&format=webp&quality=medium)
कल्पतरु के स्टॉक पर रखें नजर (फोटो - Kalpataru Ltd)
बाजार में लिस्टेड डेवलेपर कंपनी कल्पतरु लिमिटेड ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में एक बड़े क्लस्टर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. कंपनी ने कांदिवली ईस्ट के अशोक नगर इलाके में पांच सोसाइटियों के क्लस्टर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर साइन किया है. कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का अनुमानित ग्रॉस डेवलेपमेंट वैल्यू (GDV) करीब ₹1250 करोड़ होगा.
कंपनी ने बताया कि अशोकग्राम कलस्टर नाम का यह प्रोजेक्ट करीब 2.8 एकड़ प्राइम जमीन पर विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में करीब 0.37 मिलियन स्क्वायर फीट कार्पेट एरिया की फ्री सेल क्षमता होगी.
Kalpataru का कहना है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ रीडेवलपमेंट नहीं बल्कि एक आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार कम्युनिटी के रूप में विकसित किया जाएगा. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पराग मुनोत ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में स्थानीय विरासत को आधुनिक प्लानिंग, बड़े ग्रीन स्पेस और आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ा जाएगा.
ये भी पढ़ें: नतीजों से पहले शेयर में ले लें एंट्री! एक्सपर्ट दूसरी बार बुलिश, 68% प्रमोटर्स स्टेक, जानें टारगेट
उन्होंने कहा कि कंपनी स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर एक ऐसा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट विकसित करना चाहती है, जो टिकाऊ शहरी जीवन और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मानक स्थापित करे. कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट रेजिडेंशियल डेवलपमेंट के साथ हाई-स्ट्रीट रिटेल कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा.
कंपनी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट मुंबई के तेजी से विकसित हो रहे माइक्रो-मार्केट में स्थित है. यहां से प्रमुख सड़कों और मेट्रो नेटवर्क तक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध है. इसके अलावा प्रोजेक्ट के आसपास अच्छे स्कूल, अस्पताल, रिटेल सेंटर और बिजनेस हब मौजूद हैं, जिससे इसकी लोकेशन और ज्यादा आकर्षक बनती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कल्पतरु की कांदिवली ईस्ट में पहले से मजबूत मौजूदगी है. कंपनी यहां कल्पतरु झरोखा, कल्पतरु वाटिका, कल्पतरु गार्डन्स, कल्पतरु टावर, कल्पतरु एवेन्यू और कल्पतरु विएंता जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है. नया प्रोजेक्ट कंपनी की इस इलाके में पकड़ को और मजबूत करेगा.
पिछले कुछ साल में मुंबई में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ी है. सीमित जमीन और बढ़ती आबादी के चलते डेवलपर्स अब पुराने हाउसिंग क्लस्टर्स के रीडेवलपमेंट पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं.
कल्पतरु भी लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है. इससे पहले मार्च 2026 में कंपनी ने अंधेरी ईस्ट में ₹1400 करोड़ के बड़े रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ऐलान किया था.
कंपनी के मुताबिक उसके पास इस समय मुंबई, ठाणे, पुणे, नोएडा, हैदराबाद और अन्य शहरों में 31 से ज्यादा चल रहे और आगामी प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका कुल डेवलपेबल एरिया करीब 43 मिलियन स्क्वायर फीट है.
56 साल से ज्यादा पुरानी विरासत वाली कल्पतरु ग्रुप अब मुंबई के प्रीमियम रीडेवलपमेंट और रियल एस्टेट मार्केट में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रही है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)