बाजार बंद होने से पहले Healthcare कंपनी ने जारी किया दमदार रिजल्ट, 81% बढ़ा मुनाफा; 60% डिविडेंड भी मिलेगा

Lal Path Labs Q4 Results: हेल्थकेयर कंपनी डॉ लाल पैथ लैब्स ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की दिग्गज कंपनी का मुनाफा 81% बढ़ा है. कंपनी ने 60% डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
बाजार बंद होने से पहले Healthcare कंपनी ने जारी किया दमदार रिजल्ट, 81% बढ़ा मुनाफा; 60% डिविडेंड भी मिलेगा

Lal Path Labs Q4 Results.

Lal Path Labs Q4 Results: हेल्थकेयर की दिग्गज कंपनी डॉ लाल पैथलैब्स ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. Q4 में कंपनी का मुनाफा 155 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले समान तिमाही में 85 करोड़ रुपए था. इस तरह मुनाफे में 81% से अधिक ग्रोथ दर्ज किया गया. ऑपरेशन रेवेन्यू 10.5% उछाल के साथ 602.6 करोड़ रुपए रहा. कंपनी ने 60% के डिविडेंड का भी ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर में डेढ़ फीसदी की तेजी है और यह शेयर 2828 रुपए (Lal Path Labs Share Price) पर कारोबार कर रहा है.

Dr Lal Path Labs Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंसोलिडेटेड आधार पर Lal Path Labs का चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 85.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 155.5 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू की बात करें तो यह 545.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 602.6 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 169 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन 28% रहा. EPS यानी हर शेयर पर कमाई 10.13 रुपए से बढ़कर 18.57 रुपए रही.

Add Zee Business as a Preferred Source

Dr Lal Path Labs Dividend Details

Dr Lal Path Labs के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु पर 60% यानी हर शेयर पर 6 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 6 जून रखा गया है. AGM की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा. इससे पहले फरवरी महीने में कंपनी ने 6 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया था.

Dr Lal Path Labs के बारे में जानें

Dr Lal Path Labs पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की देश की दिग्गज कंपनी है. पिछले पांच सालों में कंपनी ने 122 मिलियन मरीजों को सर्व किया है. इसके 280 से अधिक लैब्स और 5500 से अधिक पेशेंट सर्विस सेंटर हैं. 23 से अधिक देशों में इसका प्रजेंस है और 250 से अधिक डॉक्टर्स का पैनल है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6