130% के बंपर डिविडेंड का ऐलान, Q4 रिजल्ट के बाद 16% उछला इस होल्डिंग कंपनी का शेयर

Kirloskar Industries ने Q4 रिजल्ट जारी किया है. रेवेन्यू में मामूली उछाल दर्ज किया गया लेकिन मुनाफा घट गया है. बोर्ड ने हर शेयर पर 13 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. नतीजों के बाद यह शेयर करीब 16% मजबूत होकर 3525 रुपए पर बंद हुआ.
130% के बंपर डिविडेंड का ऐलान, Q4 रिजल्ट के बाद 16% उछला इस होल्डिंग कंपनी का शेयर

FY26 के लिए कंपनी ने हर शेयर पर 13 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. (प्रतीकात्मक फोटो)

डायवर्सिफाइड इंजीनियरिंग एंड कैपिटल गुड्स कंपनी Kirloskar Industries ने चौथी तिमाही का रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया है और साथ में निवेशकों को 130% के बंपर डिविडेंड (Dividend) का तोहफा दिया गया है. कंपनी के रेवेन्यू में 3% का उछाल दर्ज किया गया जबकि नेट प्रॉफिट 8% टूटकर 43 करोड़ रुपए रहा. नतीजों के बाद शेयर में जोरदार एक्शन है और यह करीब 16% मजबूत होकर 3525 रुपए पर बंद हुआ.

Kirloskar Industries के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 130% यानी हर शेयर पर 13 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. AGM की बैठक में मुहर लगने के 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान कर दिया जाएगा. फिलहाल कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट और AGM डेट को लेकर जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि FY26 में कुल 13 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया गया है. FY25 और FY24 में भी 13-13 रुपए के ही डिविडेंड का ऐलान किया गया था.

रीटेल के पास है अच्छी हिस्सेदारी

मार्च 2026 के आधार पर 20699 रीटेल निवेशकों के पास ये स्टॉक है. अगर रिकॉर्ड डेट के ऐलान के बाद ये तब तक शेयर होल्ड करते हैं तो इन्हें हर शेयर पर 13 रुपए का डिविडेंड मिलेगा. बता दें कि रीटेल निवेशक कंपनी में 13.43% हिस्सेदारी रखते हैं जबकि 2 लाख से अधिक निवेश करने वाले 10 निवेशकों के पास कंपनी की 6.09% हिस्सेदारी है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 3% सालाना ग्रोथ के साथ 1828 करोड़ रुपए रहा
ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 6.9% घटकर 216 करोड़ रुपए रहा
नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8% की गिरावट के साथ 43 करोड़ रुपए रहा
EBITDA मार्जिन 13% से घटकर 11.8% पर आया, जिसका असर प्रॉफिट पर दिखा
EPS यानी हर शेयर पर कमाई 44.94 रुपए से घटकर 41 रुपए पर आ गई

Kirloskar Industries Share Price

नतीजों के बाद Kirloskar Industries का शेयर सवा छह फीसदी की मजबूती के साथ 3240 रुपए पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 8% से अधिक मजबूती आई है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 4650 रुपए और लो 2456 रुपए है. इस साल अब तक शेयर में 10% की मजबूती आई है. कंपनी का मार्केट कैप 3410 करोड़ रुपए है.

यह एक होल्डिंग कंपनी है

Kirloskar Industries एक होल्डिंग कंपनी है जो इस ग्रुप का इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, रियल एस्टेट, विंड पावर जेनरेशन और आयरन कास्टिंग बिजनेस देखती है. यह देश की नंबर वन कास्टिंग कंपनी, नंबर-2 पिग आयरन कंपनी है. इस कंपनी में प्रमोटर के पास 71.87% हिस्सेदारी है जबकि पब्लिक की हिस्सेदारी 28.13% है. पब्लिक ओनरशिप में DII के पास 1.88% और FII के पास 0.50% हिस्सेदारी है. 20,699 रीटेल निवेशक इसमें 13.43% हिस्सेदारी रखते हैं जबकि 2 लाख से अधिक निवेश करने वाले 10 निवेशकों के पास कंपनी की 6.09% हिस्सेदारी है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6