Q4 में चमका ज्वैलरी कंपनी का मुनाफा, हर मोर्चे पर जोरदार तेजी, 25% डिविडेंड का किया ऐलान

कल्याण ज्वेलर्स ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना हुआ है. वहीं, रेवेन्यू में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है.
Q4 में चमका ज्वैलरी कंपनी का मुनाफा, हर मोर्चे पर जोरदार तेजी, 25% डिविडेंड का किया ऐलान

Q4 में दोगुना हुआ कल्याण ज्वेलर्स का मुनाफा (प्रतीकात्मक इमेज/AI/ Gemini)

कल्याण ज्वेलर्स ने कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में अपनी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. चौथी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 118.28% का जबरदस्त उछाल आया है. वहीं, पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के मुनाफे में 89.08% फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है. कल्याण ज्वेलर्स ने अपने निवेशकों के लिए 25% डिविडेंड का ऐलान किया है. नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी देखी गई है. पिछले पांच कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 2.46% मजबूत हुआ है.

2.50 रुपए का फाइनल डिविडेंड

कल्याण ज्वेलर्स की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 2.50 रुपए के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.

409.50 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट

  • 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 187.60 करोड़ रुपए से बढ़कर 409.50 करोड़ रुपए हो गया है.
  • पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1350.39 करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि में यह 714.17 करोड़ था.
  • कंपनी के ऑपरेशन्स से रेवेन्यू में 66 फीसदी की भारी बढ़ोतरी ने मुनाफे को सपोर्ट किया है.
  • समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने ऑपरेशन से रेवेन्यू 10,274,94 करोड़ रुपए दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष में 6181.53 करोड़ रुपए था.

कल्याण ज्वेलर्स Q4 कंसोलिडेटेड नतीजे (करोड़ रुपये में)

पैरामीटरQ4 FY26Q4 FY25बदलाव (फीसदी में)
कुल आय10,321.106,222.3565.87%
ऑपरेशंस से रेवेन्यू10,274.946,181.5366.22%
कुल खर्च9,782.285,971.7563.80%
नेट प्रॉफिट (PAT)409.5187.6118.28%

कुल इनकम 65.87% बढ़ी

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड इनकम 65.87 फीसदी बढ़कर 10,321.10 करोड़ रुपए रही है, जो पिछले साल की चौथी तिमाही में 6,222.35 करोड़ रुपए है.

भारत में मुनाफा 97% बढ़ा

  • भारत में कल्याण ज्वेलर्स ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 8994 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले साल से 68 फीसदी ज्यादा है.
  • भारत से मुनाफा 97 फीसदी की दमदार तेजी के साथ 366 करोड़ रुपए रहा है. विदेशी बाजारों से वित्त वर्ष 2026 में रेवेन्यू 43 फीसदी बढ़कर 1,157 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 29 करोड़ रुपए हो गया है.
  • कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने वित्तीय नतीजों पर कहा कि पिछला वित्त वर्ष का अंत काफी अच्छा रहा है और यह मोमेंटम इस वित्त वर्ष भी जारी है.
  • इस साल शादियों की खरीदारी के कारण कंज्यूमर डिमांड उत्साहजनक बनी है. इसके अलावा इस साल अक्षय तृतीय की सेल में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है.

कल्याण ज्वेलर्स FY26 कंसोलिडेटेड नतीजे (करोड़ रुपये में)

पैरामीटरFY26 (पूरा साल)FY25 (पूरा साल)
कुल आय35,950.8825,189.66
ऑपरेशंस से रेवेन्यू35,742.8625,045.06
नेट प्रॉफिट (PAT)1,350.39714.17

Zee Business Live TV यहां देखें

शेयर में 3% की तूफानी तेजी

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में कंपनी का शेयर BSE पर 3.28% या 13.50 अंकों की तेजी के साथ 424.65 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 13.85 अंक या 3.37 % चढ़कर 425 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 617.70 और 52 वीक लो 347.50 रुपए हैं. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक 12.60% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में शेयर 17.08% और सालभर में शेयर 17.41% तक कमजोर हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6