40 देशों में ओपल ग्लास प्लेट बेचने वाली कंपनी ने किया 250% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में मुनाफा घटा

La Opala Q4 Results: देश में पहली बार ओपल ग्लास प्लेट लॉन्च करने वाली कंपनी ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंपनी के मुनाफे में -37% की गिरावट आई है जिसके बावजूद शेयर होल्डर्स के लिए 250% के डिविडेंड का ऐलान किया गया है.
40 देशों में ओपल ग्लास प्लेट बेचने वाली कंपनी ने किया 250% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में मुनाफा घटा

भारत में पहली बार इसी कंपनी ने ओपल ग्लास प्लेट लॉन्च किया था. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

La Opala Q4 Results: देश में पहली बार ओपल ग्लास प्लेट लॉन्च करने वाली दिग्गज कंपनी ला ओपाला ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है. कंपनी का मुनाफा घटा है, लेकिन शेयर होल्डर्स के लिए 250% के बंपर डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया गया. इस कंपनी का भारत के अलावा 40+ देशों में कारोबार फैला हुआ है. यह शेयर 179 रुपए पर है और म्यूचुअल फंड्स का इसपर जबरदस्त भरोसा है. केवल 6 म्यूचुअल फंड्स कंपनी में करीब 20% हिस्सेदारी रखते हैं.

कितना डिविडेंड दे रही है कंपनी?

La Opala के बोर्ड ने 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 250% यानी प्रति शेयर 5 रुपए क फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. एनुअल जनरल मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद ही डिविडेंड को जारी किया जाएगा. 39वें AGM यानी एनुअल जनरल मीटिंग को लेकर फिलहाल किसी डेट की जानकारी नहीं दी गई है.

रिकॉर्ड और पेमेंट डेट कब है?

एक्सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि अगर AGM में डिविडेंड पर मुहर लगता है तो उसके 5 दिन बाद से लेकर 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा. फिलहाल रिकॉर्ड डेट की जानकारी भी नहीं दी गई है. मार्च 2026 के आधार पर 55970 रीटेल निवेशक कंपनी में 9.95% हिस्सेदारी रखते हैं. अगर रिकॉर्ड डेट तक ये निवेशक बने रहेंगे तो इनको डिविडेंड का फायदा मिलेगा.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू -11% घटकर 68.4 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA -27% घटकर 28 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 49.91% से घटकर 41.06% पर आ गया. कंपनी का नेट प्रॉफिट -37% घटकर 16 करोड़ रुपए के करीब रहा.

La OpalaQ4 Results

पर्टिकुलर्सQ4 FY26Q4 FY25YoY ग्रोथ
Revenue From Operation68.39 Cr77.10 Cr-11.29%
EBITDA28.08 Cr38.48 Cr-27.02%
EBITDA (Excluding Other Income)24.81 Cr26.70 Cr-7.09%
EBITDA %41.06%49.91%-
EBITDA % (Excluding Other Income)36.27%34.63%-
PBT21.76 Cr32.59 Cr-33.24%
PAT16.17 Cr25.69 Cr-37.08%

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू -7% की गिरावट के साथ 309 करोड़ रुपए रहा. EBITDA -6% घटकर 146 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 32.63% से बढ़कर 36.86% रहा. वहीं नेट प्रॉफिट -5% की मामूली गिरावट के साथ 92 करोड़ रुपए रहा.

La Opala FY26 Results

पर्टिकुलर्सFY26FY25YoY ग्रोथ
Revenue From Operation309.06 Cr331.86 Cr-6.87%
EBITDA146.13 Cr156.02 Cr-6.34%
EBITDA (Excluding Other Income)113.94 Cr108.29 Cr5.21%
EBITDA %47.28%47.01%-
EBITDA % (Excluding Other Income)36.86%32.63%-
PBT120.39 Cr132.44 Cr-9.10%
PAT92.30 Cr96.59 Cr-4.43%
Net Debt (period end)8.29 Cr10.28 Cr-19.32%

क्या करती है La Opala?

यह कंपनी मुख्य रूप से ओपल ग्लास और क्रिस्टल ग्लास बनाती है. यह देश की पहली कंपनी है जिसने भारत में दोनों प्रोडक्ट को इंट्रोड्यूस किया था. ओपल ग्लास को पहली बार 1989 में और क्रिस्टल ग्लास को 1995 में इंट्रोड्यूस किया गया था. यह कंपनी जो थाली-प्लेट बनाती है वह स्क्रैच रेसिसटेंस, सुपर लाइट, ब्रेक रेसिसटेंस, माइक्रोवेब सेफ, एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग और 10% हायजीन होते हैं.

La Opala का बिजनेस भारत के अलावा 40 से अधिक देशों में फैला हुआ है. कंपनी के 4 प्रमुख ब्रांड हैं जिसमें इसका फ्लैगशिप ब्रांड La Opala के नाम से आता है. इसके अलावा तीन प्रीमियम ब्रांड Solitaire crystal, Diva और Cook serve store आता है. 32,000 MTPA की इसकी वर्तमान कैपेसिटी है. 23000 डीलर्स और 225 डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैन इंडिया नेटवर्क है.

La Opala पर म्यूचुअल फंड्स का बड़ा भरोसा

यह शेयर 179 रुपए पर है और इस भाव पर कंपनी का मार्केट कैप 1985 करोड़ रुपए है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाी 286 रुपए और लो 163 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -12% का निगेटिव रिटर्न दिया है जबकि एक साल का रिटर्न -27% है.

  • 1985 करोड़ रुपए का मार्केट कैप
  • प्रमोटर-66.15%, पब्लिक- 33.85%
  • 6 म्यूचुअल फंड्स के पास 19.65%
  • 55970 रीटेल के पास 9.95%

कंपनी में 66.15% हिस्सेदारी प्रमोटर की और 33.85% पब्लिक की है. पब्लिक ओनरशिप में 6 म्यूचुअल फंड्स 19.65% हिस्सेदारी रखते हैं. इसमें HDFC स्मॉलकैप फंड, DSP, UTI, ICICI Prudential जैसे दिग्गज फंड्स के नाम शामिल हैं. 55970 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 9.95% हिस्सेदारी है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6