52 वीक लो के करीब शेयर, अब L&T टेक ने जारी किए दमदार नतीजे, 1800% डिविडेंड का ऐलान, नोट करें रिकॉर्ड डेट

L&T Tech Q2 Results: L&T टेक सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. दूसरी तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट के मोर्चे में तेजी दर्ज की है. साथ ही निवशकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का तोहफा भी दिया है.
52 वीक लो के करीब शेयर, अब L&T टेक ने जारी किए दमदार नतीजे, 1800% डिविडेंड का ऐलान, नोट करें रिकॉर्ड डेट

L&T Tech Q2 Results: BSE 200 में शामिल लार्सन और टर्बो ग्रुप की कंपनी L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने बाजार बंद होने के बाद अपने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने मुनाफे और रेवेन्यू के मोर्चे पर मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. यही नहीं, कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 1800 फीसदी के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के अंत में L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज का शेयर 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. पिछले पांच दिनों में शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है.

18 डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट

L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने 18 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर 2025 तय की है.

रेवेन्यू में 15.8% की बढ़ोतरी

  • सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू सालाना आधार पर 15.8 फीसदी बढ़कर 2979.5 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2,572.9 करोड़ रुपए था.
  • दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम भी 15.4 फीसदी बढ़कर 3,045.1 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. पिछले साल की समान अवधि में यह ₹2,637.9 करोड़ थी.

328.7 करोड़ रुपए हुआ नेट प्रॉफिट

L&T टेक ने मुनाफे के मोर्चे पर भी दमदार प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2026 की दूरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2.8 फीसदी बढ़कर 328.7 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह ₹319.6 करोड़ था.

2.7% बढ़ा कामकाजी मुनाफा

  • सितंबर तिमाही में कंपनी का कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर 2.7% बढ़कर ₹398.2 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में ₹387.7 करोड़ था.
  • कंपनी के मार्जिन में हल्की गिरावट दर्ज हुई है और यह 18.1 फीसदी से टूटकर 16.5 फीसदी (YoY) हो गया है.

सबसे बड़ी डील

  • L&T टेक ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसे अभी तक सबसे बड़ी डील मिली है, जिसका टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू लगभग 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर है.

तिमाही नतीजों की खास बातें (YoY)

पैरामीटरQ2 FY26 (करोड़ ₹)Q2 FY25 (करोड़ ₹)बढ़त/घटत (%)
परिचालन आय2,979.502,572.90+15.8%
कुल आय3,045.102,637.90+15.4%
कामकाजी मुनाफा (EBIT)398.2387.7+2.7%
शुद्ध मुनाफा (Net Profit)328.7319.6+2.8%

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE पर L&T टेक का शेयर 1 फीसदी या 41.75 अंकों की गिरावट के साथ 4150.55 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.97% या 40.80 अंक टूटकर 4156 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 5,645 रुपए और 52 वीक लो 3,951.30 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक 11.54% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में 1.85% और सालभर में 20.72% तक कमजोर हो चुका है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: L&T Tech ने Q2 FY26 में कितना राजस्व कमाया?

जवाब: कंपनी ने Q2 FY26 में परिचालन से ₹2,979.5 करोड़ का राजस्व कमाया, जो सालाना आधार पर 15.8% अधिक है.

सवाल: कंपनी का शुद्ध मुनाफा कितना बढ़ा?

जवाब:कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.8% बढ़कर ₹328.7 करोड़ हो गया.

सवाल: कंपनी ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?

जवाब: कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹18 प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

सवाल: इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है?

जवाब: डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर, 2025 तय की गई है.

सवाल: क्या कंपनी को कोई बड़ी डील मिली है?

जवाब: हां, इस तिमाही में कंपनी ने लगभग 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिकॉर्ड डील हासिल की है.

Add Zee Business as a Preferred Source