सालभर से सुस्त पड़े इस शेयर की अब लौटेगी रौनक! मिला ₹1,734 करोड़ का प्रोजेक्ट; क्या अब होगा निवेशकों का घाटा पूरा?

वीकेंड में कंस्ट्रक्शन कंपनी को NHAI से ₹1,734 करोड़ का ऑर्डर मिला है. सोमवार को बाजार खुलने पर स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है.
सालभर से सुस्त पड़े इस शेयर की अब लौटेगी रौनक! मिला ₹1,734 करोड़ का प्रोजेक्ट; क्या अब होगा निवेशकों का घाटा पूरा?

 (प्रतीकात्मक फोटो: KNR Constructions)

Construction Stock: वीकेंड में कंस्ट्रक्शन कंपनी केएनआर कंस्ट्रक्शंस (KNR Constructions) ने बड़ा अपडेट दिया है. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि उसे एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है. कंस्ट्रक्शन कंपनी को तीन दिन में दो बड़े ऑर्डर मिले हैं.

KNR Constructions को नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से तेलंगाना में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) जारी किया गया है.

ऑर्डर डीटेल

Add Zee Business as a Preferred Source
  • यह प्रोजेक्ट Telangana में NH-167 के गुडेबेल्लूर से महबूबनगर सेक्शन तक फोर-लेनिंग का है, जिसकी कुल लंबाई करीब 80.01 किलोमीटर होगी.
  • यह हिस्सा हैदराबाद-पणजी कॉरिडोर का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

ऑर्डर की वैल्यू कितनी है?

  • कंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब ₹1,734 करोड़ है.
  • इसे Hybrid Annuity Mode (HAM) के तहत विकसित किया जाएगा.
  • यह मॉडल सरकारी सहयोग और निजी क्षेत्र की भागीदारी का मिश्रण होता है, जिससे प्रोजेक्ट फंडिंग और क्रियान्वयन दोनों में संतुलन रहता है.

प्रोजेक्ट पूरा करने की समयसीमा क्या है?

  • कंस्ट्रक्शन वर्क को पूरा करने के लिए 730 दिनों की समयसीमा तय की गई है.
  • इसके बाद प्रोजेक्ट का संचालन और रखरखाव 15 वर्षों तक कंपनी द्वारा किया जाएगा.
प्रोजेक्ट का नामNH-167
कुल लंबाई80.01 किलोमीटर
प्रोजेक्ट की लागत₹1,734 करोड़
समयसीमा730 दिन
ऑपरेशन और मेंटेनेंस15 साल तक
मॉडलहाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM)

कंपनी को मिले कई ऑर्डर

  • KNR Constructions को इससे पहल 26 मार्च को Hyderabad Growth Corridor ltd से तेलंगाना में शंकरपल्ली रोड स्थित MGIT से मणिकोंडा तक पाइपलाइन रोड के चौड़ीकरण का ऑर्डर मिला था.
  • इस प्रोजेक्ट का कुल वैल्यू ₹83,64,72,062.44 है, जो जीएसटी को छोड़कर है.
  • इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि 9 महीने निर्धारित की गई है.

क्या करती है कंपनी?

KNRCL एक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है, जिसे 2 दशकों से भी ज्यादा का अनुभव है. यह अलग-अलग क्षेत्रों में तकनीकी रूप से जटिल और हाई वैल्यू प्रोजेक्ट्स का निर्माण करती है, जैसे-

  • एक्सप्रेस-वे
  • राष्ट्रीय राजमार्ग
  • फ्लाईओवर
  • पुल और वायडक्ट
  • सिंचाई परियोजनाएं
  • अर्बन डेवलपमेंट- नागरिक सुविधाएं
  • कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी के लिए 'रेवेन्यू विजिबिलिटी' का नया स्रोत

KNR Constructions के लिए यह प्रोजेक्ट वित्तीय रूप से काफी महत्वपूर्ण है-

  • इस नए ऑर्डर के साथ कंपनी की भविष्य की आय को लेकर अनिश्चितता खत्म होती है.
  • कंपनी पहले से ही जटिल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में माहिर है, जिससे समय पर काम पूरा होने की संभावना बढ़ जाती है.
  • निर्माण के बाद 15 वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी के पास रहने से उसे अगले डेढ़ दशक तक लगातार आय होती रहेगी.
DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week-8.35-7.07%
2 Weeks-13.10-10.67%
1 Month-23.05-17.36%
YTD-51.70-32.03%
3 Months-69.00-38.61%
6 Months-88.35-44.61%
1 Year-116.75-51.56%
2 Years-137.90-55.69%
3 Years-139.35-55.95%
5 Years-96.50-46.80%
10 Years58.20113.01%

शेयर का प्रदर्शन

  • लास्ट सेशन में KNR Constructions का शेयर 4.94 फीसदी गिरकर 109.70 रुपए पर बंद हुए.
  • स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 247.65 रुपए हैं.
  • 52 वीक लो 108.55 रुपए है, जो 27 मार्च 2026 को टच किए.
  • कंपनी का कुल मार्केट कैप 3,085.14 करोड़ रुपए है.
  • एक हफ्ते में शेयर 7.07% और 2 हफ्ते में 10.67% तक गिरे.
  • पिछले एक महीने में शेयर में 17.36% तक गिरावट आई.
  • इस साल शेयर 32% से ज्यादा गिरे हैं.
  • पिछले एक साल में स्टॉक में 51.56% की कमजोरी आई.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)


Q1. KNR Constructions को नया ऑर्डर किससे मिला?
NHAI से.

Q2. प्रोजेक्ट क्या है?
तेलंगाना में NH-167 के गुडेबेल्लूर–महबूबनगर सेक्शन का फोर-लेनिंग.

Q3. ऑर्डर की वैल्यू कितनी है?
करीब ₹1,734 करोड़.

Q4. प्रोजेक्ट किस मॉडल पर बनेगा?
Hybrid Annuity Mode (HAM).

Q5. पूरा होने में कितना समय लगेगा?
730 दिन.

Q6. मेंटेनेंस कितने समय तक रहेगा?
15 साल तक कंपनी संभालेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6