सालभर से टूटते कंस्ट्रक्शन स्टॉक को मिलेगा सहारा? मिले ₹1150 करोड़ के नए ऑर्डर, सोमवार को शेयर में हलचल तय

RPG ग्रुप की अहम कंपनी KEC इंटरनेशनल लिमिटेड को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन और सिविल बिजनेस में 1150 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर मिले हैं. जानिए ऑर्डर बुक से जुड़ी हर डीटेल.
सालभर से टूटते कंस्ट्रक्शन स्टॉक को मिलेगा सहारा? मिले ₹1150 करोड़ के नए ऑर्डर, सोमवार को शेयर में हलचल तय

KEC International Order: RPG ग्रुप की अहम कंपनी KEC इंटरनेशनल लिमिटेड को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) और सिविल बिजनेस में 1150 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर हासिल किए हैं. कंपनी के एमडी और सीईओ विमल केजरीवाल के मुताबिक इन नए ऑर्डर्स के साथ ही कंपनी का चालू वित्त वर्ष में कुल ऑर्डर इनफ्लो 18000 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. शुक्रवार को KEC इंटरनेशनल लिमिटेड का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ. बीते पांच दिन में KEC इंटरनेशनल लिमिटेड का शेयर 0.22% तक टूट चुका है.

ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का ऑर्डर

KEC की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक उसे एक प्रतिष्ठित प्राइवेट कंपनी से अपना अब तक का सबसे बड़ा ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) ऑर्डर हासिल किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या काम करेगी कंपनी

  • 765kV ट्रांसमिशन लाइन और LSTK आधार पर 765/400 kV एआईएस सबस्टेशन का निर्माण शामिल है.
  • प्रोजेक्ट खास तौर से रिन्यूएबल एनर्जी की एग्जिट के लिए है.
  • कंपनी को एक अहम प्राइवेट कंपनी से 150 मेगावाट (MW) के थर्मल पावर प्लांट के लिए एक्स्ट्रा सिविल और स्ट्रक्चरल कामों का ऑर्डर मिला है.

39,325 करोड़ रुपए की ऑर्डर बुक

30 सितंबर 2025 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में KEC इंटरनेशन की ऑर्डर बुक 39,325 करोड़ थी, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

1.80 लाख करोड़ रुपए के टेंडर पाइपलाइन

  • कंपनी के पास 44 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का रिकॉर्ड ऑर्डर बुक और L1 बिडर पोजिशन है.
  • कंपनी के पास 1,80,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के टेंडर पाइपलाइन में हैं.
  • KEC इंटरनेशनल का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 88 फीसदी बढ़कर 161 करोड़ रुपए हो गया है.
  • कंपनी के रेवेन्यू में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

ऑर्डर बुक की डीटेल्स

30 सितंबर 2025 तक

कैटेगरीहिस्सेदारी
कुल ऑर्डर बुक₹ 39,325 करोड़
सालाना वृद्धि 15%
कुल ऑर्डर बुक + L1 (Total OB + L1)₹ 44,000 करोड़ से अधिक
T&D की हिस्सेदारी60%
सिविल बिजनेस की हिस्सेदारी25%
रेलवे/ट्रांसपोर्टेशन7%
SAE टावर्स5%
घरेलू ऑर्डर्स65%
अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर्स35%
टेंडर पाइपलाइन₹ 1,80,000 करोड़ से अधिक

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के अंत में KEC इंटरनेशनल का शेयर BSE पर 1.11% या 7.60 अंकों की बढ़त के साथ 691.60 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 1.54% या 10.50 अंकों की तेजी के साथ 694.45 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,264.25 रुपए और 52 वीक लो 627.45 रुपए है. इस साल की शुरुआत से अभी तक 42.16% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले 6 महीने में 20.69% और सालभर में 41.84% तक कमजोर हो चुका है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: KEC इंटरनेशनल को 12 दिसंबर को कितने रुपये का ऑर्डर मिला है?

जवाब: कंपनी को कुल ₹1,150 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं.

सवाल: यह नया ऑर्डर किन क्षेत्रों से संबंधित है?

जवाब: यह ऑर्डर भारत में T&D (ट्रांसमिशन लाइन और सबस्टेशन) और सिविल (थर्मल पावर प्लांट कार्य) क्षेत्रों में मिला है.

सवाल: Q2 FY26 में कंपनी के मुनाफे में कितनी वृद्धि हुई?

जवाब: दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 88% बढ़कर ₹161 करोड़ हो गया.

सवाल: कंपनी की कुल ऑर्डर बुक स्थिति क्या है?

जवाब: Q2 के अंत तक, कंपनी की ऑर्डर बुक और L1 पोजीशन मिलाकर ₹44,000 करोड़ से अधिक थी.

सवाल: इस साल अब तक कंपनी को कुल कितने ऑर्डर मिले हैं?

जवाब: 12 दिसंबर के ऑर्डर को मिलाकर, चालू वित्त वर्ष (YTD) में कंपनी का कुल ऑर्डर इनफ्लो ₹18,000 करोड़ को पार कर गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6