप्रैल से जून की तिमाही में कंपनी की कुल इनकम सालाना आधार पर 12.6 फीसदी बढ़कर 4259.60 करोड़ रुपए हो गई है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये 3,784.61 करोड़ रुपए थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

NII में 8% की हुई बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में L&T फाइनेंस की नेट इंटरस्ट इनकम (NII) में 8 फीसदी बढ़कर 2,278.76 करोड़ रुपए (2170 करोड़ रुपए अनुमान) हो गई है. बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में ये 2101.21 करोड़ रुपए थी. इसके अलावा कंपनी का इक्विटी पर रिटर्न 10.86 फीसदी रहा जो वित्त वर्ष 2025 की आखिरी तिमाही में 10.13 फीसदी था. वहीं, वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में यह 11.58 फीसदी तक था.

6 महीने में दिया 40.86% रिटर्न

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान L&T फाइनेंस का शेयर BSE पर 1.80% या 3.60 अंकों की तेजी के साथ 203.25 रुपए पर बंद हुआ है. वहीं, NSE पर कंपनी का शेयर 1.86 % या 3.72 अंक चढ़कर 203.50 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई 211.20 रुपए और 52 वीक लो 129.20 रुपए है. ये शेयर इस साल अब तक 47.72% तक चढ़ चुका है. वहीं, पिछले छह महीने में 40.86% और सालभर में 10.26% तक रिटर्न दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6