&format=webp&quality=medium)
Kotak Mahindra Bank Q1 Results: प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. FY26 की जून तिमाही में बैंक के मुनाफे में 47 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को बैंक स्टॉक 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 2124.95 रुपये पर बंद हुआ है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2026 की जून तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 47.5 फीसदी घटकर ₹3,282 करोड़ रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में ₹6,249.82 करोड़ था.
ये भी पढ़ें- BSE ने निवेशकों को किया अलर्ट! अनरजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट कंपनी 'Mehta is Back' के खिलाफ जारी की चेतावानी
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
वहीं, अप्रैल-जून तिमाही में (Q1FY26) में बैंक की NII 6 फीसदी बढ़कर ₹7,259 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹6,842 करोड़ था. जून तिमाही के दौरान नेट इंट्रेस्ट मार्जिन (NIM) 4.65% पर रहे जो कि मार्च तिमाही में 4.97% पर थे.
कोटक बैंक का ग्रॉस NPA तिमाही दर तिमाही आधार पर बढ़कर 1.48% हो गया, जो पिछली तिमाही में 1.42% था, जबकि नेट NPA भी 0.31% से बढ़कर 0.34% पर पहुंचा. ग्रॉस एनपीए मूल्य के लिहाज से 6,134 करोड़ से बढ़कर 6,637.7 करोड़ रुपये और नेट एनपीए 1,343.4 करोड़ से बढ़कर 1,531 करोड़ रुपये हो गया है.
वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में एवरेज एडवांस (IBPC & BRDS सहित) में सालाना आधार पर 14% की बढ़ोतरी हुई.
नेट एडवांस 30 जून, 2024 को ₹389,957 करोड़ से बढ़कर 30 जून, 2025 तक ₹444,823 करोड़ हो गया.