ऑर्डर का दिखेगा असर, कल इस सोलर स्टॉक पर करें फोकस; 2 हफ्ते में 18% उछला

सोलर एनर्जी की दिग्गज कंपनी KPI Green Energy को 600 MW का बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के दम पर कंपनी का इंटरनेशनल प्रजेंस मजबूत होगा. कल इस शेयर पर फोकस कर सकते हैं.
ऑर्डर का दिखेगा असर, कल इस सोलर स्टॉक पर करें फोकस; 2 हफ्ते में 18% उछला

KPI Green Energy Order News.

शेयर बाजार का जोश हाई है और नवंबर सीरीज की दमदार शुरुआत हुई है. निफ्टी 117 अंक मजबूत होकर 26053 पर बंद हुआ. टेक्निकल और साइकोलॉजिकल लिहाज से यह क्लोजिंग महत्वपूर्ण है और अब बाजार लाइफ हाई की तरफ जाने की कोशिश करेगा. इस तेजी के मूड वाले बाजार में खबरों के दम पर स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखा जा रहा है. ऑर्डर के दम पर कल सोलर एनर्जी कंपनी KPI Green Energy के शेयर पर फोकस करें. बुधवार को यह करीब दो फीसदी की तेजी के साथ 533 रुपए पर बंद हुआ.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, KPI Green Energy को UAE की FVE लाइफकेयर जनरल ट्रेडिंग एलएलएसी से 600 मेगावॉट का राउंड-द-क्लॉक (RTC) ग्रीन पावर प्रोजेक्ट का Letter of Intent मिला है. यह प्रोजेक्ट करीब 1,050 करोड़ रुपए की अनुमानित वैल्यू पर विकसित किया जाएगा. प्रोजेक्ट के तहत कंपनी Solar PV और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) टेक्नोलॉजी लगाएगी जिससे उर्जा का 24/7 निर्बाध प्रवाह हो सके.

3+ GW का दमदार ऑर्डर बुक

इस ऑर्डर की मदद से KPI Green Energy का इंटरनेशनल मार्केट में पहुंच बढ़ेगा, खासकर डेटा सेंटर्स, हेल्थकेयर तथा लाइफ साइंस के क्षेत्र में. बता दें कि 30 जून 2025 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 3+ GW है. कंपनी की 4+ GW की इंस्टॉल्ड और अपकमिंग क्यूमलेटिव कैपेसिटी है. इसमें 1.7 गीगावाट का पोर्टफोलियो आईपीपी और 2.3 गीगावाट सीपीपी यानी कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर कैटिगरी से है.

मल्टीबैगर है ये सोलर स्टॉक

29 अक्टूबर को यह शेयर करीब दो फीसदी की तेजी के साथ 533 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 5.5%, दो हफ्ते में करीब 19% और एक महीने में 21% की तेजी आई है. इस साल अब तक शेयर ने -4% का नेट निगेटिव रिटर्न दिया है. पिछले एक साल का रिटर्न 10%, दो साल का 190% और तीन साल का रिटर्न 540% है. जनवरी 2019 में 80 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. साल 2024 में शेयर ने 745 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और वहां से करेक्शन में यह जनवरी 2025 में 313 रुपए तक फिसला था.

कंपनी क्या करती है?

KPI Green Energy देश की लीडिंग ग्रीन एनर्जी कंपनी है जो मुख्य रूप से सोलर और हायब्रिड पावर सेगमेंट में है. यह इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर यानी IPP और कैप्विट पावर प्रोड्यूसर यानी CPP के तौर पर काम करती है. Q1FY26 के आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 90% योगदान सीपीपी सेगमेंट से है. अभी कंपनी की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 1.9+ GW है. 2030 तक कंपनी की योजना 10 GW की कंपनी बनने की है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. KPI Green Energy को हाल ही में कौन-सा बड़ा ऑर्डर मिला है?
कंपनी को UAE की FVE Lifecare General Trading से 600 MW का राउंड-द-क्लॉक ग्रीन पावर प्रोजेक्ट मिला है.

Q2. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित वैल्यू कितनी है?
इस प्रोजेक्ट की वैल्यू लगभग ₹1,050 करोड़ है.

Q3. KPI Green Energy का मौजूदा ऑर्डर बुक कितना है?
कंपनी का ऑर्डर बुक 3+ GW का है.

Q4. पिछले तीन सालों में KPI Green Energy ने कितना रिटर्न दिया है?
पिछले तीन सालों में शेयर ने लगभग 540% रिटर्न दिया है.

Q5. कंपनी की 2030 तक क्या ग्रोथ योजना है?
KPI Green Energy का लक्ष्य है कि 2030 तक 10 GW क्षमता वाली कंपनी बने.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6