&format=webp&quality=medium)
ऑर्डर मिलने के बाद अब इस शेयर पर निवेशक रखें नजर (फोटो - AI)
ट्रांसपोर्ट रिलेटेड सर्विसेज प्रोवाइड करने वाली लिस्टेड कंपनी Kernex Microsystems को भारतीय रेलवे के तहत आने वाले चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स से बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 475.21 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर रेलवे सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ (KAVACH) से जुड़ा हुआ है.
कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर ऑन-बोर्ड KAVACH लोको इक्विपमेंट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए दिया गया है. इस प्रोजेक्ट को 12 महीनों के भीतर पूरा करना होगा. बता दें कि कंपनी के स्टॉक की परफॉर्मेंस शानदार है. नीचे पूरी टेबल में इसकी जानकारी दी गई है.
KAVACH भारतीय रेलवे का स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसे ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विकसित किया गया है.

यह सिस्टम ट्रेन टक्कर रोकने, स्पीड कंट्रोल और सिग्नल पासिंग जैसी स्थितियों में ट्रेन को ऑटोमैटिक तरीके से नियंत्रित करने में मदद करता है. रेलवे लगातार इस तकनीक का विस्तार कर रहा है ताकि देशभर में रेल सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके. कंपनी को मिला यह ऑर्डर भी इसी बड़े रेलवे मॉडर्नाइजेशन और सेफ्टी प्रोग्राम का हिस्सा माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: कल 10% भागा, आज नए हाई पर डिफेंस स्टॉक; अब दिग्गज ब्रोकरेज ने दी 'BUY' रेटिंग, चेक करें नया टारगेट
यह ऑर्डर कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है. भारतीय रेलवे आने वाले साल में KAVACH सिस्टम को बड़े स्तर पर लागू करने की योजना पर काम कर रहा है. ऐसे में रेलवे सेफ्टी और सिग्नलिंग सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों के लिए बड़े अवसर बन सकते हैं.
इस नए कॉन्ट्रैक्ट से Kernex Microsystems की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और रेलवे टेक्नोलॉजी सेगमेंट में उसकी स्थिति और बेहतर हो सकती है.
कंपनी ने साफ किया है कि यह ट्रांजैक्शन किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है. साथ ही कंपनी के प्रमोटर्स की चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में कोई हिस्सेदारी या व्यक्तिगत रुचि नहीं है.
बाजार में इस ऑर्डर को कंपनी के लिए सकारात्मक माना जा रहा है क्योंकि इससे आने वाले समय में कंपनी की एग्जीक्यूशन पाइपलाइन और बिजनेस विजिबिलिटी मजबूत हो सकती है.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | 10.46 |
| 1 महीना | 11.80 |
| 1 साल | 37.72 |
| 3 साल | 482.60 |
| 5 साल | 2,156.08 |
| 10 साल | 4,484.82 |
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो BSE के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स से ज्यादा पब्लिक की शेयरहोल्डिंग्स हैं. कंपनी में प्रमोटर्स शेयरहोल्डिंग्स 28.85 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग्स 71.15 फीसदी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)