&format=webp&quality=medium)
Kotak Mahindra Bank के पंचकूला ब्रांच में FD फ्रॉड की हो रही जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kotak Mahindra Bank: बड़े प्राइवेट बैंक Kotak Mahindra Bank से जुड़े कथित एफडी फ्रॉड मामले को लेकर बड़ी खबर आई है. हरियाणा के पंचकूला ब्रांच के इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास जा सकती है. संवाददता तरुण शर्मा ने बताया कि करीब ₹150 करोड़ की अनियमितताओं के इस मामले में अब इस केस में Enforcement Directorate (ED) की एंट्री भी संभव मानी जा रही है. इस फ्रॉड ने बैंकिंग सिस्टम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला पंचकूला म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन से जुड़ा हुआ है. नगर निगम ने जब अपनी एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की मैच्योरिटी राशि निकालने की कोशिश की, तो बैंक रिकॉर्ड में उस FD का कोई विवरण ही नहीं मिला. यहीं से पूरे फ्रॉड का खुलासा हुआ. शुरुआती जांच में यह गड़बड़ी करीब ₹150 करोड़ की बताई जा रही है. आशंका है कि फर्जी दस्तावेजों और अकाउंट्स के जरिए इस रकम को गलत तरीके से डायवर्ट किया गया.
ED को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मामला सिर्फ एक FD तक सीमित नहीं हो सकता. जांच एजेंसियों को संदेह है कि लंबे समय से सरकारी फिक्स्ड डिपॉजिट का इस्तेमाल निजी कंपनियों को ऊंची ब्याज दरों पर लोन देने के लिए किया जा रहा था. कई मामलों में यह देखा गया कि FD के आधार पर प्राइवेट एंटिटीज को लोन दिए गए. कुछ लोन समय पर वापस आ गए, लेकिन कई मामलों में पैसा वापस नहीं आया, जिससे पूरा मामला उजागर हुआ.
ये भी पढ़ें: वेदांता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जेपी ग्रुप मामले में NCLAT के फैसले के खिलाफ अपील
इस केस में बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है. आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने लंबे समय तक इस फ्रॉड को छिपाए रखा और फर्जी कागजों के जरिए रिकॉर्ड को सही दिखाने की कोशिश की. फिलहाल नगर निगम की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की जा चुकी है और हरियाणा सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
इस पूरे मामले की जांच फिलहाल विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को सौंपी गई है. ये एजेंसियां बैंक अधिकारियों, संभावित मिलीभगत और फंड फ्लो की पूरी जांच कर रही हैं. वहीं, ED ने भी FIR की कॉपी मंगाई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से भी जांच आगे बढ़ सकती है. हालांकि, ED ने ज़ी बिजनेस के ईमेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें: HDFC Bank: 16 साल के निचले स्तर पर वैल्यूएशन, ब्रोकरेज ने कहा- अब खरीदने का मौका, 67% तेजी की उम्मीद
कोटक महिंद्रा बैंक ने इस मामले पर औपचारिक प्रतिक्रिया में कहा है कि वह अपने अकाउंट्स का मिलान कर रहा है और सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार होने का दावा किया है. हालांकि, मीडिया के कुछ सवालों का जवाब फिलहाल नहीं दिया गया है.
LIVE TV:
यह मामला सिर्फ एक बैंक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे बैंकिंग इकोसिस्टम के लिए एक चेतावनी है. खासतौर पर सरकारी फंड्स और FD जैसे सुरक्षित माने जाने वाले निवेश साधनों की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है.
निवेशकों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे सिर्फ रिटर्न नहीं, बल्कि संस्थान की गवर्नेंस और पारदर्शिता पर भी ध्यान दें. वहीं, रेगुलेटर्स के लिए यह संकेत है कि ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी और समय पर कार्रवाई बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें: ₹22 के शेयर में जोरदार रैली! बोनस इशू के दम पर आई तगड़ी खरीदारी, लेकिन किसे मिलेगा फायदा?
पंचकूला FD फ्रॉड मामला आने वाले दिनों में बड़ा रूप ले सकता है, खासकर अगर ED इसमें औपचारिक जांच शुरू करता है. फिलहाल बाजार और निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि जांच में क्या निकलकर सामने आता है और इससे बैंक की विश्वसनीयता पर कितना असर पड़ता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)