सब्सिडियरी कंपनी को मुंबई सेंट्रल से मिला ₹160 करोड़ का ऑर्डर, अगले हफ्ते स्टॉक पर रखें नजर

केसर इंडिया की इंफ्रा यूनिट केसर इंफ्रावेंचर को सेंट्रल मुंबई के बायकुला इलाके में ₹160 करोड़ का बड़ा EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है. प्रोजेक्ट में रेजिडेंशियल टावर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का निर्माण होगा. कंपनी इसे 24 महीनों में पूरा करेगी.
सब्सिडियरी कंपनी को मुंबई सेंट्रल से मिला ₹160 करोड़ का ऑर्डर, अगले हफ्ते स्टॉक पर रखें नजर

कमर्शियल प्रोजेक्ट्स सेक्टर की इस कंपनी के स्टॉक पर रखें नजर (फोटो -AI)

कमर्शियल प्रोजेक्ट्स वाली बाजार में लिस्टेड कंपनी केसर इंडिया को बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है. कंपनी की इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC यूनिट केसर इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड को मुंबई में बड़ा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के दौरान इसकी जानकारी. फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने जानकारी दी कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को सेंट्रल मुंबई के बायकुला इलाके में स्थित सिद्धार्थ नगर प्रोजेक्ट के लिए लगभग ₹160 करोड़ का EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

यह कॉन्ट्रैक्ट M/s जी एंटरप्राइजेज की ओर से दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर केसर ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC बिजनेस के लिए बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है.

क्या होगा प्रोजेक्ट में काम?

इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी रेजिडेंशियल टावर्स और उससे जुड़ी कई इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का निर्माण करेगी. कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लगभग 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Kesar India

प्रोजेक्ट में RCC कंस्ट्रक्शन, इंटरनल और एक्सटर्नल डेवलपमेंट, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, प्लंबिंग, फायरफाइटिंग सिस्टम, सड़कें, ड्रेनेज, लैंडस्केपिंग और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का काम शामिल है.

रीडेवलेपमेंट मार्केट में मजबूत पकड़

कंपनी का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उसे मुंबई के हाई-वैल्यू रीडेवलपमेंट कॉरिडोर में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद करेगा. केसर ग्रुप अब अपने रियल एस्टेट बिजनेस के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC सेगमेंट में भी तेजी से विस्तार कर रहा है.

हाल के साल में मुंबई में रीडेवलपमेंट और हाई-राइज रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ी है. खासतौर पर सेंट्रल मुंबई के इलाकों में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है.

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन गोपाल गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल मुंबई में इतने बड़े प्रोजेक्ट का मिलना कंपनी के लिए अहम उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि Kesar Group इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC बिजनेस को अपने लॉन्ग टर्म ग्रोथ इंजन के रूप में देख रहा है.

उनके मुताबिक कंपनी आने वाले समय में रियल एस्टेट के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भी मजबूत विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है.

29 प्रोजेक्ट्स से ज्यादा की पाइपलाइन

कंपनी ने बताया कि उसके पास इस समय 29 प्रोजेक्ट्स की मजबूत डेवलपमेंट पाइपलाइन है, जिसकी कुल वैल्यू ₹5100 करोड़ से ज्यादा है. कंपनी का फोकस हाई-ग्रोथ मार्केट्स में विस्तार, मजबूत लैंड बैंक और रणनीतिक जमीन अधिग्रहण पर है.

केसर इंडिया का कहना है कि आने वाले 3-5 वर्षों के लिए उसके पास मजबूत विजिबिलिटी मौजूद है, जो कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ को सपोर्ट करेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6